फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: डॉ. जयशंकर आज पहुंचेंगे पाकिस्तान; सिंगापुर में अमर उजाला का तीन दिवसीय कार्यक्रम, पढ़ें सुर्खियां

Tue, 15 Oct 2024 07:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विदेश मंत्री एस. जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में भाग लेने मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे। पिछले कई वर्षों से दोनों के संबंधों में तनाव के बीच भारत की ओर से पाकिस्तान की यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी। दोनों पक्षों ने शिखर सम्मेलन से इतर जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार के बीच किसी भी द्विपक्षीय वार्ता से इन्कार किया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की शैक्षणिक, धार्मिक व आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने की पहल अमर उजाला ने की है। इसके तहत शिक्षा जगत की नामचीन हस्तियों को अमर उजाला शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 सम्मानित किया जाएगा। इसका आयोजन मंगलवार से सिंगापुर के होटल ऑर्चर्ड में शुरू हो रहा है। 15 से 18 अक्तूबर तक चलने वाले तीन दिवसीय इस पुरस्कार समारोह की बतौर ‘पावर्ड बाय’ उत्तर प्रदेश सरकार प्रायोजक है। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारत मंडपम में भारत में संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की ओर से आयोजित किए जाने वाली विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (डब्ल्यूटीएसए) का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे भारत मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के आठवें संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : पीटीआई
SCO Summit: तनाव के बीच जयशंकर आज पहुंचेंगे पाकिस्तान
विदेश मंत्री एस. जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में भाग लेने मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे। पिछले कई वर्षों से दोनों के संबंधों में तनाव के बीच भारत की ओर से पाकिस्तान की यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी। दोनों पक्षों ने शिखर सम्मेलन से इतर जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार के बीच किसी भी द्विपक्षीय वार्ता से इन्कार किया है। पढ़ें पूरी खबर...

अमर उजाला शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंगापुर में अमर उजाला शिक्षा जगत की नामचीन हस्तियों को करेगा सम्मानित
उत्तर प्रदेश की शैक्षणिक, धार्मिक व आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने की पहल अमर उजाला ने की है। इसके तहत शिक्षा जगत की नामचीन हस्तियों को अमर उजाला शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 सम्मानित किया जाएगा। इसका आयोजन मंगलवार से सिंगापुर के होटल ऑर्चर्ड में शुरू हो रहा है। 15 से 18 अक्तूबर तक चलने वाले तीन दिवसीय इस पुरस्कार समारोह की बतौर ‘पावर्ड बाय’ उत्तर प्रदेश सरकार प्रायोजक है। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी आईटीयू सम्मेलन और भारत मोबाइल कांग्रेस का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारत मंडपम में भारत में संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की ओर से आयोजित किए जाने वाली विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (डब्ल्यूटीएसए) का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे भारत मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के आठवें संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे। विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (डब्ल्यूटीएसए) सम्मेलन चार वर्षों के अंतराल पर आयोजित किया जाता है। इसमें स्वीकृत सिफारिशें और प्रस्ताव संचार प्रौद्योगिकियों के विकास की दिशा तय करते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

भारत और कनाडा के बीच तनाव (प्रतीकात्मक) - फोटो : फाइल
पीएम ट्रूडो का अनर्गल बयान, पुलिस कमिश्नर ने खालिस्तान का जिक्र कर लगाए आरोप
लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच कनाडा ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया कि भारत कनाडा में 'मौलिक त्रुटि' कर रहा है। जब वे यह बयान दे रहे थे उस समय कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा और अंतर-सरकारी मामलों के मंत्री डोमिनिक लेब्लांक और विदेश मामलों की मंत्री मेलानी जोली भी मौजूद थीं। उनका यह बयान भारत से कनाडाई राजनयिकों के निकाले जाने के बाद आया है। ओटावा में ट्रूडो ने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच आगामी बैठक अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह के अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बात के दौरान भी इसके महत्व को रेखांकित किया था। पढ़ें पूरी खबर... 

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

आज से दिल्ली-NCR में ग्रैप के पहले चरण की पाबंदियां लागू
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने हवा में निरंतर बढ़ रहे प्रदूषण के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस सिस्टम यानी ग्रैप के पहले चरण को लागू कर दिया है। यह मंगलवार सुबह आठ बजे से प्रभावी होगा। इसके तहत आतिशबाजी, होटल-रेस्तरां में कोयला व जलाऊ लकड़ी के उपयोग पर पूर्ण पाबंदी होगी। खुले में कूड़ा फेंकना व कचरा जलाना भी प्रतिबंधित होगा। पढ़ें पूरी खबर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

बहराइच हिंसा : पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच हिंसा के पीड़ित परिवार से मंगलवार को मुलाकात करेंगे। बता दें कि हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद सांप्रदायिक माहौल बिगड़ता चला गया और इसकी चपेट में ग्रामीण इलाके भी आ गए। योगी मंगलवार को पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

69000 Shikshak Bharti: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
69000 शिक्षक भर्ती मामले में मंगलवार 15 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है। इसको लेकर चयनित व अन्य अभ्यर्थियों की निगाह सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हुई हैं। साथ ही दोनों पक्ष के लोग सुनवाई के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

मणिपुर में शांति के लिए मैतेई-कुकी और नगा विधायकों की बैठक आज
मणिपुर में शांति बहाली के प्रयासों को तेज करते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को एक संयुक्त बैठक बुलाई है। प्रदेश में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से यह पहली बार है जब ऐसे किसी प्रयास में कुकी, मैतेई और नगा विधायक एक साथ शामिल होंगे। यह बैठक गृह मंत्रालय की निगरानी में होगी। पढ़ें पूरी खबर...

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

पंजाब पंचायत चुनाव के लिए मतदान आज, शाम को ही घोषित हो जाएगा परिणाम
पंजाब की 9,398 पंचायतों में सरपंच व पंच के पदों के लिए मंगलवार सुबह 8 से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद देर शाम नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान के लिए चुनावी ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारी सोमवार को संबंधित सामग्री के साथ अपने बूथों पर पहुंच गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

लाॅरेंस बिश्नोई और बाबा सिद्दीकी - फोटो : फाइल

Baba Siddique Murder: पटियाला जेल में रची हत्या की साजिश, विदेश से आई फंडिंग
महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश पटियाला जेल में रची गई थी। इसकी सुपारी लॉरेंस के गुर्गे ने जेल में ही जालंधर के आरोपी जीशान अख्तर को दी थी। जीशान ने जेल से ही विदेश में गैंग के एक अन्य गुर्गे से बात भी की थी। जीशान ने सुपारी लेने के बाद विदेश में बैठे गुर्गे को पूरी प्लानिंग भी समझाई थी। पढ़ें पूरी खबर...

SEBI - फोटो : ANI

SEBI: भारतीय बाजार ने पांच साल में लगातार 15% दिया रिटर्न
घरेलू शेयर बाजार ने पांच साल में लगातार 15 प्रतिशत रिटर्न दिया है। चीन में यह शून्य रहा है और कई बार तो घाटा भी दिया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण गोपालकृष्णनन ने कहा, हमारा बाजार कम जोखिम पर अधिक रिटर्न दे रहा है। फिर भी, निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। जोखिमों के प्रति सचेत रहना चाहिए। नारायण ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा, पिछले कुछ दिनों से हमारे बाजार का पैसा चीन जा रहा है। इस पर काफी चर्चा हो रही है। इस महीने अब तक भारतीय बाजार से 58,000 करोड़ रुपये विदेशी निवेशकों ने निकाले हैं। लेकिन, पांच साल में फायदा देने में चीन का बाजार हमारे बाजार के आसपास भी नहीं है। 2023-24 में दोनों घरेलू इंडेक्स ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया, जबकि उतार-चढ़ाव सिर्फ 10 फीसदी का रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

गौतम गंभीर - फोटो : PTI

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्तूबर से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन तेज गेंदबाजों को प्लेइंग-11 में शामिल किया था और ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी इसी रणनीति के तहत उतर सकता है। मैच से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जमकर अभ्यास किया। भारत को अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों का प्रभाव होता है और टीम प्रबंधन ने इसी को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ तेज गेंदबाजों को मौका दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें