हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। कुल 40 स्थानीय निकायों पर वोटिंग होनी है। इनमें से सात निकायों में विभिन्न पदों के लिए उपचुनाव भी होंगे। नौ मार्च को पानीपत नगर निगम के चुनाव होंगे, जिसके बाद 12 मार्च को सभी निकायों के चुनाव परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम जामनगर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को वह रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा करेंगे। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री गिर जिले में सासन गिर नेशनल पार्क भी जाएंगे और जंगल सफारी का आनंद लेंगे। इसके अलावा, रोहतक में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह शव सूटकेस में सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक-दिल्ली रोड के किनारे मिला। हिमानी रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं, जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रही थीं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
हरियाणा में निकाय चुनाव आज, सुबह 8 बजे से मतदान
हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। कुल 40 स्थानीय निकायों पर वोटिंग होनी है। इनमें से सात निकायों में विभिन्न पदों के लिए उपचुनाव भी होंगे। नौ मार्च को पानीपत नगर निगम के चुनाव होंगे, जिसके बाद 12 मार्च को सभी निकायों के चुनाव परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम जामनगर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को वह रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा करेंगे। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री गिर जिले में सासन गिर नेशनल पार्क भी जाएंगे और जंगल सफारी का आनंद लेंगे। सोमवार को वह सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के बारे में गुजरात के मंत्री मुलुभाई बेरा ने कहा कि सभी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री तीन दिन के दौरे के दौरान जामनगर, द्वारका और गिर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
रोहतक में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता का सूटकेस में मिला शव
कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह शव सूटकेस में सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक-दिल्ली रोड के किनारे मिला। हिमानी रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं, जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रही थीं। साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थीं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर...
Ramadan 2025: आज से रमजान का महीना शुरू
आज, 02 मार्च से रमजान का पवित्र महीना आरंभ हो रहा है। इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को बहुत ही पवित्र और खास माना जाता। रमजान के पूरे महीने में मुस्लिम धर्म के लोग खुदा की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान साल का नौवां महीना होता है। रमजान के दिनों में लोग हर दिन रोजा रखते हैं और आखिरी दिन खुदा का शुक्रिया करते हुई ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
UP: आगरा में दर्दनाक हादसा...आमने-सामने से टकराईं दो बाइक, पांच लोगों की माैत
आगरा-जगनेर मार्ग पर गहर्राकलां रोड पर बुलेट और बाइक की आमने-सामने की जबर्दस्त टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। सैंया में रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले चार लोग गढ़मुक्खा में शादी समारोह से लौट रहे थे। बुलेट सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाए। घायल का इलाज चल रहा है। देर रात मृतकों के परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए थे। मृतकों में चार मजदूर थे। पढ़ें पूरी खबर...
बेल्जियम की राजकुमारी आज आएंगी बिजनौर, साथ होंगे 70 विदेशी मेहमान
राजकुमारी एस्ट्रिड की अगुवाई में बेल्जियम के करीब 70 लोगों का डेलीगेशन रविवार को बिजनौर चांदपुर मार्ग स्थित एग्रीस्टो मासा कंपनी की फैक्टरी में पहुंचेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। गैर जनपदों से भी पुलिस फोर्स की डिमांड की गई है। पहले इस मौके पर सीएम योगी के आने की खबर थी लेकिन अब उनके आने की संभावना खत्म हो गई हैं। अब मंत्री सुरेश खन्ना ही विदेशी मेहमानों का स्वागत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
आईएमएफ का रिपोर्ट: 6.5% की दर से बढ़ेगी भारत की जीडीपी
मजबूत निजी निवेश और व्यापक आर्थिक स्थिरता के दम पर भारत की सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी दर 2025-26 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी। इस आधार पर यह सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखेगा। अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक कोष (आईएमएफ) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का मजबूत आर्थिक प्रदर्शन देश को 2047 तक एक उन्नत अर्थव्यवस्था बनने की महत्वाकांक्षा को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण संरचनात्मक सुधारों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। पढ़ें पूरी खबर...
UK-Ukraine: ट्रंप से बहस कर स्टार्मर से मिले जेलेंस्की, ऋण समझौते पर हस्ताक्षर
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। इस दौरान जेलेंस्की ने स्टार्मर को अटूट समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही इसे 'सार्थक और गर्मजोशी भरी' चर्चा बताया। वहीं, स्टार्मर ने यूक्रेन की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए ब्रिटेन की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं की यह मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जेलेंस्की की बहस के एक दिन बाद हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
सर्दी में बढ़ी तपिश: फरवरी में गर्मी ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड
फरवरी में गर्मी ने 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। देश में फरवरी 2025 का औसम तापमान 22.04 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.34 डिग्री अधिक है। इससे पहले 2016 में फरवरी में सामान्य से 1.29 डिग्री अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
Haryana Board Paper Leak: CM सैनी का एक्शन, चार DSP व 25 पुलिस अधिकारी निलंबित
हरियाणा सरकार ने 10वीं व 12 की परीक्षा के दौरान केंद्रों से प्रश्न-पत्र आउट होने व नकल होने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इनमें चार डीएसपी और तीन एसएचओ शामिल हैं। इन सभी पर यह कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने पर की गई है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास भीड़ नहीं किए जाने के आदेश दिए गए थे, साथ ही केंद्रों के पास धारा 163 (पहले धारा 144) लागू थी। इसके बावजूद नकल करवाने वाले केंद्रों के भीतर तक पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर...
Uttarakhand Avalanche: हिमस्खलन में फंसे 50 मजदूर निकाले, चार की मौत
उत्तराखंड में माणा के पास भारी हिमस्खलन की चपेट में आए 17 अन्य श्रमिकों का शनिवार सुबह रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। अब तक कुल 50 श्रमिकों का रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें से चार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआर और वायु सेना के बचाव दल पांच अन्य श्रमिकों की तलाश में युद्ध स्तर पर अभियान छेड़े हुए हैं। सेना के मुताबिक तीन कंटेनरों का पता नहीं चल रहा है, वे भारी बर्फ के नीचे दबे हैं। उनकी खोज के लिए दिल्ली से जीपीआर रडार मंगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...