फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, दिल्ली में CM चयन; महाराष्ट्र में शिवाजी जयंती, महाकुंभ का 38वां दिन

Wed, 19 Feb 2025 06:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

बीती 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा हुई थी। भाजपा को 48 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिला है। विधायक दल की बैठक में आज भाजपा मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएगी। खेल जगत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होगा। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला कराची में खेला जाएगा। इसके अलावा आज महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की 395वीं जयंती पर उत्सव मनाया जाएगा। सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री पुणे में शिवाजी की जन्मस्थली पर जाएंगे। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ छठे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक 55 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC/therealpcb

Champions Trophy: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच से होगा आगाज
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। आठ साल बाद इस टूर्नामेंट की वापसी हो रही है जिसका आयोजन हाइब्रिड मॉडल में हो रहा है। इसके मुकाबले पाकिस्तान और दुबई में खेले जाएंगे। टू्र्नामेंट का आगाज पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच से होगा। चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होंगे। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। हाल ही में कीवियों ने ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी। माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के पहले मैच में भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन? - फोटो : अमर उजाला

Delhi New CM : विधायक दल की बैठक के पहले एलजी से मिले भाजपा नेता
दिल्ली में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। 19 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक शाम 7 बजे होगी। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का एलान होना है। इसी बीच मंगलवार शाम भाजपा नेता विनोद तावड़े, तरुण चुघ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना से मिलने राजनिवास पहुंचे। इसके बाद भाजपा नेताओं में हलचल तेज हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
 

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती आज मनाई जाएगी - फोटो : एएनआई/अमर उजाला

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती आज
महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के मौके पर उत्साह का माहौल है। शिवाजी की जन्मस्थली जुन्नार में 19 फरवरी की मध्य रात्रि आतिशबाजी और लाइट शो का आयोजन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर आयोजित इस समारोह के साथ राज्य में उत्सव की शुरुआत हो गई है। आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनों उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे समेत कई गणमान्य लोग जुन्नार पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

आज महाकुंभ का 38वां दिन, श्रद्धालु संगम में लगा रहे डुबकी
आज महाकुभ का 38वां दिन है। भले ही मेले की समाप्ति का दिन निकट आ रहा है लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही। प्रयागराज में लंबे-लंबे जाम की खबरों के बीच लोग तीर्थराज का रुख कर रहे हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे है। पढ़ें पूरी खबर...

राजस्थान बजट लाइव 2025 - फोटो : अमर उजाला
दीया कुमारी आज पेश करेंगी राजस्थान का बजट
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी आज यानी बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगी। इससे पहले दीया ने मंगलवार को बजट को अंतिम रूप दे दिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ इसकी फोटो 'एक्स' पर साझा करते हुए लिखा, राजस्थान बजट 2025-26 को अंतिम रूप दिया। पढ़ें लाइव अपडेट्स

केरल के मलप्पुरम जिले में पटाखों से हादसा - फोटो : एक्स सोशल मीडिया

केरल के मलप्पुरम में फुटबॉल मैच से पहले हादसा, 30 से ज्यादा लोग झुलसे
केरल के मलप्पुरम जिले के अरीकोड में मंगलवार की देर रात अतिशबाजी के दौरान हादसा हो गया। इसमें 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना एक फुटबॉल मैदान में हुई, जहां मैच शुरू होने से पहले पटाखे फोड़े जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, पटाखों के फटने से चिंगारियां मैदान में फैल गईं, जहां दर्शक बैठे हुए थे। इससे वहां अफरातफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर...

ममता बनर्जी के बयान पर विवाद - फोटो : अमर उजाला

Mahakumbh: ममता बनर्जी के बयान पर संत समाज में आक्रोश
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को "मृत्यु कुंभ" कहे जाने पर संत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। संतों ने उनके बयान को सनातन धर्म और महाकुंभ की पवित्रता का अपमान बताया। संत समाज ने एक सुर में ममता बनर्जी से अपने शब्दों पर खेद प्रकट करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की आत्मा है। पढ़ें पूरी खबर...

सीएम देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

Maharashtra: शिवसेना के 20 विधायकों की सुरक्षा घटाने पर महायुति में तकरार!
महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया मोड़ आता हुआ दिख रहा है। जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच चल रहे शीत युद्ध के दावों में नया मोड़ आता हुआ दिख रहा है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो सीएम फडणवीस के गृह विभाग ने 20 से अधिक शिवसेना विधायकों की सुरक्षा में बदलाव किया। उनकी सुरक्षा को वाई+ श्रेणी से घटाकर सिर्फ एक कांस्टेबल पर कर दिया गया। इसके साथ ही कुछ अन्य शिवसेना नेताओं की सुरक्षा भी वापस ले ली गई। पढ़ें पूरी खबर...

US Flag - फोटो : ANI

US-India Deportation: अमेरिका से कोस्टा रिका होकर भारत पहुंचेंगे निर्वासित
अमेरिका से भारतीय आप्रवासियों को निर्वासित करने के बीच कोस्टा रिका एक सेतु के रूप में काम करने पर सहमत हो गया है। मंगलवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उसने कहा कि वह भारत और मध्य एशिया सहित अमेरिका में अवैध आप्रवासियों को वापस लाने के लिए सेतु बनकर काम करने को तैयार है। राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रोबल्स के कार्यालय के अनुसार, 200 प्रवासियों का पहला जत्था बुधवार को एक वाणिज्यिक उड़ान से जुआन सांतामारिया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचेगा। पढ़ें पूरी खबर...

कतर के अमीर शेख तमीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई/अमर उजाला

राष्ट्रपति बोलीं: बिरयानी हो या कड़क चाय.. भारत-कतर संबंध सदियों पुराने
10 साल के बाद भारत आए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी की यात्रा कई मायनों में यादगार रही। राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक भोज में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कतर के साथ भारत के संबंध सदियों पुराने हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने दोनों देशों के बीच हुए अहम समझौतों का परोक्ष जिक्र करते हुए भरोसा जताया कि आने वाले पांच वर्षों में दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 28 अरब डॉलर तक पहुंचाने में सफल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

Ayodhya : दर्शन पथ पर गिरा ड्रोन, पुलिस का दावा- राम मंदिर में भगदड़ की साजिश नाकाम
राम जन्मभूमि परिसर के गेट नंबर तीन के पास दर्शन पथ पर सोमवार शाम एक ड्रोन संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर इसे भगदड़ की साजिश बताया। ड्रोन पायलट की पहचान करने के साथ ही राममंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

भारतीय मतदाताओं के लिए 21 मिलियन USD के फंड पर ट्रंप ने पहली बार दिया जवाब
भारत और अमेरिका का रिश्ता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में कैसा रहेगा? इस सवाल पर सबकी नजरें टिकी हैं। ताजा घटनाक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा, वे भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करते हैं। साथ ही ट्रंप ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि क्या अमेरिका ने भारतीय मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग रोकने का फैसला लिया। ट्रंप ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा, हम भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों देंगे? उनके पास बहुत ज्यादा पैसा है। वे अमेरिका पर दुनिया में सबसे ज्यादा कर लगाने वाले देशों में से एक हैं। पढ़ें पूरी खबर...

व्हाइट हाउस - फोटो : ANI

US: व्हाइट हाउस बोला- एलन मस्क DOGE प्रभारी नहीं, ट्रंप को दे रहे सलाह
व्हाइट हाउस ने कहा है कि अरबपति एलन मस्क तकीनीकी रूप से डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) टीम का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार हैं। दूसरी तरफ, एक संघीय न्यायाधीश ने मंगलवार को मस्क और सरकारी दक्षता विभाग को सरकारी डेटा सिस्टम तक पहुंच या कर्मचारी छंटनी पर तुरंत रोक लगाने से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार के विधायक ने चिराग पासवान के सांसद को जो कहा, लिख नहीं सकते हम
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के एक विधायक ने पिछले साल सरकार के शक्ति परीक्षण के समय से जो रुख अख्तियार किया था, वह लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की आहट के साथ चरम पर है। एनडीए के अंदर सबसे बड़ी खटपट उन्हीं के नाम के साथ शुरू हुई है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को लेकर परबत्ता के जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार की कही गई बातें वायरल हुईं। अब दोनों ने एक दूसरे के आमने-सामने मोर्चा खोल दिया है। बात बयानबाजी से आगे गालीबाजी पर आ गई है। एनडीए ने तत्काल मामला नहीं सुलझाया तो यहीं से फिर जदयू और लोजपा (रामविलास) के बीच तल्खियां बढ़ सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

आशीष चंचलानी - फोटो : सोशल मीडिया
Ashish Chanchlani: गौहाटी हाई कोर्ट ने आशीष चंचलानी को दी अंतरिम जमानत
यूट्यूबर आशीष चंचलानी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मृदुल कुमार कलिता की एकल पीठ ने उनको अंतरिम राहत दी और उन्हें 10 दिनों के भीतर जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होने को कहा। यूट्यूबर को अंतरिम जमानत मिली गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें