फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top: हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल की बढ़ी मुश्किलें; मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की तैयारी; पढ़ें सुर्खियां

Tue, 15 Apr 2025 08:45 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर शिकंजा कसते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र दायर किया है। जांच एजेंसी की ओर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। ईडी ने दोनों नेताओं को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया है। आरोपपत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा, सुमन दुबे समेत कई नेताओं के नाम भी शामिल हैं। वहीं पीएनबी घोटाले में वांछित भगोड़े मेहुल चोकसी को भारतीय कानून के कठघरे में लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। बेल्जियम में गिरफ्तार हीरा कारोबारी भगोड़ा मेहुल चोकसी की कस्टडी हासिल करने के लिए भारत का प्रत्यर्पण आवेदन बेल्जियम पहुंच गया है। इस केस पर जल्द कार्रवाई शुरु होने की उम्मीद है। एक तरफ खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी के 3.61 प्रतिशत की तुलना में मार्च में मामूली रूप से घटकर 3.34 प्रतिशत रह गई। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी पुष्टि की गई है। सब्जियों और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में मामूली रूप से घटकर लगभग छह साल के निचले स्तर 3.34 प्रतिशत पर आ गई। दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग ने इस  साल होने वाली मानसून की बारिश को लेकर अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस साल भारत में औसत से 105 फीसदी अधिक मानसूनी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आईएमडी ने का कहना है कि इस साल भारतीय उपमहाद्वीप में मानसून के दौरान अल नीनो स्थितियां विकसित होने की संभावना नहीं है।  अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

सोनिया-राहुल की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दायर किया आरोपपत्र

सोनिया गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : PTI
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर शिकंजा कसते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र दायर किया है। जांच एजेंसी की ओर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। ईडी ने दोनों नेताओं को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया है। आरोपपत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा, सुमन दुबे समेत कई नेताओं के नाम भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

बेल्जियम पहुंची मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर भारत की चिट्ठी

मेहुल चोकसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पीएनबी घोटाले में वांछित भगोड़े मेहुल चोकसी को भारतीय कानून के कठघरे में लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। बेल्जियम में गिरफ्तार हीरा कारोबारी की कस्टडी हासिल करने के लिए भारत का प्रत्यर्पण आवेदन बेल्जियम पहुंच गया है। इस केस पर जल्द कार्रवाई शुरु होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

थोक के बाद खुदरा महंगाई दर में भी नरमी

खुदरा महंगाई दर - फोटो : ANI

खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी के 3.61 प्रतिशत की तुलना में मार्च में मामूली रूप से घटकर 3.34 प्रतिशत रह गई। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी पुष्टि की गई है। सब्जियों और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में मामूली रूप से घटकर लगभग छह साल के निचले स्तर 3.34 प्रतिशत पर आ गई। पढ़ें पूरी खबर..

मानसून को लेकर मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

बारिश की भाविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विभाग ने इस  साल होने वाली मानसून की बारिश को लेकर अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस साल भारत में औसत से 105 फीसदी अधिक मानसूनी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आईएमडी ने का कहना है कि इस साल भारतीय उपमहाद्वीप में मानसून के दौरान अल नीनो स्थितियां विकसित होने की संभावना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

अलीगढ़ सहित यूपी के 10 जिलों में ईमेल से मिली बम की धमकी

Police demo - फोटो : अमर उजाला

कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल पर भेजी गई है। ईमेल मिलते ही इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस डॉग स्क्वाड एंटी टेररिस्ट टीम समेत भारी पुलिस बल कलेक्ट्रेट पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू कर दी। उधर, बम मिलने की अफवाह पर कलेक्ट्रेट में तैनात अधिकारी और कर्मचारी बाहर निकल आए। पढ़ें पूरी खबर..

करणी सेना के धमकी देने पर अखिलेश यादव बोले- हम डरने वाले नहीं हैं

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : Amar Ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था जीरो है। उद्योगपति डरे हुए हैं। वह सरकार से सवाल नहीं कर सकते हैं। वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी सिर्फ एक सपना है। अखिलेश यादव आगरा में करणी सेना के प्रदर्शन और सपा नेताओं को धमकी देने के सवाल पर जवाब दे रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता जारी रखने का खामेनेई ने किया समर्थन

अयातुल्ला अली खामेनेई, ईरान के सर्वोच्च नेता - फोटो : ANI
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रही परमाणु वार्ता को लेकर कहा है कि बातचीत जारी रहनी चाहिए, लेकिन ईरान को बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए और हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

वक्फ कानून के खिलाफ बंगाल में हुई हिंसा में बांग्लादेशी उपद्रवियों का हाथ!

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा। - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नए वक्फ कानून को लेकर लेकर भड़की हिंसा के मामले में गृह मंत्रालय को शुरुआती जांच की जानकारी दी गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, हिंसा में कुछ बांग्लादेशी उपद्रवियों की संलिप्तता के संकेत मिले है। हालांकि हिंसा के बाद जंगीपुर, धुलियान, सुती और शमशेरगंज जैसे संवेदनशील इलाकों में बीएसएफ, सीआरपीएफ, राज्य सशस्त्र पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 48 घंटों में इन इलाकों में कोई नई हिंसा की घटना नहीं हुई है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...

महाराष्ट्र साइबर सेल के ऑफिस पहुंचे समय और अल्लाहबादिया

रणवीर अल्लाहबादिया-समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना आज मंगलवार को 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश हुए। दोनों पूछताछ के सिलसिले में पहुंचे। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने अल्लाहबादिया और रैना के खिलाफ तीन समन जारी कर उन्हें मुंबई में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा था। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

राहुल-खरगे से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने क्या कहा

दिल्ली में कांग्रेस और राजद नेताओं के बीच बैठक हुई। - फोटो : सोशल मीडिया।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के बीच बैठक हुई। सूत्र बता रहे हैं कि बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे समेत कई मुद्दे पर बातें हुई। हालांकि, कांग्रेस और राजद के नेताओं ने कुछ स्पष्ट नहीं कहा है। राष्ट्रीय जनता दल ने जानकारी देते हुए कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केसी वेणूगोपाल जी, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ मुलाकात में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की। राजद ने दावा किया कि जनता के असली सरोकारों को केंद्र में रखकर बिहार में बदलाव सुनिश्चित किया जायेगा। अब सिर्फ व्यापक परिवर्तन की ही बात होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें