फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: हिंदी दिवस आज, ये है इस साल की थीम; हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में पहली चुनावी रैली करेंगे पीएम मोदी

Sat, 14 Sep 2024 07:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
हिंदी दिवस आज है। भारत में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं, जो देश की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करती हैं। हर राज्य की अपनी राजभाषा और लिपि है, लेकिन हिंदी वह भाषा है जो देश के आधे से ज्यादा हिस्से को आपस में जोड़ती है। हिंदी अधिकतर भारतीयों की मातृभाषा है और यद्यपि इसे राष्ट्रभाषा का आधिकारिक दर्जा नहीं मिला है, लेकिन हिंदी को संविधान में राजभाषा के रूप में मान्यता दी गई है। हिंदी की व्यापकता और इसकी उपयोगिता को बनाए रखने के लिए सरकारी दफ्तरों में कामकाज अधिकतर हिंदी में ही होता है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी रैली शनिवार को डोडा में होगी। डोडा स्टेडियम में होने वाली रैली के मद्देनजर पूरा स्टेडियम परिसर सील कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री मोदी की आज कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में होने वाली रैली को लेकर शहर और रैली स्थल को अभेद दुर्ग में तब्दील किया गया है। रैली स्थल से दो किलोमीटर दूर तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

Hindi Diwas 2024, हिंदी दिवस - फोटो : एएनआई
हिंदी दिवस आज; जानिए इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
हिंदी दिवस 2024: 
भारत में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं, जो देश की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करती हैं। हर राज्य की अपनी राजभाषा और लिपि है, लेकिन हिंदी वह भाषा है जो देश के आधे से ज्यादा हिस्से को आपस में जोड़ती है। हिंदी अधिकतर भारतीयों की मातृभाषा है और यद्यपि इसे राष्ट्रभाषा का आधिकारिक दर्जा नहीं मिला है, लेकिन हिंदी को संविधान में राजभाषा के रूप में मान्यता दी गई है। हिंदी की व्यापकता और इसकी उपयोगिता को बनाए रखने के लिए सरकारी दफ्तरों में कामकाज अधिकतर हिंदी में ही होता है। पढ़ें पूरी खबर...
 

पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India
जम्मू कश्मीर के डोडा में आज पहली चुनावी रैली करेंगे पीएम मोदी 
जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी रैली शनिवार को डोडा में होगी। डोडा स्टेडियम में होने वाली रैली के मद्देनजर पूरा स्टेडियम परिसर सील कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। रैली स्थल की ड्रोन से भी निगरानी होगी। साथ ही आसपास के मकानों की छतों पर भी सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
 हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी की रैली आज, सुरक्षा व्यवस्था अभेद
प्रधानमंत्री मोदी की आज थीम पार्क में होने वाली रैली को लेकर शहर और रैली स्थल को अभेद दुर्ग में तब्दील किया गया है। रैली स्थल से दो किलोमीटर दूर तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसे लेकर एडीजीपी अंबाला रेंज सिबाज कविराज और पुलिस और लोक व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) एडीजीपी संजय कुमार ने रैली स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। पढ़ें पूरी खबर...

किश्तवाड़ में मुठभेड़ - फोटो : पीटीआई
डोडा में PM मोदी की रैली से पहले किश्तवाड़ में मुठभेड़, दो जवान बलिदान; दो घायल
डोडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली से एक दिन पहले शुक्रवार को किश्तवाड़ से 45 किलोमीटर दूर छात्रू इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान बलिदान हो गए। दो अन्य गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के कमान अस्पताल पहुंचाया गया है। छात्रू अस्पताल के इंचार्ज डॉ. अशरफ गिरी ने दो जवानों के बलिदान की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्थिव शरीर संबंधित सैन्य यूनिट को भेजे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

भारत मंडपम में आयोजित होगा चौथा अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
हिंदी दिवस पर राजभाषा सम्मेलन में शाह जारी करेंगे स्मारक डाक टिकट व सिक्का
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को यहां राजभाषा हीरक जयंती समारोह और चौथे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। हिंदी के राजभाषा बनने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 14-15 सितंबर को भारत मंडपम में यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, शाह इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करने के अलावा ‘राजभाषा भारती’ पत्रिका के हीरक जयंती विशेषांक का भी लोकार्पण करेंगे। गृह मंत्री राजभाषा गौरव और राजभाषा कीर्ति पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

बारिश में गुजरते वाहन - फोटो : संवाद
18 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
वापसी से पहले दक्षिण पश्चिम मानसून पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान से आफत बरसा रहा है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन से कई राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 400 से अधिक सड़कों पर यातायात ठहर गया है। बदरीनाथ हाईवे भी दिन भर बंद रहा और केदारनाथ पैदल मार्ग दूसरे दिन भी चालू नहीं हो सका। हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है और दो जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, मैदानी राज्यों में नदियां उफान पर हैं, सड़कों पर जलभराव हुआ है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अभी कम से कम तीन दिन राहत भी नहीं मिलती दिख रही, मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
 डोडा में ध्रुवीकरण पर टिकी जीत-हार, तीन पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर
जिला 2014 के विधानसभा चुनाव में तब सुर्खियों में आया जब यहां पहली बार भाजपा का कमल खिला। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद भाजपा को यहां जीत मिली। अब 10 साल बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव में परिस्थितियां बदली हैं। अनुच्छेद 370 व 35ए समाप्त हो गया है। ऐसे समय में हो रहे चुनाव में भाजपा के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की साख दांव पर लगी है। 2014 तक जिले में डोडा व भद्रवाह, दो सीटें थीं। दोनों पर 2014 में कमल खिला। अनुच्छेद 370 हटने के बाद परिसीमन हुआ तो डोडा की भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर अब डोडा व डोडा पश्चिम सीट का गठन किया गया है। दोनों सीटों पर जातीय समीकरण तो नहीं हैं, पर हिंदू व मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण पर ही जीत-हार का फैसला होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

डॉ. संदीप घोष। - फोटो : PTI
RG Kar: संदीप की साली के घर से मिलीं मेडिकल परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं
आरजी कर मेडिकल कॉलेज भ्रष्टाचार मामले में छापेमारी के दौरान ईडी ने परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की प्रतियां प्राप्त की हैं। ये उत्तरपुस्तिकाएं संदीप घोष की साली के फ्लैट से मिली हैं। ईडी अब यह जांच कर रही है कि क्या इन उत्तरपुस्तिकाओं की प्रतियों के माध्यम से कोई वित्तीय लेन-देन हुआ था। साथ ही सूत्रों ने दावा किया है कि इसके अतिरिक्त, ईडी ने बड़ी मात्रा में टेंडर की प्रतियां, दस्तावेज और संपत्ति के कागजात भी बरामद किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

मौका-ए-वारदात - फोटो : अमर उजाला
ओल्ड फरीदाबाद में बरसात के बाद रात को अंडरपास में भरा 10 फुट पानी, एक की मौत
ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में रात करीब 12:00 बजे एक एसयूवी डूब गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। एसयूवी को बाहर निकला गया। उसमें एक युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि एसयूवी में दो लोग सवार थे। इस दौरान अंडरपास पर करीब 10 फुट तक पानी भरा था। पढ़ें पूरी खबर...

रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : एएनआई
संयुक्त राष्ट्र में रूस की चेतावनी- यदि यूक्रेन की आड़ में नाटो ने हमला किया तो दुनिया भुगतेगी परिणाम
संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वसीली नेबेंजिया ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि यदि पश्चिमी देश यूक्रेन को रूस में लंबी दूरी की मिसाइल से हमला करने की अनुमति देते हैं तो दुनिया इसका परिणाम भुगतेगी। नेबेंजिया ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद को बताया कि सच्चाई यह है कि नाटो एक परमाणु शक्ति देश के खिलाफ यूक्रेन की आड़ में हमला करना चाहता है। यदि ऐसा होता है तो इसके परिणाम बहुत घातक होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : संवाद
हरियाणा में बागियों को मनाने की कोशिशें तेज, मनोहर लाल-हुड्डा ने संभाली कमान
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर बागी हुए कुल 31 नेताओं ने निर्दलीय के तौर पर ताल ठोकी है। 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। अब भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बागियों की मान-मनौव्वल तेज कर दी है। ये तय है कि अगर बागी मैदान में रहे तो कई विधानसभा सीटों पर समीकरण बिगाड़ेंगे और बनाएंगे। इसलिए बागियों को मनाने के लिए भाजपा से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और कांग्रेस से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कमान संभाली है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें