गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसा ने पूरे देश में तहलका मचा दिया है। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की संभावना है। इसी बीच आज पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर जाएंगे। वहीं परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच इस्राइल ने तेहरान में गुरुवार देर रात जोरदार हमला किए। इस हमले से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। एक तरफ गूगल क्लाउड में गुरुवार को आई बड़ी तकनीकी समस्या के कारण दुनियाभर में लाखों यूज़र्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस आउटेज से स्पॉटिफाई, डिस्कॉर्ड, स्नैपचैट, ट्विच, शॉपिफाई और एआई कंपनी एंथ्रोपिक जैसी बड़ी सेवाएं प्रभावित हुईं। वहीं दूसरी ओर पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
पीएम मोदी आज जाएंगे अहमदाबाद; घटनास्थल का भी करेंगे दौरा
एअर इंडिया विमान हादसा
- फोटो : पीटीआई
अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास भीषण विमान हादसा हुआ है। मेघाणीनगर में एयरपोर्ट के पास 242 यात्रियों वाली एअर इंडिया फ्लाइट क्रैश हुई है। अहमदाबाद में क्रैश हुई एअर इंडिया फ्लाइट को लेकर अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए पल-पल की अपडेट्स
इस्राइल ने ईरान के सैन्य-परमाणु ठिकानों पर किया हमला
इस्राइल का हमला
- फोटो : एएनआई
परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच इस्राइल ने तेहरान में गुरुवार देर रात जोरदार हमला किए। इस हमले से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इस्राइल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर हमले का दावा करते हुए देश में विशेष स्थिति घोषित की और शुक्रवार को स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
गूगल क्लाउड में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी, स्पॉटिफाई, स्नैपचैट
Google
- फोटो : FREEPIK
गूगल क्लाउड में गुरुवार को आई बड़ी तकनीकी समस्या के कारण दुनियाभर में लाखों यूज़र्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस आउटेज से स्पॉटिफाई, डिस्कॉर्ड, स्नैपचैट, ट्विच, शॉपिफाई और एआई कंपनी एंथ्रोपिक जैसी बड़ी सेवाएं प्रभावित हुईं।
पढ़ें पूरी खबर...
सूरज की तपिश ने उत्तर भारत को झुलसाया
दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम
- फोटो : एएनआई
पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
ईरान ने IAEA की फटकार के बाद भी तीसरी एनरिचमेंट साइट शुरू करने की घोषणा
ईरान में भीषण धमाका
- फोटो : Amar Ujala
ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहे तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ी घोषणा की है। इसके तहत ईरान ने कहा है कि उसने तीसरी परमाणु संवर्धन (न्यूक्लियर एनरिचमेंट) सुविधा तैयार कर ली है और जल्द ही इसे शुरू करेगा।
पढ़ें पूरी खबर...
सवाल: उड़ान भरते ही ऊपर होना चाहिए लैंडिंग गियर...नीचे क्यों था?
अहमदाबाद विमान हादसा
- फोटो : अमर उजाला
एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आधिकारिक वजहों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कुछ समय बाद ही हुए हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व पायलट अहसान खालिद ने सवाल उठाया कि विमान 600 फीट की ऊंचाई पर था, तो बड़ा सवाल यह है कि लैंडिंग गियर नीचे क्यों था? विमान के उड़ान भरते ही लैंडिंग गियर ऊपर उठा दिया जाता है। चूंकि लैंडिंग गियर नीचे था, इसलिए संभव है कि इंजन में खराबी का पहले ही पता चल गया हो। पढ़ें पूरी खबर..
11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी संग 40 देशों के राजनयिक करेंगे योग
योग दिवस 2025
- फोटो : Adobe
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 40 देशों के राजनयिक भी योगासन करते दिखाई देंगे। 21 जून को विशाखापत्तनम में पांच लाख से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के साथ मंच पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु भी योग करते नजर आएगें।
पढ़ें पूरी खबर...
गृह मंत्री बोले- किसी को बचाने का कोई मौका नहीं था
विमान हादसे पर गृह मंत्री ने दी जानकारी
- फोटो : ANI / PTI
अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में पहुंच कर घायलों और एअर इंडिया विमान हादसे में एकमात्र जीवित शख्स से भी मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और गुजरात के मुख्यमंत्री और तमाम शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और पूरे हादसे व राहत-बचाव कार्य की जानकारी भी ली।
पढ़ें पूरी खबर..
अमरनाथ यात्रा के लिए चॉपर की बुकिंग जल्द, बढ़ सकता है किराया
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : Adobe Stock
तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए जल्द ऑनलाइन चॉपर सेवा की बुकिंग शुरू होगी। इस बार किराये में बढ़ोतरी की जा सकती है। बालटाल रूट के लिए नीलग्राथ-पंजतरणी-नीलग्राथ और पहलगाम रूट के लिए पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम स्लाट से यात्री पवित्र गुफा तक पहुंच सकेंगे। श्रीनगर से नीलग्राथ तक चार्टर प्लेन की सुविधा भी होगी। पढ़ें पूरी खबर...