फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: चीन के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर; एयरलाइंस पर DGCA की सख्ती; मोटापे के खिलाफ केंद्र का अभियान

Mon, 14 Jul 2025 08:14 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विदेश मंत्री एस जयशंकर चीन के दौरे पर हैं। अपने चीनी समकक्ष वांग के साथ बैठक के दौरान अपने शुरुआती वक्तव्य में जयशंकर ने कहा, आज हमारी बैठक में वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। कल हम शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के प्रारूप में मिलेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य आतंकवाद, अलगाववाद और चरमपंथ से लड़ना है। वहीं भारत की विमानन निगरानी संस्था नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने देश की सभी एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वे बोइंग 787 और 737 विमानों में फ्यूल स्विच लॉकिंग सिस्टम की पूरी तरह जांच करें। यह जांच 21 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। एक तरफ पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री पुसापति अशोक गजपति राजू को सोमवार को गोवा का राज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके अलावा प्रोफेसर अशीम कुमार घोष हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। नियुक्तियां उनके संबंधित पदों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी। दूसरी ओर भारत में तेजी से बढ़ते मोटापे और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई पहल की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों, विभागों और स्वायत्त संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे समोसा, कचौड़ी, फ्रेंच फ्राइज, वड़ा पाव जैसे भारतीय नाश्तों में कितनी तेल और चीनी होती है, यह ऑयल और शुगर बोर्ड के जरिए साफ-साफ दिखाएं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 
Trending Videos
विज्ञापन

चीन के विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर

2 of 11
चीन के दौरे पर जाएंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : PTI
विदेश मंत्री एस जयशंकर चीन के दौरे पर हैं। जहां सोमवार को उन्होंने चीन के विदेश मंत्री वांग के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारी बैठक में वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। कल हम शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के प्रारूप में मिलेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य आतंकवाद, अलगाववाद और चरमपंथ से लड़ना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

बोइंग के विमानों की फ्यूल स्विच लॉकिंग सिस्टम की करें जांच

3 of 11
डीजीसीए का सभी एयरलाइनों को निर्देश - फोटो : ANI
भारत की विमानन निगरानी संस्था नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने देश की सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि वे बोइंग 787 और 737 विमानों में फ्यूल स्विच लॉकिंग सिस्टम की पूरी तरह जांच करें। यह जांच 21 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। पढ़ें पूरी खबर...

मोटापे के खिलाफ केंद्र का अभियान

4 of 11
जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : X / @JPNadda

 

भारत में तेजी से बढ़ते मोटापे और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई पहल की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों, विभागों और स्वायत्त संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे समोसा, कचौड़ी, फ्रेंच फ्राइज, वड़ा पाव जैसे भारतीय नाश्तों में कितनी तेल और चीनी होती है, यह ऑयल और शुगर बोर्ड के जरिए साफ-साफ दिखाएं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

इन राज्यों को मिले नए राज्यपाल, जानें किस-किस को मिली जिम्मेदारी

5 of 11
राज्यपाल की नियुक्ति - फोटो : X/@mpprataprao
पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री पुसापति अशोक गजपति राजू को सोमवार को गोवा का राज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके अलावा प्रोफेसर अशीम कुमार घोष हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। नियुक्तियां उनके संबंधित पदों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

ISS से पृथ्वी के लिए रवाना हुए शुभांशु शुक्ला

6 of 11
आईएसएस से Ax4 अनडॉक, पृथ्वी पर लौट रहे हैं शुभांशु - फोटो : X @NASA / SpaceX
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर बिताए, अब उनके धरती पर वापसी की यात्रा शुरू हो गई हैं। एक्सिओम-4 मिशन के तहत उनकी वापसी हो रही है। इस कड़ी में आईएसएस से उनका स्पेसक्राफ्ट अनडॉक हो चुका हुआ है। यह मिशन भारत समेत हंगरी और पोलैंड के लिए भी अंतरिक्ष में वापसी का प्रतीक है, क्योंकि इन देशों ने चार दशकों बाद फिर से अंतरिक्ष में भागीदारी की है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

सीएम योगी के निर्देश: कांवड़ यात्रा पर विघ्न डालने वालों पर रखें निगाह

7 of 11
कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी के निर्देश। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न होनी चाहिए। इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी सजगता, संवेदनशीलता और सक्रियता से कार्य करे। यात्रा में विघ्न डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। पढ़ें पूरी खबर...

जून में खुदरा मुद्रास्फीति छह साल के निचले स्तर 2.10% पर पहुंची

8 of 11
खुदरा महंगाई दर - फोटो : ANI

जून में खुदरा मुद्रास्फीति छह साल के निचले स्तर 2.10% पर पहुंच गई। सरकार की ओर से सोमवार को इससे जुड़े आंकड़े साझा किए गए। आंकड़ों के अनुसार जून में खुदरा मुद्रास्फीति कई वर्षों के निम्नतम स्तर 2.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर...

मोबाइल में दफन है राधिका की मौत का राज...

9 of 11
राधिका यादव और उसकी दोस्त हिमांशिका - फोटो : अमर उजाला
टेनिस खिलाड़ी राधिका हत्याकांड मामले में उसके मोबाइल से कुछ राज निकलकर सामने आ सकते हैं। मृतका राधिका के मोबाइल को पुलिस ने डाटा रिकवरी के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। बीते गुरुवार को गोली मारने से पहले मोबाइल पर आए मैसेज और कॉल की पुलिस जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया है कि राधिका यादव के अलावा किस-किस के मोबाइल को जांच में शामिल करने के लिए लिया है। पढ़ें पूरी खबर..

सुप्रीम कोर्ट- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की अहमियत समझें नागरिक

10 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि नागरिकों को अपनी बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी की कीमत समझनी चाहिए और इसके साथ-साथ स्व-नियंत्रण और संयम का पालन करना चाहिए। न्यायालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर बढ़ती विभाजनकारी प्रवृत्तियों पर रोक लगाई जानी चाहिए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वह सेंसरशिप की बात नहीं कर रहा है, बल्कि चाहता है कि लोग खुद से जिम्मेदारी निभाएं और अपनी बातों में संयम बरतें। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

निमिषा की फांसी के आदेश को निलंबित करने के लिए बातचीत चल रही, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की दलील

11 of 11
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें केंद्र को एक भारतीय नर्स को बचाने के लिए राजनयिक माध्यमों का इस्तेमाल करने का निर्देश देने की मांग की गई है। नर्स को यमन में 16 जुलाई को हत्या के आरोप में फांसी दिए जाने की आशंका है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ इस मामले की सुनवाई की। वकील सुभाष चंद्रन केआर ने इस मामले को 10 जुलाई को तत्काल सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें