भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम और बारिश के कारण लोगों को बढ़ते तापमान से राहत तो मिली, लेकिन बारिश का कहर भी दिखा। घरों में पानी घुसने और सड़कें बंद होने की तस्वीरें हालात बयां कर रही हैं। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से जानमाल का नुकसान हुआ है। वहीं भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देश की आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त नीति और सैन्य कार्रवाई को दुनिया के सामने प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने की पहल की है। इसी मकसद से सात प्रतिनिधिमंडल में दो सर्वदलीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल इस समय अलग-अलग देशों के दौरे पर पहुंच चुका है। एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी पहुंचा है, तो दूसरा जापान की राजधानी टोक्यो में है। एक तरफ जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन पुनर्वास विभाग ने पाकिस्तानी गोलाबारी को राज्य आपदा घोषित कर दिया है। युद्ध जैसे हालात में मारे गए लोगों के आश्रितों और घायलों को अब प्रदेश आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) से भी मदद मिलेगी। वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राज्य आयोग के अध्यक्ष, राज्य आयोग के न्यायिक सदस्यों और जिला आयोग के अध्यक्ष के पदों पर नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और उसके बाद मौखिक परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी।
अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
देश में कई जगह भारी बारिश, सड़कें बंद; दहलीज पर मानसून
मौसम की मार
- फोटो : पीटीआई
भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम और बारिश के कारण लोगों को बढ़ते तापमान से राहत तो मिली, लेकिन बारिश का कहर भी दिखा। घरों में पानी घुसने और सड़कें बंद होने की तस्वीरें हालात बयां कर रही हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बुधवार शाम 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे कई इलाकों में पेड़, बिजली के खंभे व होर्डिंग गिर गए। वर्षा जनित हादसों में गाजियाबाद में तीन, दिल्ली व ग्रेटर नोएडा में 2-2 लोगों की मौत हो गई।
पढ़ें पूरी खबर...
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की कूटनीतिक मुहिम
शिवसेना सांसद श्रीकांत और जदयू सांसद संजय कुमार झा
- फोटो : ANI
भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देश की आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त नीति और सैन्य कार्रवाई को दुनिया के सामने प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने की पहल की है। इसी मकसद से सात प्रतिनिधिमंडल में दो सर्वदलीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल इस समय अलग-अलग देशों के दौरे पर पहुंच चुका है। एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी पहुंचा है, तो दूसरा जापान की राजधानी टोक्यो में है। पढ़ें पूरी खबर...
103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन आज
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का बृहस्पतिवार को राजस्थान के बीकानेर से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। 18 राज्यों के 86 जिलों के इन स्टेशनों को 1,100 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। पीएम मोदी बीकानेर के देशनोक में 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे।
पढ़े पूरी खबर...
पाकिस्तानी गोलाबारी राज्य आपदा घोषित, मृतक के आश्रित को मिलेंगे चार लाख
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन पुनर्वास विभाग ने पाकिस्तानी गोलाबारी को राज्य आपदा घोषित कर दिया है। युद्ध जैसे हालात में मारे गए लोगों के आश्रितों और घायलों को अब प्रदेश आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) से भी मदद मिलेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष मामले में अहम आदेश- अब परीक्षा नहीं
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एएनआई (फाइल)
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राज्य आयोग के अध्यक्ष, राज्य आयोग के न्यायिक सदस्यों और जिला आयोग के अध्यक्ष के पदों पर नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और उसके बाद मौखिक परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने केंद्र को उपभोक्ता मंचों में न्यायिक और गैर-न्यायिक सदस्यों के चयन और नियुक्ति को नियंत्रित करने वाले नए नियमों को चार महीने के भीतर अधिसूचित करने का निर्देश दिया। पढ़ें पूरी खबर..
ट्रंप महंगे विदेशी उपहार पर विवाद के बावजूद कतर के जेट में चलेंगे
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से एक महंगा बोइंग 747 विमान स्वीकार किया है, जिसे भविष्य में एयर फोर्स वन के रूप में इस्तेमाल करने की योजना है। इस फैसले से अमेरिका में राजनीतिक घमासान मच गया है। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने इस विमान को स्वीकार करने की पुष्टि की है।
पढ़ें पूरी खबर...
राजस्थान रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट!
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा आज यानी 22 मई को शाम पांच बजे करेगा। बोर्ड तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी करेगा। इस साल, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। पढ़ें पूरी खबर..
ट्रंप के टैरिफ पर घमासान: 12 अमेरिकी राज्यों ने कोर्ट में दी चुनौती
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ वहां के राज्य लगातार से अपनी आवाज बुलंद कर रहे है। इसी बीच ट्रंप की तरफ से लगाए गए व्यापक आयात शुल्क (टैरिफ) को लेकर देश के 12 राज्यों ने बुधवार को संघीय अदालत में चुनौती दी। इन राज्यों का कहना है कि ट्रंप ने अपनी सीमाओं से बाहर जाकर एकतरफा फैसले लिए, जिससे अमेरिकी व्यापार नीति उनकी मर्जी पर निर्भर हो गई और आर्थिक अस्थिरता फैल गई। पढ़ें पूरी खबर..
व्हाइट हाउस में बहस; ट्रंप ने रामफोसा पर लगाया नरसंहार का आरोप
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ बैठक की। इस दौरान ट्रंप ने दोनों देशों के बीच विवाद के सबसे जटिल मुद्दे श्वेत किसानों की मौत पर बहस हो गई। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति पर श्वेत किसानों के नरसंहार का आरोप लगाया। इस पर रामफोसा ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। ऐसा नहीं है कि उनके देश में गोरे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके देश में हत्या की दर बहुत ज्यादा है और पीड़ितों में श्वेत के मुकाबले अश्वेत ज्यादा हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
शिवसेना UBT बोली- उद्धव गठबंधन के लिए तैयार
मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (फाइल)
- फोटो : एएनआई / पीटीआई
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच फिर से एक साथ आने की चर्चा और स्थानीय निकाय चुनावों के बीच राजनीतिक खामोशी के माहौल में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने बुधवार को कहा कि वह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख से बातचीत को लेकर सकारात्मक है। पढ़ें पूरी खबर..
दिल्ली की उम्मीदों पर मुंबई ने फेरा पानी, प्लेऑफ में पहुंची
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए।
पढ़ें पूरी खबर...
तलाक का दावा करने वालों को ऐश्वर्या ने जड़ा तमाचा
ऐश्वर्या राय
- फोटो : इंस्टाग्राम
78वां कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। तमाम अभिनेत्रियों ने अपने लुक से आयोजन में चार चांद लगा दिए हैं। मगर, ऐश्वर्या के लुक का सभी दिल थामकर इंतजार कर रहे थे, जो आज बुधवार को आखिर पूरा हुआ। ऐश्वर्या राय शाही अंदाज में कान के रेड कार्पेट पर छाईं। उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी। साथ ही वे अपना सिंदूर फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
पढ़ें पूरी खबर...