ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के सम्मान में आज भारत में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। उधर, मौसम विभाग ने दिल्ली सहित पांच राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने औसत अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार का अनुमान जताया है। वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए सियासी दलों का धुंआधार प्रचार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश में जनसभाएं करेंगे। वहीं नड्डे ओडिशा में मौजूद होंगे। वहीं, आबकारी नीति मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट आज फैसला सुनाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
तापमान
- फोटो : एएनआई
मौसम: दिल्ली सहित पांच राज्यों में प्रचंड गर्मी, लू का रेड अलर्ट
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में पारा चढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने पांच दिन के लिए प्रचंड गर्मी व भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इन पांचों राज्यों में सोमवार को औसत अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रहा।
पढ़ें पूरी खबर
इब्राहिम रईसी, नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति का सम्मान, भारत में आज राष्ट्रीय शोक
हेलिकॉप्टर हादसे में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की आकस्मिक मौत भारत के लिए भी बड़ा नुकसान है। ये रईसी ही थे, जिन्होंने चीन और पाकिस्तान की ओर से दबाव डाले जाने के बावजूद चाबहार बंदरगाह भारत को सौंपने का रास्ता साफ किया। यही नहीं, ईरान के इस्लामिक देश होने के बाजवूद रईसी ने कश्मीर के मसले पर भी हमेशा भारतीय रुख का समर्थन किया।
पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह (फाइल)
- फोटो : एएनआई
छह राज्यों में चुनाव प्रचार: UP-बिहार में PM मोदी, ओडिशा में अमित शाह
सियासी सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सरीखे दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार जारी है। प्रचार के सिलसिले में पीएम मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे से पीएम मोदी की पहली जनसभा बिहार के पूर्वी चंपारण में होगी। बिहार के ही महाराजगंज में प्रधानमंत्री की चुनावी रैली दोपहर करीब 12.30 बजे से प्रस्तावित है।
पढ़ें पूरी खबर
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
मनीष सिसोदिया को मिलेगी राहत? जमानत पर आज हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला
आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट मंगलवार को फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा जमानत याचिकाओं पर आदेश सुना सकती हैं।
पढ़ें पूरी खबर
हैदराबाद बनाम केकेआर मौसम पूर्वानुमान
- फोटो : IPL
KKR vs SRH Weather Forecast : आज पहले क्वालिफायर में कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम
आईपीएल 2024 का सीजन अब प्लेऑफ चरण में पहुंच चुका है और मंगलवार को क्वालिफायर-1 में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। केकेआर ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार तालिका में शीर्ष पर रही है, जबकि हैदराबाज की टीम ने भी ग्रुप चरण में प्रभावी प्रदर्शन किया था। इस सीजन कुल तीन मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं, ऐसे में सभी को यह जानने की दिलचस्पी होगी कि मंगलवार को अहमदाबाद का मौसम कैसा रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर
मैथ्यू मिलर
- फोटो : US State Dept
भारतीय मुसलमानों का जिक्र करने वाली रिपोर्ट पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिका ने सोमवार को भारत में मुस्लिम समुदाय पर प्रकाशित अखबार की एक हालिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए सार्वभौमिक सम्मान को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। वॉशिंगटन ने कहा कि वह इस मामले पर भारत सहित दुनियाभर के देशों के साथ बातचीत कर रहा है।
पढ़ें पूरी खबर
अरविंद केजरीवाल और के कविता
- फोटो : अमर उजाला
आबकारी नीति: ED का दावा- केजरीवाल और कविता के खिलाफ पर्याप्त सबूत
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशेष अदालत से कहा कि आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं सह आरोपी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। ईडी ने यह दलील दोनों राजनीतिक नेताओं के खिलाफ दाखिल अपने पूरक आरोप पत्रों पर संज्ञान लेने के मुद्दे के समर्थन में दी।
पढ़ें पूरी खबर
श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस
- फोटो : सोशल मीडिया
Sri Krishna Janmabhoomi Case: बिना वकालतनामा बहस करने पर मंदिर पक्ष ने जताया विरोध
इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह विवाद मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को मंदिर पक्ष के अधिवक्ताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बिना वकालतनामा लगाए ईदगाह पक्ष के अधिवक्ता के बहस करने का विरोध किया।
पढ़ें पूरी खबर
'कान' में कन्नप्पा की टीम
- फोटो : एक्स
'कान' में दिखा कन्नप्पा की टीम का जलवा, टक्सीडो सूट में छाए दक्षिण भारतीय सितारे
'कान' में हाल ही में फिल्म कन्नप्पा की टीम का जलवा देखने को मिला। विष्णु मांचू, उनकी पत्नी विरानिका रेड्डी, प्रभुदेवा और निर्माता मोहन बाबू ने इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 'कन्नप्पा' का टीजर फ्रेंच रिवेरा थिएटर में होने वाला है, जिसके लिए मांचू कान में मौजूद हैं।
पढ़ें पूरी खबर
बिजनेस अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
Updates: चौथी तिमाही में 6.2% की रफ्तार से बढ़ सकती है GDP
देश की जीडीपी 2023-24 में 6.9 से 7 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ सकती है। चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च अवधि में इसकी रफ्तार 6.2 फीसदी रहने का अनुमान है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के प्रमुख अर्थशास्त्री सुनील कुमार सिन्हा ने कहा, पहली दो तिमाहियों में वृद्धि दर को कम आधार का फायदा मिला। हालांकि, तीसरी (अक्तूबर-दिसंबर) तिमाही में 8.4 फीसदी की वृद्धि दर आश्चर्यजनक थी। सरकार चौथी तिमाही और 2023-24 के लिए जीडीपी वृद्धि दर के शुरुआती अनुमान 31 मई को जारी कर सकती है।
पढ़ें पूरी खबर
बैंकों को इस साल आईटी से अधिक मुनाफा
- फोटो : आईस्टॉक
ऐतिहासिक: बैंकों को पहली बार तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक लाभ
बैलेंसशीट में सुधार के दम पर देश के बैंकिंग क्षेत्र ने पहली बार तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया है। सरकारी और निजी बैंकों का लाभ सालाना आधार पर 40.90' फीसदी बढ़कर 2023-24 में 3.1 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। 2022-23 में यह 2.2 लाख करोड़ रुपये रहा था। खास बात है कि बीते वित्त वर्ष में बैंकों ने आईटी कंपनियों से ज्यादा मुनाफा कमाया है।
पढ़ें पूरी खबर