प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिहार के जमुई का दौरा करेंगे। जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर का प्रतीक है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं देव दीपावली पर शुक्रवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। वह नमो घाट का उद्घाटन भी करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साई इंदिरा गांधी खेल परिसर में पहले बोडोलैंड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दो दिवसीय बोडोलैंड महोत्सव भाषा, साहित्य और संस्कृति का एक बड़ा आयोजन है। देव दीपावली पर शुक्रवार को उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। वह नमो घाट का उद्घाटन भी करेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी रहेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
PM Modi
- फोटो : X/@BJP4India
PM Modi: बिहार को आज 6640 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिहार के जमुई का दौरा करेंगे। जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर का प्रतीक है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
पढ़े पूरी खबर..
देव दीपावली पर घाटों पर की गई सजावट
- फोटो : अमर उजाला
Varanasi : देव दीपावली आज... काशी के 84 घाटों पर जलेंगे 17 लाख दीये
देव दीपावली पर शुक्रवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। वह नमो घाट का उद्घाटन भी करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी रहेंगे।
पढ़े पूरी खबर..
बनारस से पीएम मोदी ने रीवा एयरपोर्ट का शुभारंभ किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहले बोडोलैंड महोत्सव का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साई इंदिरा गांधी खेल परिसर में पहले बोडोलैंड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दो दिवसीय बोडोलैंड महोत्सव भाषा, साहित्य और संस्कृति का एक बड़ा आयोजन है।
पढ़े पूरी खबर...
नमो घाट
- फोटो : अमर उजाला
तस्वीरें: आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे नमो घाट का उद्घाटन
देव दीपावली पर शुक्रवार को उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। वह नमो घाट का उद्घाटन भी करेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी रहेंगे। पढ़े पूरी खबर..
पीएम मोदी और शी जिनपिंग (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
Modi-Jinping: अब ब्राजील में मिल सकते हैं मोदी-जिनपिंग
रूस में ब्रिक्स की बैठक के एक महीने से भी कम अंतराल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से जी-20 शिखर सम्मेलन में एक और मुलाकात हो सकती है। गलवां घाटी संघर्ष की आंच धीमी होने के कारण वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय के बीच यह मुलाकात अहम साबित हो सकती है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि दोनों ही ओर से शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात की संभावना तलाशी जा रही है। पढ़े पूरी खबर...
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच
- फोटो : अमर उजाला
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: कपड़े बदलकर घटना स्थल पर वापस आया था शूटर शिवकुमार
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में लगातार बड़े खुलासे होते आ रहे है। इसी बीच गुरुवार को पुलिस अधिकारी ने एक और खुलासा करते हुए जानकारी दी कि बाबा सिद्दीकी की हत्या में मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम फायरिंग के बाद कपड़े बदलकर घटनास्थल पर वापास आया और 20 मिनट तक घटनास्थल पर ही समय बिताया। बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर को रात लगभग 9 बजे मुंबई में हत्या कर दी गई थी।
पढ़े पूरी खबर...
पीसीएस परीक्षा विवाद
- फोटो : AMAR UJALA
UPPSC Exam Row: प्रयागराज में छात्रों के आंदोलन की असली वजह क्या है
उत्तर प्रदेश पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा अब एक दिन, एक शिफ्ट में होगी। वहीं आरओ-एआरओ परीक्षा की रूपरेखा तय करने के लिए एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रदर्शनकारी छात्रों की बात मान ली है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र बीते चार दिन से प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे थे। आंदोलनकारी छात्र उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी की ओर से प्रस्तावित पीसीएस और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा दो दिन कराने के फैसले का विरोध कर रहे थे। इसके अलावा छात्र परीक्षा में लागू होने वाले नॉर्मलाइजेशन फार्मूले के खिलाफ भी थे।
पढ़े पूरी खबर..
अमेरिका के नवनिर्वाचित राषट्रपति ट्रंप और डग कोलिन्स
- फोटो : X/@RepDougCollins
US: कौन हैं डग कोलिन्स जिन्हें ट्रंप ने बनाया वेटरन्स अफेयर्स सेक्रेटरी
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्जिया के पूर्व कांग्रेसमैन डौग कोलिन्स को यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ वेटरन्स अफेयर्स के लिए सचिव के रूप में नामित किया है।
पढ़े पूरी खबर..
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
- फोटो : FreePik
Maharashtra Ground Report: विदर्भ में गढ़ बचाने की लड़ाई, 62 में 36 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला
महाराष्ट्र के विदर्भ में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) लोकसभा चुनाव के नतीजे दोहराने की फिराक में है। वहीं, सत्तारूढ गठबंधन महायुति विशेष तौर से भाजपा, 2014 जैसी सफलता पाने के लिए संघर्षरत है। विदर्भ की 62 सीटों पर कांटे की लड़ाई है, जहां आघाड़ी लोकसभा चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव में भी संविधान बचाओ के नारे और जातिगत समीकरण के सहारे है। वहीं, भाजपा के सामने विदर्भ का गढ़ बचाने की चुनौती है। इसलिए भाजपा ने बंटेंगे तो कटेंगे और एक रहोगे तो सुरक्षित रहोगे का नारा दिया है। कांग्रेस इन्हीं नारों की काट में उलझी है।
पढ़े पूरी खबर..
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण
- फोटो : PTI
Delhi : पहाड़ों पर बर्फबारी और सुबह-शाम की धुंध ने किया दिल्ली का बुरा हाल
राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने सभी संबंधित विभागों को ग्रैप के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि वैज्ञानिकों ने दो दिनों की जो रिपोर्ट रखी है, उसके अनुसार प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी के मुख्य दो कारण हैं।
पढ़े पूरी खबर...