फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: राष्ट्रपति लूला ने सेना प्रमुख को किया बर्खास्त, उत्तर भारत में अगले हफ्ते बिगड़ेगा मौसम

Sun, 22 Jan 2023 06:54 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने शनिवार को देश के सेना प्रमुख, जूलियो सीजर डी अरुडा को सेना प्रमुख के पद से राजधानी में हुए हिंसक प्रर्दशन के कारण बर्खास्त कर दिया है। वहीं उत्तर भारत में अगले हफ्ते मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 24 और 25 जनवरी को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही पंजाब की पटियाला जेल में रोड रेज के मामले में सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के 26 जनवरी को रिहाई के आसार बढ़ गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
Brazil President - फोटो : Agency
राष्ट्रपति लूला ने सेना प्रमुख को किया बर्खास्त
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने शनिवार को देश के सेना प्रमुख, जूलियो सीजर डी अरुडा को सेना प्रमुख के पद से राजधानी में हुए हिंसक प्रर्दशन के कारण बर्खास्त कर दिया है। अरुडा को ब्राजील में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के समर्थकों द्वारा सरकारी इमारतों को कब्जा में लेने के मामले में बर्खास्त किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
बिगड़ेगा मौसम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत में अगले हफ्ते बिगड़ेगा मौसम
उत्तर भारत में अगले हफ्ते मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 24 और 25 जनवरी को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलीं। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू की 26 को रिहाई के आसार
पंजाब की पटियाला जेल में रोड रेज के मामले में सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के 26 जनवरी को रिहाई के आसार बढ़ गए हैं। उन्हें राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में होने जा रही रैली के लिए आमंत्रित भी किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 11
नेजल वैक्सीन - फोटो : iStock
देश की पहली नेजल वैक्सीन ‘इनकोवैक’ 26 को होगी लॉन्च
स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक 26 जनवरी को देश में अपनी तरह का पहला इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च करेगी। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
गुप्त नवरात्र - फोटो : सोशल मीडिया
आज से शुरू होंगे गुप्त नवरात्र
माघ मास के गुप्त नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं और 30 जनवरी तक चलेंगे। नवरात्रि साल में चार बार आती है। ज्योतिषविदों के अनुसार साल में चार बार नवरात्र आते हैं। जिनमें से दो दृश्य दो अदृश्य यानी गुप्त नवरात्रि होते हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
अमेरिकी सेना - फोटो : US Army Twitter
सोमालिया में अमेरिकी हमले में अल-शबाब के मारे गए 30 लड़ाके, कोई नागरिक हताहत नहीं
अमेरिकी सेना के एक हमले में शुक्रवार को मध्य सोमाली शहर के गलकाड के पास लगभग 30 इस्लामवादी अल शबाब लड़ाके मारे गए। यूएस अफ्रीका कमांड ने एक बयान में कहा कि सेना और लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई हुई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : सोशल मीडिया
दलाई लामा ने की भारत के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों की सराहना
तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने शुक्रवार को भारतीय लोक प्रशासन संस्थान में भारत के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों की सराहना की। आईआईपीए को संबोधित करते हुए उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के साथ अपनी बैठकों को याद किया और कहा कि भारत, एक लोकतांत्रिक देश और सभी प्रमुख विश्व परंपराएं एक साथ रहती हैं। धर्मनिरपेक्ष सिद्धांत अद्भुत है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
Ramappa Temple - फोटो : Twitter
नृत्य उत्सव की अनुमति नहीं, मल्लिका साराभाई को करनी थी शिरकत
काकतीय हेरिटेज ट्रस्ट को रामप्पा मंदिर में नृत्य उत्सव की नहीं मिली। इसके लिए काकतीय हेरिटेज ट्रस्ट के एक अधिकारी ने शनिवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में वारंगल के नजदीक स्थित रामप्पा मंदिर में प्रसिद्ध नृत्यांगना मल्लिका साराभाई की भागीदारी की वजह से उसे नृत्य समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
पाकिस्तान का विदेशी व्यापार अब पूरी तरह हो सकता है बंद
गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान के हालात कोढ़ में खाज जैसे होते जा रहे हैं। पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में अब कुछ ही सप्ताह के आयात के लिए रकम बची है, जिसे देखते हुए विदेशी कंपनियों ने पाकिस्तानी सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें माल ढुलाई के लिए जल्द पैसा नहीं मिला तो वे पाकिस्तान की सभी शिपिंग लाइन बंद कर देंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त विमान - फोटो : सोशल मीडिया
चार भारतीयों के परिजनों को अभी तक नहीं मिले शव
नेपाल में भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले परिजन तीन दिनों से अस्पताल में डेरा जमाए हुए हैं, शनिवार को भी चार मृतकों के परिवार के सदस्य शव लेने का इंतजार कर रहे हैं। नेपाली अधिकारियों ने मंगलवार को पोखरा शहर में यति एयरलाइंस के विमान के 72 लोगों के साथ दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मारे गए लोगों के शवों को परिवार के सदस्यों को सौंपना शुरू कर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें