Optical Illusion: कुछ ऐसी तस्वीरें होती हैं जो दिमाग को घूमा देती हैं और आंखों को भ्रम में डाल देती हैं। आप उन तस्वीरों को जितना हल करने की कोशिश करते हैं, उतना ही उलझते चले जाते हैं। इस तरह की तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज कहा जाता है। इन दिनों एक ऐसी ही तस्वीर (Optical Illusion Photos) सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है।
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं। कई तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करना होता है, तो कुछ फोटोज आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं। आज हम आपके जिस तस्वीर को लेकर आए हैं उसमें एक चिड़िया छिपी हुई है। इस चिड़िया को खोजने के लिए सात सेकेंड का समय निर्धारित किया गया है। आइए देखते हैं कि क्या आप चिड़िया को सात सेकेंड के भीतर खोज पाते हैं या नहीं।