फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: PM मोदी G7 में हिस्सा लेने इटली पहुंचे, सुपर हरक्युलिस विमान कुवैत से 45 शवों को लेकर रवाना

Fri, 14 Jun 2024 08:07 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंच गए हैं। पीएम मोदी जी-7 के आउटरीच सत्र में भाग लेंगे। सम्मेलन के अलावा वह इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वहीं वायुसेना का सुपर हरक्युलिस विमान कुवैत से 45 शवों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है। पहले यह विमान केरल के कोच्चि में उतरेगा, क्योंकि ज्यादातर मृतक वहीं के हैं। अब बात मौसम की करते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिन के भीतर मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। इटली में  जी-7 शिखर सम्मेलन में पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा, 'यह हमारे सबसे करीबी भागीदारों की बैठक है। सम्मेलन का अधिकांश हिस्सा यूक्रेन की रक्षा और आर्थिक लचीलेपन को समर्पित होगा।' ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

विज्ञापन

पीएम मोदी इटली पहुंचे - फोटो : ani

इटली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जी-7 के आउटरीच सत्र में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंच गए हैं। मोदी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के निमंत्रण पर आज जी-7 के आउटरीच सत्र में भाग लेने के लिए इटली के अपुलिया पहुंचे हैं। शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

Kuwait - फोटो : PTI

कुवैत अग्निकांड: मृतकों के शवों को लेकर रवाना हुआ सुपर हरक्युलिस; 45 भारतीयों में 24 केरल के हैं

कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वाले 45 लोगों की पहचान भारतीयों के रूप में हुई है। इस इमारत में 196 प्रवासी श्रमिक काम कर रहे थे। मृतकों में तीन उत्तरप्रदेश, 24 केरल, सात तमिलनाडु और तीन आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। पढ़ें पूरी खबर... 
 

शिमला में धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेतीं युवतियां। - फोटो : संवाद

Weather: 17 जून तक भीषण गर्मी और लू की चपेट में उत्तर भारत, कई राज्यों में पारा 47 डिग्री पहुंचने का अनुमान

मानसून के स्थिर हो जाने से उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य 17 जून तक भीषण गर्मी की चपेट मे रहने वाले हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) ने गर्मी को लेकर, बंगाल, बिहार, झारखंड में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

G-7 Summit: जेलेंस्की ने वैश्विक नेताओं से की मुलाकात, बोले- हम महत्वपूर्ण निर्णयों की प्रतीक्षा कर रहे हैं

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने विश्व के नेताओं से मुलाकात की। जेलेंस्की ने इस बात पर जोर दिया कि शिखर सम्मेलन यूक्रेन की रक्षा और आर्थिक सहायता को समर्पित होगा। पढ़ें पूरी खबर...

वेस्टइंडीडज की टीम - फोटो : ICC
WI vs NZ: सुपर-8 में पहुंचने की दौड़ से न्यूजीलैंड लगभग बाहर, जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम अंतिम-8 में

आज टी20 विश्व कप के 26वें मैच में वेस्टइंडीज का सामना न्यूजीलैंड से था। यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 136 रन ही बना सकी। पढ़ें पूरी खबर...

जो बाइडन, हंटर बाइडन - फोटो : एएनआई

Hunter Biden: 'बतौर राष्ट्रपति बेटे हंटर की सजा कम नहीं करूंगा', इटली में बाइडन बोले- ज्यूरी का निर्णय मान्य

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन को एक अदालत द्वारा अवैध रूप से हथियार खरीदने और नशीली दवाओं के उपयोग को लेकर झूठ बोलने के मामलों में दोषी ठहराया गया है। इस मामले को लेकर इटली में एक पत्रकार ने राष्ट्रपति बाइडन से सवाल किया। पूछा कि क्या आप हंटर की सजा कम करेंगे। सवाल का जवाब राष्ट्रपति बाइडन ने नहीं में दिया। पढ़ें पूरी खबर...

प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित मेधावी - फोटो : संवाद

चेयरमैन राजुल माहेश्वरी ने की मेधावियों से मुलाकात, दिखाई कामयाबी की राह

जिंदगी कभी आसान नहीं होती है। कई बार कठिन समय आता ही है। यही सच्चाई है कि जिंदगी कठिन ही होती है, लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। संघर्षों से जूझना ही जिंदगी है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति हासिल करने वाले होनहार छात्रों से समूह के चेयरमैन राजुल माहेश्वरी ने मुलाकात के समय यह बात कही। पढ़ें पूरी खबर...

यूएस और यूक्रेन के बीच समझौता हुआ - फोटो : ani

G7 में अमेरिका से समझौता करने के बाद जेलेंस्की बोले- यह जीवन बचाने के लिए है।  

अमेरिका और यूक्रेन ने गुरुवार को इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर 10 साल के द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसको लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, ‘यह समझौता मानव जीवन की सुरक्षा पर समझौता है।’ पढ़ें पूरी खबर...

पार्थिव शरीर - फोटो : ani

Mumbai: तीन भारतीय छात्रों के पार्थिव शरीर रूस से भारत लाए गए, वोल्खोव नदी में डूब गए थे सभी

गुरुवार देर रात तीन भारतीय छात्रों जिशान अशपाक पिंजारी, जिया फिरोज पिंजारी और हर्षल अनंतराव देसाले के पार्थिव शरीर रूस से मुंबई एयरपोर्ट लाए गए। रूस के वेलिकि नोवगोरोड में स्थित यारोस्लाव-द-वाइज नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले चार भारतीय छात्र 7 जून को वोल्खोव नदी में डूब गए थे। जिसमें चारों की मौत हो गई थी।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

कुवैत में इमारत में लगी आग - फोटो : पीटीआई

Kuwait Fire Tragedy: तमिलनाडु सरकार हताहतों को देगी मुआवजा; मदद के लिए विदेश से भी बढ़े हाथ

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कुवैत में इमारत में आग लगने से मारे गए सात तमिल लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही प्रत्येक प्रभावित परिवार को 5 लाख रुपये सहायता देने का आदेश दिया। केंद्र सरकार के साथ-साथ केरल सरकार ने भी इसी तरह के राहत कोष की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें