फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: देश में बढ़ी ठंड, गाबा टेस्ट का दूसरा दिन, संसद में कल एक देश एक चुनाव बिल पेश होगा; पढ़ें सुर्खियां

Sun, 15 Dec 2024 07:12 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

देश के 15 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के कई इलाकों में शीतलहर चलने के साथ उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का आगाज हो गया है। मैदानी राज्यों में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थान और पंजाब में कुछ स्थानों पर तो पारा शून्य के नीचे दर्ज किया गया। पंजाब और मध्य प्रदेश में बेहद ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के शुरुआती दिन बारिश ने खलल डाला और सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। रविवार को मैच का दूसरा दिन है। वहीं, दूसरे दिन की शुरुआत भी जल्दी हुई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। एक तरफ देशभर में एक साथ चुनाव कराने की कवायद के तहत सरकार 16 दिसंबर को लोकसभा में एक देश एक चुनाव से जुड़े दो विधेयक पेश करने वाली है। मसौदा विधेयक में बताया गया है कि एक साथ चुनाव कराना कई कारणों से जरूरी है। एक तो अलग-अलग चुनाव कराना बेहद खर्चीला है और पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगता है। मसौदे में यह भी कहा गया कि बार-बार चुनावों की वजह से विकास कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ता है और और आम जनजीवन भी बाधित होता है। दूसरी ओर चुनाव के वक्त कड़ी आव्रजन नीतियों का एलान कर चुके डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ के बाद सबसे पहले अवैध प्रवासन पर काम करेंगे। इसकी तैयारी में अमेरिकी आव्रजन-सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने निर्वासन के लिए लगभग 15 लाख लोगों की सूची तैयार की है। इनमें से करीब 18 हजार भारतीयों को भारत निकालने का खतरा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

15 राज्यों में शीतलहर, पारा 5 डिग्री तक लुढ़का

जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात के बीच नियंत्रण रेखा पर गश्त करते बीएसएफ जवान - फोटो : अमर उजाला

देश के 15 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के कई इलाकों में शीतलहर चलने के साथ उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का आगाज हो गया है। मैदानी राज्यों में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थान और पंजाब में कुछ स्थानों पर तो पारा शून्य के नीचे दर्ज किया गया। पंजाब और मध्य प्रदेश में बेहद ठंडी हवाएं चल रही हैं। पढ़े पूरी खबर..

IND vs AUS Live Score: बुमराह ने ख्वाजा और मैकस्वीनी को पवेलियन भेजा

बुमराह जश्न मनाते हुए - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के शुरुआती दिन बारिश ने खलल डाला और सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। रविवार को मैच का दूसरा दिन है। वहीं, दूसरे दिन की शुरुआत भी जल्दी हुई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पढ़े पूरी खबर...

एक देश-एक चुनाव: लोकसभा में कल विधेयक पेश करेगी सरकार

लोकसभा और राज्यसभा कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित - फोटो : X / @sansad_tv

देशभर में एक साथ चुनाव कराने की कवायद के तहत सरकार 16 दिसंबर को लोकसभा में एक देश एक चुनाव से जुड़े दो विधेयक पेश करने वाली है। मसौदा विधेयक में बताया गया है कि एक साथ चुनाव कराना कई कारणों से जरूरी है। एक तो अलग-अलग चुनाव कराना बेहद खर्चीला है और पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगता है। मसौदे में यह भी कहा गया कि बार-बार चुनावों की वजह से विकास कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ता है और और आम जनजीवन भी बाधित होता है। पढ़े पूरी खबर...

US: अमेरिका से 18 हजार भारतीयों को निकालेंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
चुनाव के वक्त कड़ी आव्रजन नीतियों का एलान कर चुके डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ के बाद सबसे पहले अवैध प्रवासन पर काम करेंगे। इसकी तैयारी में अमेरिकी आव्रजन-सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने निर्वासन के लिए लगभग 15 लाख लोगों की सूची तैयार की है। इनमें से करीब 18 हजार भारतीयों को भारत निकालने का खतरा है। पढ़े पूरी खबर...

Jammu Kashmir : नव वर्ष पर खलल डालने की फिराक में आतंकी

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सीमा पार से नव वर्ष पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है। खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा एजेंसियों को इसे लेकर अलर्ट किया है। बीएसएफ और सेना को भी सतर्क रहने की सलाह दी है, तो पुलिस समेत अन्य अर्धसैनिक बलों को आंतरिक सुरक्षा तंत्र मजबूत करने के लिए कहा गया है। सूत्रों के अनुसार, आतंकी सांबा, कठुआ और जम्मू के बार्डर और एलओसी से घुसपैठ कर सुरक्षा प्रतिष्ठाणों को निशाना बना सकते हैं, ताकि नव वर्ष पर खलल डाला जा सके। पढ़े पूरी खबर..

Uttarakhand: आज जारी होगी वार्ड सदस्य और पार्षदों के आरक्षण की अधिसूचना

1 - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी जिलाधिकारी रविवार को नगर निगमों में पार्षद और नगर पालिका और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करेंगे। पढ़े पूरी खबर...

Supreme Court: 'अनुपस्थिति पर बर्खास्त डॉक्टरों को एकमुश्त मुआवजा दे UP सरकार

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को संशोधित किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार को 2010 में लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्त किए डॉक्टरों की सेवाएं बहाल करने का निर्देश दिया गया था। शीर्ष कोर्ट ने कहा, राहत देने से पहले अधिकार क्षेत्र का हवाला देने वाले लोगों के आचरण पर विचार किया जाना चाहिए। पीठ ने निर्देश दिया, राज्य सरकार डॉक्टरों को तीन महीने के अंदर 2.50-2.50 लाख रुपये का एकमुश्त मुआवजा दे, जिससे न्याय के हित पूरे होंगे। पढ़े पूरी खबर...

चिंताजनक: तनाव-अवसाद की बड़ी वजह वायु प्रदूषण

वायु प्रदूषण। - फोटो : संवाद

लम्बे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेने से लोगों में अवसाद बढ़ रहा है। एक अध्ययन के अनुसार वायु प्रदूषकों में सल्फर डाइऑक्साइड (एसओ2) अवसाद के बढ़ते जोखिम का सबसे प्रमुख कारण है। इसके साथ ही पार्टिकुलेट मैटर (पीएम2.5) और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे प्रदूषण के कण भी लोगों में निराशा और तनाव भर रहे हैं। आपस में मिलकर यह प्रदूषक कहीं ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। पढ़े पूरी खबर...

दक्षिण कोरियाई संसद में राष्ट्रपति योल के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई
दक्षिण कोरिया की संसद में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पारित हुआ है। राष्ट्रपति यून सूक योल को मार्शल लॉ लागू करने संबंधी आदेश पारित करने के कारण इस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इस मामले में अमेरिकी विदेश विभाग ने कोरिया के साथ साझेदारी जारी रखने की बात कही है। पढ़े पूरी खबर...

मणिपुर: विरोध के बीच भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज

भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ - फोटो : ANI
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मणिपुर के तैंग्नोपॉल जिले में मोरेह कस्बे के नजदीक भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज कर दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि काम को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। भारत और म्यांमार 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं, जिनमें 398 किमी मणिपुर में है। परियोजना का काम बीआरओ की विंग सेवक की ओर से किया जा रहा है। पढ़े पूरी खबर..
विज्ञापन

Parliament: नागरिक कर्तव्य से लेकर महिलाओं के नेतृत्व में विकास

लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व के साथ लोकतंत्र के उत्सव को मनाने का अवसर है। संविधान के 75 वर्ष की यादगार यात्रा है। इसके मूल में हमारे संविधान निर्माताओं की दिव्य दृष्टि है। हम इसे आगे लेकर चल रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 11 संकल्प भी सदन में रखे। इन संकल्पों में नागरिक कर्तव्यों से लेकर परिवारवाद से मुक्ति और महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर फोकस किया गया है। पढ़े पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें