फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News : पहाड़ों पर हिमपात और मैदानों में घने कोहरे का कहर; गाजा में छह हफ्ते का संघर्ष विराम आज सुबह से

Sun, 19 Jan 2025 07:27 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम भारत में पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के चलते शनिवार को दिल्ली में 47 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम में कुछ गर्माहट आई है और पारा चढ़ने से ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी और दो दिन कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। वहीं इस्राइल के मंत्रिमंडल ने शनिवार को गाजा संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी दे दी है। छह हफ्ते तक चलने वाला संघर्ष विराम रविवार सुबह 8.30 बजे से लागू होगा। इसके तहत हमास पहले चरण में 33 बंधकों को रिहा करेगा और बदले में इस्राइल 700 फलस्तीनी कैदियों को मुक्त करेगा। इस समझौते से दोनों पक्ष अपने सबसे घातक व विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करने के एक कदम और करीब पहुंच जाएंगे। एक तरफ अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के ठाणे से एक आरोपी विजय दास को गिरफ्तार किया। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय रेस्तरां में वेटर के तौर पर काम कर रहा था। मुंबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छुपा रहा था। इस मामले में मुंबई पुलिस डीसीपी जोन IX कार्यालय में सुबह नौ बजे प्रेस वार्ता करेगी। दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को आंध्र प्रदेश को कई उपहार देने वाले है। इसके तहत शाह आज विजयवाड़ा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के परिसर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही आज वे एनडीआरएफ के 20वें स्थापना दिवस समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और 200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Weather Update : पहाड़ों पर हिमपात और मैदानों में घने कोहरे का कहर

Srinagar after snowfall - फोटो : बासित जरगर

उत्तर पश्चिम भारत में पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के चलते शनिवार को दिल्ली में 47 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम में कुछ गर्माहट आई है और पारा चढ़ने से ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी और दो दिन कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। पढ़े पूरी खबर...

Gaza: छह हफ्ते का संघर्ष विराम आज सुबह से, इस्राइली सेना पीछे हटेगी

इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : ANI

इस्राइल के मंत्रिमंडल ने शनिवार को गाजा संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी दे दी है। छह हफ्ते तक चलने वाला संघर्ष विराम रविवार सुबह 8.30 बजे से लागू होगा। इसके तहत हमास पहले चरण में 33 बंधकों को रिहा करेगा और बदले में इस्राइल 700 फलस्तीनी कैदियों को मुक्त करेगा। इस समझौते से दोनों पक्ष अपने सबसे घातक व विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करने के एक कदम और करीब पहुंच जाएंगे। पढ़े पूरी खबर..

सैफ अली खान हमला मामला: मुंबई पुलिस ने ठाणे से आरोपी को किया गिरफ्तार

सैफ अली खान हमला मामला - फोटो : एक्स@ANI

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के ठाणे से एक आरोपी विजय दास को गिरफ्तार किया। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय रेस्तरां में वेटर के तौर पर काम कर रहा था। मुंबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छुपा रहा था। इस मामले में मुंबई पुलिस डीसीपी जोन IX कार्यालय में सुबह नौ बजे प्रेस वार्ता करेगी। पढ़े पूरी खबर..

अमित शाह आज आंध्र प्रदेश में एनआईडीएम व एनडीआरएफ परिसर का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को आंध्र प्रदेश को कई उपहार देने वाले है। इसके तहत शाह आज विजयवाड़ा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के परिसर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही आज वे एनडीआरएफ के 20वें स्थापना दिवस समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और 200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पढ़े पूरी खबर...

Mahakumbh: मुख्यमंत्री योगी आज प्रयागराज में, मौनी अमावस्या स्नान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बायो सीएनजी प्लांट का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को महाकुंभ नगर में 22 जनवरी को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक तथा 29 जनवरी को होने वाले मौनी अमावस्या अमृत स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह शंकराचार्य समेत अन्य संतों से मिलेंगे और आयोजन की बाबत सुझाव लेंगे। वह विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन भी करेंगे। पढ़े पूरी खबर..

Alert: दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा, खुफिया विभाग ने दिए हाईलेवल इनपुट

दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस-2025 के मौके पर आतंकी ड्रोन के जरिए या फिर भारी वाहन (रनिंग वाहन) को भीड़ में घुसाकर हमला कर सकते हैं। खुफिया विभाग की ओर से दिए गए आतंकी हमले के ये इनपुट बहुत ही सीरियस हैं। ऐसे में गृह मंत्रालय के ओर से सभी एजेंसियों को एक साथ एक प्लेटफार्म पर आकर आपसी समन्वय करने का आदेश दिया है। इनपुट को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एंट्री ड्रोन तैनात किया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि ये नई पोस्ट बनाई गई है। पढ़े पूरी खबर...

Farmers Protest: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल खत्म करेंगे आमरण अनशन

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपना आमरण अनशन खत्म करना स्वीकार कर लिया है। साथ ही मेडिकल असिस्टेंट लेने के लिए राजी हो गए हैं। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसान अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं। किसानों से बातचीत को लेकर सरकार राजी हो गई है। अगले महीने चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में 14 फरवरी को किसानों और केंद्र सरकार के बीच बैठक होगी। बैठक महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट में शाम पांच बजे होगी। पढ़े पूरी खबर.. 

LTC: 385 प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे सरकारी कर्मचारी; 136 वंदेभारत

वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

रेल मंत्रालय अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के तहत ट्रेनों की संख्या में विस्तार कर सरकारी कर्मचारियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने में जुटा है। सरकारी कर्मचारी अब 385 प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं। इनमें 136 वंदे भारत, 97 हमसफर और 8 तेजस एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। साथ ही राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी 144 मौजूदा ट्रेनें भी शामिल हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकारी कर्मचारी पहले से ही राजधानी, शताब्दी और दुरंतो श्रेणी की 144 मौजूदा ट्रेनों में शानदार यात्रा का लाभ उठा रहे हैं। पढ़े पूरी खबर...
 

कहीं पे निगाहें... कहीं पे निशाना, भाजपा लड़ तो रही है आप से

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा लड़ तो आम आदमी पार्टी से रही है लेकिन उसकी नजर कांग्रेस पर है। यह पहला चुनाव होगा जिसमें भाजपा चाहती है कि कांग्रेस मजबूती से लड़े। पढ़े पूरी खबर...

Trump Oath: जयशंकर समेत दिग्गज मेहमान शपथ के साक्षी बनेंगे

वाशिंगटन डीसी के लिए पत्नी मेलानिया और बेटा के साथ रवाना होते डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में भीषण ठंड व बर्फबारी के मद्देनजर 40 वर्षों में पहली बार शपथ ग्रहण समारोह को खुले स्थान के बजाय कैपिटल रोटुंडा में बंद जगह पर कराने का फैसला लिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी समिति ने बताया कि ट्रंप शपथ ग्रहण समारोह के लिए स्थानीय समयानुसार शनिवार को वाशिंगटन पहुंचेंगे। इस समारोह में भारत से विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर समेत कई विदेशी मेहमान शामिल होंगे। फिल्म, मनोरंजन और संगीत जगत के सितारों की महफिल भी सजेगी। पढ़े पूरी खबर...
 
विज्ञापन

Canadian PM Race: भारतवंशी के नामांकन से परिवार उत्साहित

चंद्र आर्य, कनाडाई सांसद - फोटो : अमर उजाला
इंडो-कनाडाई नेता चंद्र आर्य ने कनाडा के प्रधानमंत्री पद के लिए होने वाले चुनाव में अपना नामांकन कर दिया है। इस खबर से उनके भारत में रहने वाले परिवार को बहुत खुशी हुई है। परिवार ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि विदेश में रहने के बावजूद, चंद्र हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने उनके करियर के सफर का जिक्र करते हुए बताया कि राजनीति में आने से पहले उन्होंने कई पेशों में काम किया। पढे पूरी खबर...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें