फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज बिहार-ओडिशा में रहेंगे पीएम मोदी, फिर टली 'एक्सिओम मिशन 4' की लॉन्चिंग और ईरान-इस्लाइल संघर्ष तेज

Fri, 20 Jun 2025 06:52 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के लिए तीन राज्यों बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आज बिहार और ओडिशा में जहां कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे तो आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं एक्सिओम मिशन 4 के प्रक्षेपण के लॉन्चिंग में एक बार फिर व्यवधान आ गया है। नासा ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण को स्थगित कर दिया है। हालांकि नासा ने नई तारीख का एलान भी अभी नहीं किया है। नासा ने कहा है कि आने वाले दिनों में नई प्रक्षेपण तिथि की घोषणा की जाएगी। एक तरफ दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही पिछले दो दिनों में यह मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्से में पहुंचने का अनुमान है। वहीं दूसरी तरफ नया कप्तान, दृढ़ निश्चयी कोच, कुछ पुराने और कुछ नए चेहरे अगले 45 दिनों में एक दिलचस्प कहानी गढ़ने के लिए प्रतिबद्ध होंगे जब भारत शुक्रवार से एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा। भारत अभी तक इंग्लैंड में केवल तीन बार टेस्ट सीरीज जीत पाया है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 

विज्ञापन

दो दिन में तीन राज्यों के दौरे पर पीएम

गांधी नगर में पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के लिए तीन राज्यों बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आज बिहार और ओडिशा में जहां कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे तो आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

अब 22 जून को भी नहीं होगी 'एक्सिओम मिशन 4' की लॉन्चिंग

10 जून को उड़ान भरेंगे शुभांशु शुक्ला - फोटो : ANI

एक्सिओम मिशन 4 के प्रक्षेपण के लॉन्चिंग में एक बार फिर व्यवधान आ गया है। नासा ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण को स्थगित कर दिया है। हालांकि नासा ने नई तारीख का एलान भी अभी नहीं किया है। नासा ने कहा है कि आने वाले दिनों में नई प्रक्षेपण तिथि की घोषणा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर..
 

देशभर में बारिश का दौर: झारखंड-महाराष्ट्र में हाल-बेहाल

मौसम - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही पिछले दो दिनों में यह मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्से में पहुंचने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

नया अध्याय लिखने को तैयार गिल..सीरीज किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज - फोटो : ANI
नया कप्तान, दृढ़ निश्चयी कोच, कुछ पुराने और कुछ नए चेहरे अगले 45 दिनों में एक दिलचस्प कहानी गढ़ने के लिए प्रतिबद्ध होंगे जब भारत शुक्रवार से एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा। भारत अभी तक इंग्लैंड में केवल तीन बार टेस्ट सीरीज जीत पाया है। पढ़ें पूरी खबर...

उत्तराखंड में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: चार जिलों के डीएम समेत 31 आईएएस

तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

सरकार ने बृहस्पतिवार की देर रात नौकरशाही में बड़े फेरबदल कर दिए। चार जिलों के जिलाधिकारियों समेत 31 आईएएस, एक आईएफएस, एक सचिवालय सेवा और 24 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। पढ़ें पूरी खबर...
 

ईरान-इस्राइल संघर्ष में दो सप्ताह में फैसला लेंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- व्हाइट हाउस

पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इस्राइल और ईरान के बीच सैन्य झड़पें लगातार बढ़ रही हैं। इसी तनाव के बीच गुरुवार को ईरान ने जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी इस्राइल के 'सोरोका अस्पताल' पर मिसाइल हमला किया। जिसके बाद बात और बिगड़ गई है। इस्राइल ने ईरान को खुली धमकी दी है कि अब अयातुल्ला खामनेई जिंदा नहीं बचेंगे। इस बीच, ईरान पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो इस मसले पर दो सप्ताह में निर्णय लेगे। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने इस संबंध में जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

आज CM करेंगे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

समीक्षा बैठक करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर एक बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण का समारोह करीब 92 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों छोरों आजमगढ़ के सलारपुर और गोरखपुर के भगवानपुर टोल प्लाजा के पास होगा। सालारपुर में लोकार्पण और जनसभा के बाद मुख्यमंत्री एक्सप्रेसवे का भ्रमण करते हुए गोरखपुर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

पावरफुल इंडिया: चीन-यूएस के बाद बिजली उत्पादन में दुनिया में सबसे आगे निकला भारत

बिजली उत्पादन - फोटो : FreePik
भारत पिछले पांच वर्षों में बिजली उत्पादन क्षमता के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। बिजली उत्पादन वृद्धि में अब सिर्फ अमेरिका और चीन ही भारत से आगे हैं। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कई कारणों से बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। इनमें वाणिज्यिक एवं आवासीय स्थानों का विस्तार, एयर कंडीशनर (एसी) व अन्य घरेलू उपकरणों के इस्तेमाल में वृद्धि और उद्योगों की बढ़ती मांग शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...

भूतल की तरह राम दरबार के गर्भगृह में भी खामियां

राम मंदिर

1200 करोड़ की लागत से बने राम मंदिर के गर्भगृह की तरह ही प्रथम तल पर विराजमान राजा राम के गर्भगृह में तकनीकी कमी सामने आई है। समस्या यह है कि भूतल की तरह प्रथम तल पर भी कहीं जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। रोजाना राजा राम का जलाभिषेक-पूजन किया जाता है। राजा राम को स्नान व अभिषेक कराने के बाद जो जल फर्श पर गिरता है, उसका निस्तारण पुजारियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। पढ़ें पूरी खबर..

कड़ी सुरक्षा के बीच दून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई

कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार की शाम तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच गईं। इस दौरान वह राष्ट्रपति निकेतन, राष्ट्रपति तपोवन समेत विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

नाटो के नए खर्चा प्रस्ताव पर स्पेन का इनकार

पेड्रो सांचेज - फोटो : X/@sanchezcastejon
नाटो (NATO) के नए रक्षा प्रस्वात को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच स्पेन ने इस खर्चा प्रस्वात को नुकसानदायक बताते हुए खारिज कर दिया है। मामले में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने गुरुवार को नाटो महासचिव मार्क रुटे को पत्र लिखकर कहा कि यह लक्ष्य न केवल अवास्तविक है, बल्कि हमारे कल्याणकारी राज्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें