देश ने आजादी के 76 वर्ष पूरे कर लिए हैं। आज पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस (Swatantrata Diwas) मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा राष्ट्र देशभक्ति से लबरेज है। वहीं, देश इस बार अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजाद हिन्दुस्तान ने इन 76 वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके अलावा, भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले तीन साल से भी अधिक समय से जारी गतिरोध को लेकर सोमवार को 19वें दौर की सैन्य वार्ता हुई।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
स्वतंत्रता दिवस 2023
- फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री लाल किले से देंगे अपना 10वां भाषण
देश ने आजादी के 76 वर्ष पूरे कर लिए हैं। आज पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस (Swatantrata Diwas) मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा राष्ट्र देशभक्ति से लबरेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर पर ध्वाजारोहण करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। पढ़ें पूरी खबर
77वां स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : AMAR UJALA
स्वतंत्रता दिवस से जुड़े अनसुने तथ्य
देश इस बार अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजाद हिन्दुस्तान ने इन 76 वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अनगिनत स्वतंत्रता सेनाननियों ने बलिदान दिया, कई आंदोलन हुए, वर्षों के संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली। इस स्वतंत्रता दिवस पर आइये जानते हैं भारत की स्वतंत्रता से जुड़े 15 बेहद खास तथ्यों के बारे में। पढ़ें पूरी खबर
लद्दाख
- फोटो : पीआरओ
ब्रिक्स सम्मेलन से पहले चीन से 19वें दौर की वार्ता
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले तीन साल से भी अधिक समय से जारी गतिरोध को लेकर सोमवार को 19वें दौर की सैन्य वार्ता हुई। भारत ने इसमें देपसांग और डेमचोक समेत अन्य टकराव वाले बिंदुओं से सैनिकों की जल्द से जल्द वापसी का चीन पर दबाव डाला। साथ ही बैठक में क्षेत्र में समग्र तनाव को कम करने पर भी चर्चा हुई। यह सैन्य वार्ता दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से एक सप्ताह पहले हुई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हिस्सा लेंगे। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
दिल्ली सरकार के पैनल ने की अनियमितताओं पर अधिकारी को निलंबित करने की सिफारिश
दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के एक पैनल ने उत्तरी दिल्ली के रानी झांसी फ्लाईओवर के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में निजी पार्टियों को लाभ पहुंचाने के आरोप में दानिक्स-कैडर अधिकारी को निलंबित करने और उनके खिलाफ बड़ा जुर्माना कार्रवाई की सिफारिश की है। पढ़ें पूरी खबर
सब्जी की दुकान पर लाल-लाल टमाटर
- फोटो : अमर उजाला
आज से 50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिकेगा टमाटर
उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एनसीसीएफ और नेफेड को 15 अगस्त 2023 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया है। विभाग की ओर से यह फैसला थोक बाजारों में टमाटर की कीमतों में गिरावट को देखते हुए लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
शीर्ष कोर्ट से मथुरा में रेलवे के तोड़फोड़ अभियान पर रोक की मांग
उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास रेलवे के तोड़फोड़ अभियान से प्रभावित लोगों को इस कदम को चुनौती देने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय जाने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने इस दलील पर गौर किया कि रेलवे कथित अवैध निर्माणों को ढहाने के अभियान को आगे बढ़ा रहा है और उच्च न्यायालय आज बंद है। पढ़ें पूरी खबर
डीजीपी गौरव यादव।
- फोटो : twitter
पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संख्या पर सोमवार को पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एंजेंसियों के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित एक बड़े आतंकी मॉडयूल का भंडाफोड़ कर पांच आतंकियों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया। इस मॉडयूल को अमेरिका में रह रहा गैंगस्टर हरप्रीत हैप्पी व पाकिस्तान से आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ऑपरेट कर रहे थे। इन लोगों का लक्ष्य पंजाब में राजनीतिक और सामाजिक-धार्मिक नेताओं की टारगेट किलिंग कर माहौल खराब करना था। इससे पहले रविवार को भी तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की है। पढ़ें पूरी खबर
उफान पर ब्यास नदी।
- फोटो : संवाद
पौंग डैम में सात लाख क्यूसेक पानी पहुंचा
हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश की वजह से ब्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसी वजह से पौंग डैम का भी जलस्तर बढ़ा है। जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पांच जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला और तरनतारन के लोगों को नदी के नजदीक न जाने की सलाह दी जाती है। पानी के बहाव को रोकने के लिए नदी के किनारों को और अधिक मजबूत किया गया है और विभाग के फील्ड स्टाफ को 24 घंटे स्थिति पर नजर रखने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर
महंगाई।
- फोटो : amar ujala
दिसंबर तक सताएगी ऊंची महंगाई
सब्जियों, खासकर टमाटर की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी ने महंगाई को फिर बेकाबू कर दिया है। लोगों को अब दिसंबर तक ऊंची महंगाई का सामना करना पड़ेगा। जनवरी के बाद इसमें कमी आने की उम्मीद है। यह आरबीआई के 6% से बाहर हो गई है। बार्कले के भारत में मुख्य अर्थशास्त्री राहुल बजोरिया ने कहा, हमारा अनुमान है कि खुदरा महंगाई दर कुछ माह तक ऊंची बनी रहेगी। चौथी तिमाही यानी जनवरी के बाद इसमें राहत मिल सकती है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को कहा, ऊंची महंगाई के चलते अब भारतीय रिजर्व बैंक दरों में कटौती की योजना को आगे बढ़ा सकता है। हमारा अनुमान है कि अब अगले साल जुलाई के बाद ही दरों में कटौती हो सकती है। उस समय 0.75 फीसदी तक की कटौती की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर
atul maheshwari scholarship
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 के लिए आवेदन आज से
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार यानी आज से शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या फिर https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2023 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। पढ़ें पूरी खबर