मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में चोटियों पर बर्फबारी से जहां उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है और पहाड़ों पर पानी के जलस्रोत जम गए हैं। वहीं तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा रखा है और लोगों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में कोहरे और दक्षिण तमिलनाडु और केरल में आगे भी बारिश की संभावना जताई है। एक तरफ सफलता का परचम लहराने के लिए कड़ी मेहनत, लगन और जुनून की आवश्यकता होती है। ऐसे ही एक मेहनती, लगनशील एवं जुनूनी, देश-विदेश में सफ़लता का झंडा बुलंद करने वाली सिने-पर्सनलिटी का शताब्दी समारोह हम मना रहे हैं। हिन्दी फ़िल्म उद्योग के एक सबसे बड़े शोमैन, राज कपूर यूं ही शोमैन नहीं बन गए। दूसरी ओर अभिनेता अल्लू अर्जुन को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद हाईकोर्ट से उन्हें रिहा करने का आदेश भी पारित हुआ। इस हाईप्रोफाइल मामले में उनके वकील अशोक रेड्डी ने कहा, 'हाईकोर्ट के आदेश की प्रति में स्पष्ट उल्लेख है कि जेल अधीक्षक को अल्लू अर्जुन को तुरंत रिहा करें। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद जेल अधीक्षक ने रिहाई सुनिश्चित नहीं की। वहीं आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की लड़ाई अब दिलचस्प हो चली है। दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
अभिनेता अल्लू अर्जुन जेल से रिहा, हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे ससुर
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं। उनके वकील अशोक रेड्डी ने कहा, फिलहाल उन्हें रिहा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना उच्च न्यायालय से आदेश की प्रति मिलने के बावजूद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को रिहा नहीं किया। वकील ने कहा, 'उन्हें जवाब देना होगा...यह अवैध हिरासत है, हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। पढ़े पूरी खबर...
शो मैन राज कपूर के 100 साल: फिल्मों की भरी-पूरी विरासत सौंपकर जाने वाला कलाकार
राज कपूर
- फोटो : Amar Ujala
सफलता का परचम लहराने के लिए कड़ी मेहनत, लगन और जुनून की आवश्यकता होती है। ऐसे ही एक मेहनती, लगनशील एवं जुनूनी, देश-विदेश में सफ़लता का झंडा बुलंद करने वाली सिने-पर्सनलिटी का शताब्दी समारोह हम मना रहे हैं। हिन्दी फ़िल्म उद्योग के एक सबसे बड़े शोमैन, राज कपूर यूं ही शोमैन नहीं बन गए। पढ़े पूरी खबर..
उत्तर में बर्फबारी, तो दक्षिण में बारिश का कहर
बर्फबारी से केदारनाथ मंदिर का भव्य नजारा।
- फोटो : जागरूक पाठक अमर उजाला
मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में चोटियों पर बर्फबारी से जहां उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है और पहाड़ों पर पानी के जलस्रोत जम गए हैं। वहीं तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा रखा है और लोगों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में कोहरे और दक्षिण तमिलनाडु और केरल में आगे भी बारिश की संभावना जताई है।
पढ़े पूरी खबर...
IND vs AUS Live Score: ओवरकास्ट कंडीशन में ऑस्ट्रेलिया की पहले बल्लेबाजी
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
शनिवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की लड़ाई अब दिलचस्प हो चली है। दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है।
पढ़े पूरी खबर....
IMA POP: पासिंग आउट परेड आज...देश को मिलेंगे 456 युवा अफसर
आईएमए पीओपी देहरादून 2024
- फोटो : अमर उजाला
आईएमए से पास आउट होकर देश को आज (शनिवार) को 456 युवा अफसर मिलेंगे। इसके साथ ही 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट होंगे। ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वायर पर होने वाली परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल लेंगे। पढ़े पूरी खबर...
Delhi : 10 दिन में शुरू होगा महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी
- फोटो : X/AAP
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पात्र महिलाओं का पंजीकरण अगले दस दिनों में शुरू हो जाएगा। मौजूदा और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी, सांसद, विधायक, पार्षद, आयकर दाता समेत विशेष पेंशन लाभार्थियों को छोड़कर दिल्ली की हर महिला वोटर योजना की पात्र होंगी। मुख्यमंत्री आतिशी के मुताबिक, कैबिनेट से पास होने के बाद इस योजना का नोटिफिकेशन भी हो गया है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर इसको लागू किया जाएगा। पढ़े पूरी खबर..
African Swine: केरल के दो गांवों में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का प्रकोप
अफ्रीकी स्वाइन फीवर
- फोटो : अमर उजाला
केरल के दो गांवों में अफ्रीकी स्वाइन फीवर के प्रकोप की खबर है। सूअरों को प्रभावित करने वाली एक अत्यधिक संक्रामक और भयानक बीमारी के बारे में अधिकारियों ने बताया कि कोट्टायम जिले के दो गांवों में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का प्रकोप पाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक कूट्टिकल और वझूर ग्राम पंचायतों में स्थित दो सूअर फार्म में अफ्रीकी स्वाइन का प्रकोप पाया गया है।
पढ़े पूरी खबर...
Tuberculosis: डराने वाले अनुमान; भारत में TB के 6.2 करोड़ नए मामले आ सकते हैं
भारत में टीबी से 80 लाख मौतों का अंदेशा
- फोटो : अमर उजाला
भारत के टीबी के बढ़ते मामले लगातार सिर का दर्द बन चुका है। भारत में आने वाले समय में 2021- 2040 के बीच 6.2 करोड़ नए तपेदिक के मामले आने और इससे 80 लाख लोगों की मौत होने का अनुमान है। इस वजह से देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में भी लगभग 12 लाख करोड़ रुपये (146 अरब डॉलर) से अधिक का नुकसान होने का अंदेशा है। प्लोस मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।
पढ़े पूरी खबर...
Judges Appointment: तीन उच्च न्यायालयों को मिलेंगे सात स्थायी न्यायाधीश
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने तीन उच्च न्यायालयों में स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए सात अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है। कॉलेजियम में न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी शामिल हैं।
पढ़े पूरी खबर...
मदरसे में दी जा रही ट्रेन पलटाने की ट्रेनिंग!: NIA और ATS को मिले सुराग
मदरसा शिक्षक मुफ्ती खालिद नदवी
- फोटो : अमर उजाला
झांसी और कानपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश के पीछे एनआईए और एटीएस को मदरसा कनेक्शन के भी सुराग मिले हैं। सुरागों के मुताबिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करके युवाओं का ब्रेन वॉश किया जाता है। इसके जरिये कट्टरपंथी बने युवाओं का देश विरोधी कार्यों में इस्तेमाल होता है। इनका मदरसों से भी कनेक्शन है। इसी की कड़ियां जोड़ने के लिए जांच एजेंसियां कई जगह छापा मार रही हैं। इसके साथ ही विदेशी फंडिंग के सूत्र भी खंगाल रही हैं। इसी वजह से दोनों एजेंसियां बृहस्पतिवार को झांसी पहुंचीं थीं। पढ़े पूरी खबर...
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एएनआई (फाइल)
बंगलूरू में आईटी पेशेवर अतुल सुभाष के आत्महत्या करने के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर दहेज और घरेलू हिंसा से जुड़े मौजूदा कानूनों की समीक्षा की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि कानूनों में सुधार के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाए ताकि इनका दुरुपयोग रोका जा सके।
पढ़े पूरी खबर...