फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली के मेयर-डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव आज; पीएम मोदी-शाह की महाराष्ट्र और झारखंड में जनसभाएं

Thu, 14 Nov 2024 06:46 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

एमसीडी के मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए गुरुवार को चुनाव होगा। एमसीडी में आम आदमी पार्टी के पास बहुमत होने के कारण वह जीत के दावे कर रहे हैं। बावजूद इसके, भाजपा भी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार है। मेयर चुनाव के लिए इस बार 273 सदस्य मतदान करेंगे। इनमें 249 पार्षद, 14 मनोनीत विधायक और लोकसभा व राज्यसभा के 10 सांसद मतदान में शामिल हैं। इस चुनावी गणित में आम आदमी पार्टी के पास 143 मत हैं, जबकि भाजपा के पास 122 मत हैं और कांग्रेस के पास आठ मत हैं। जीत के लिए 137 मतों की जरूरत होगी। दूसरी तरफ, पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र तो गृहमंत्री अमित शाह झारखंड का दौरा करेंगे। दोनों नेता यहां पर तीन-तीन जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इसके अलावा, दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2024 का आयोजन बृहस्पतिवार से होगा। 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में हर दिन लगभग 60,000 से ज्यादा मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। सप्ताह के अंत में छुट्टियों के दौरान यह संख्या 1.5 लाख से ज्यादा रहेगी। मेले के दिनों में मथुरा रोड, भैरो मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर यातायात जाम की आशंका है। यातायात पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि जो लोग व्यापार मेला नहीं जा रहे हैं, वह प्रगति मैदान के नजदीक सड़कों पर जाने से बचें। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Delhi Mayor Election - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मेयर-डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव आज
एमसीडी के मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए गुरुवार को चुनाव होगा। एमसीडी में आम आदमी पार्टी के पास बहुमत होने के कारण वह जीत के दावे कर रहे हैं। बावजूद इसके, भाजपा भी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार है। मेयर चुनाव के लिए इस बार 273 सदस्य मतदान करेंगे। इनमें 249 पार्षद, 14 मनोनीत विधायक और लोकसभा व राज्यसभा के 10 सांसद मतदान में शामिल हैं। इस चुनावी गणित में आम आदमी पार्टी के पास 143 मत हैं, जबकि भाजपा के पास 122 मत हैं और कांग्रेस के पास आठ मत हैं। जीत के लिए 137 मतों की जरूरत होगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी। - फोटो : ANI

आज PM मोदी का महाराष्ट्र तो शाह का झारखंड दौरा
महाराष्ट्र की 288 सदस्यी विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी पारा भी चढ़ता ही जा रहा है। झारखंड में पहले चरण के लिए मतदान हो चुका है। जबकि, दूसरे चरण का मतदान होना बाकी है। ऐसे में हर पार्टी के नेता लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा और रैलियां कर वोटरों को अपने पाले में करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता भी महाराष्ट्र-झारखंड में ताबड़तोड़ रैलियां कर भाजपा के चुनाव अभियान को धार देने में लगे हैं। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर, पनवेल और मुंबई में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह झारखंड के गिरीडीज, गांडेय और डुमरी में जनसभाएं कर भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विकसित भारत थीम पर पवेलियन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज शुरू... प्रगति मैदान की ओर जाने से बचें
दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2024 का आयोजन बृहस्पतिवार से होगा। 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में हर दिन लगभग 60,000 से ज्यादा मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। सप्ताह के अंत में छुट्टियों के दौरान यह संख्या 1.5 लाख से ज्यादा रहेगी। मेले के दिनों में मथुरा रोड, भैरो मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर यातायात जाम की आशंका है। यातायात पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि जो लोग व्यापार मेला नहीं जा रहे हैं, वह प्रगति मैदान के नजदीक सड़कों पर जाने से बचें। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : PTI

दिल्ली में सांसों पर संकट : सीजन में पहली बार हवा गंभीर... स्मॉग की चादर
राजधानी कोहरे के साथ स्मॉग की चादर में लिपट गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, इस सीजन में पहली बार बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। मंगलवार की तुलना में 84 सूचकांक की वृद्धि हुई। ऐसे में लोग गंभीर प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन महसूस हो रही है। वायु गुणवत्ता अगर लगातार गंभीर श्रेणी में रहती है तो ग्रैप का तीसरा चरण लागू हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

 देवरानी-जेठानी की जंग में किसे चुनेगा झरिया
एक जिला जो कोयले के लिए जाना जाता है… एक जिला जिसे भारत की कोयला राजधानी कहा जाता है…एक जिला जिसकी अर्थव्यस्था कोयले से चलती है…1950 के दशक में एक युवा उत्तर प्रदेश के बलिया से इसी कोयले से अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद में यहां आता है। बीतते वक्त के साथ ये कोयला उस युवा की किस्मत बदल देता है…सिर्फ किस्मत नहीं बदलता बल्कि उसे इस जिले की राजनीति का पर्याय बना देता है। दशकों तक इस चेहरे की धमक यहां की राजनीति में रहती है। अचानक वो चेहरा दुनिया छोड़कर चला जाता है। लेकिन उसकी धमक ऐसी होती है यहां से उसके परिवार को शुरुआती नाकामी के बाद फिर से सफलता मिलने लगती है। ये सफलता परिवार में कलह भी लेकर आती है। कलह भी ऐसी कि वो खूनी जंग में बदल जाती है। अब इसी परिवार के चेहरों के बीच जिले की एक विधानसभा सीट पर वर्चस्व की लड़ाई है। वो सीट जो इस पूरे किस्से की गवाही देती है, वो सीट है झारखंड के धनबाद जिले की झरिया विधानसभा सीट…. पढ़ें पूरी खबर...

बिजनौर तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर तिहरे हत्याकांड का खुलासा: शर्ट के बटन से पकड़ा गया कातिल
चांदपुर और बिजनौर सर्किल के दो सीओ, पुलिस की पांच टीम और एसओजी-सर्विलांस तिहरा हत्याकांड की गुत्थी को आखिरकार सुलझा लिया। मामले में याकूब का दोस्त नाजिम ही कातिल निकला। पुलिस ने बताया कि उसने चोरी के सोने को हासिल करने के लिए याकूब, उसकी मां जुबेदा और पिता भूरा को बारी बारी मारा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना के समय पहनी हुई पैंट-शर्ट और चप्पल बरामद कर ली है। पढ़ें पूरी खबर...

विधानसभा उपचुनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा उपचुनाव: बिहार में सबसे कम तो मेघालय में पड़े सर्वाधिक वोट
10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 50 से 90 प्रतिशत तक मतदान हुआ। बिहार में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। मेघालय में पश्चिमी गारो हिल्स जिले की एकमात्र गैंबेग्रे सीट पर सबसे अधिक 90.84 प्रतिशत मतदान हुआ। कर्नाटक की चन्नापटना सीट पर करीब 89 फीसदी मत पड़े। पढ़ें पूरी खबर...

तिलक वर्मा-अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI

IND vs SA : टी20 में भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज बने अर्शदीप
भारत ने तीसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। सेंचुरियन में खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में मार्को यानसेन का विकेट चटकाकर भारत की वापसी कराई। बता दें कि, इस मैच में मेजबानों ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। तिलक वर्मा की 107* और अभिषेक शर्मा की 50 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में छह विकेट 219 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में सात विकेट पर 208 रन ही बना सकी। इस जीत के बाद टीम इंडिया की नजर अब चौथे और अंतिम मुकाबले पर होगी। यह मैच 15 नवंबर यानी शुक्रवार को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

युवा हो रहे डायबिटीज का शिकार (सांकेतिक) - फोटो : freepik.com

World Diabetes Day: दुनिया की मधुमेह राजधानी बनता भारत
डायबिटीज यानी मधुमेह ने देश में इतनी तेजी से लोगों को शिकार बनाना शुरू किया है कि भारत को दुनिया की मधुमेह राजधानी कहना गलत नहीं होगा। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के 2023 में किए गए अध्ययन के अनुसार भारत में टाइप 1 और टाइप 2 मधुमेह के कुल 10.1 करोड़ मरीज हैं। यह देश की वयस्क आबादी (18 वर्ष से उपर) का 11.4 फीसदी है। सिर्फ दो साल पहले 2021 तक यह संख्या सात करोड़ से कुछ अधिक थी और वयस्क आबाद का सिर्फ आठ फीसदी हिस्सा इस बीमारी से ग्रस्त था। दो साल में मरीजों की संख्या करीब 36 फीसदी बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

जलवायु वित्त पर बढ़ा असमंजस - फोटो : freepik

COP-29: ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने से जलवायु वित्त पर बढ़ा असमंजस
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत ने कॉप-29 बातचीत पर खासा असर डाला है। आशंका जताई जा रही है कि वह अमेरिका की ओर से दिए जाने वाला जलवायु वित्त योगदान रोक देंगे। इससे जलवायु वित्त का संतुलन बिगड़ जाएगा। ऐसे में नया वैश्विक जलवायु वित्त तय करने में अमीर देश आनाकानी करेंगे, क्योंकि उन्हें इसे पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। कुछ जलवायु वार्ताकारों को आशंका है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से योगदान की अपेक्षित कमी को देखते हुए कॉप-29 में जिस पूरे लक्ष्य पर सहमति बनेगी, वह कम होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें