पश्चिम बंगाल में
वक्फ कानून के विरोध के दौरान भड़की हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। जानकारी के मुताबिक, उच्च न्यायालय ने मुर्शिदाबाद जिले में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बता दें कि, केंद्र सरकार की तरफ से वक्फ संशोधन विधेयक को जब संसद में पेश किया गया, उसी वक्त ही राज्य में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। लेकिन जब ये विधेयक संसद से पास होकर कानून बना तो प्रदर्शन हिंसक हो गए। वहीं पश्चिम बंगाल में बीते कुछ दिनों से हिंसा का दौर जारी रहा। इसमें तीन लोगों की मौत हुई, जबकि कुछ घायल भी हुए हैं। अब पुलिस ने इसे लेकर सख्त कार्रवाई भी शुरू कर दी है। कुल 110 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वहीं अन्य उपद्रवियों को पकड़ने के लिए भी राज्यभर में छापेमारी की जा रही है। एक तरफ आगरा के एत्मादपुर में राणा सांगा जयंती पर रक्त स्वाभिमान रैली में क्षत्रियों का रैला उमड़ा है। हाथों में तलवार और बंदूकों के साथ बड़ी संख्या में इस रैली में हिस्सा लेने के लिए युवा भी पहुंचे हैं। हाईवे की दुकानें बंद करा दी गई हैं। बुलडोजर पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। आयोजन स्थल पर अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। पुलिस ड्रोन से भी निगरानी कर रही है। बड़ी संख्या में उमड़ी को देख पुलिस के पसीने भी छूट रहे हैं। गढ़ी रामी में 20 बीघे से अधिक जमीन पर चार फीट ऊंचा मंच और पंडाल खचाखच भरा है। वहीं दूसरी ओर अभिनेता सैफ अली खान पर इसी साल 16 जनवरी को उनके घर पर हमला हुआ था। कई महीनों के बाद सैफ की पत्नी
करीना कपूर ने पुलिस को अपने बयान दिए हैं। ये बयान पुलिस ने अपनी चार्जशीट में लिए हैं। बयान में करीना ने बताया है कि वह हमला कितना भयानक था। पुलिस ने इस मामले में 1600 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें आरोपी शरीफुल इस्लाम की हरकतों का भी जिक्र है।
हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद में होगी केंद्रीय बलों की तैनाती
कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला- मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बल होंगे तैनात
- फोटो : ANI / PTI
पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध के दौरान भड़की हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। जानकारी के मुताबिक, उच्च न्यायालय ने मुर्शिदाबाद जिले में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बता दें कि, केंद्र सरकार की तरफ से वक्फ संशोधन विधेयक को जब संसद में पेश किया गया, उसी वक्त ही राज्य में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। लेकिन जब ये विधेयक संसद से पास होकर कानून बना तो प्रदर्शन हिंसक हो गए।
पढ़ें पूरी खबर...
आगरा में करणी सेना ने लहराई तलवारें-बंदूकें
करनी सेना का उग्र प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिम बंगाल में बीते कुछ दिनों से हिंसा का दौर जारी रहा। इसमें तीन लोगों की मौत हुई, जबकि कुछ घायल भी हुए हैं। अब पुलिस ने इसे लेकर सख्त कार्रवाई भी शुरू कर दी है। कुल 110 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वहीं अन्य उपद्रवियों को पकड़ने के लिए भी राज्यभर में छापेमारी की जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर...
करीना ने बताया हमले के दिन सैफ के साथ क्या हुआ
करीना कपूर, सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @@kareenakapoorkhan
अभिनेता सैफ अली खान पर इसी साल 16 जनवरी को उनके घर पर हमला हुआ था। कई महीनों के बाद सैफ की पत्नी करीना कपूर ने पुलिस को अपने बयान दिए हैं। ये बयान पुलिस ने अपनी चार्जशीट में लिए हैं। बयान में करीना ने बताया है कि वह हमला कितना भयानक था। पुलिस ने इस मामले में 1600 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें आरोपी शरीफुल इस्लाम की हरकतों का भी जिक्र है। पढ़ें पूरी खबर...
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोका गुजरात का विजयी अभियान
मार्करम और पूरन
- फोटो : PTI
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एडेन मार्करम और निकोलस पूरन के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस को छह विकेट से हराया। लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। गुजरात ने साई सुदर्शन और शुभमन गिल के अर्धशतकों से 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 186 रन बनाकर मैच जीता। लखनऊ के लिए पूरन ने 34 गेंदों पर एक चौका और सात छक्कों की मदद से 61 रन और मार्करम ने 31 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए।
पढें पूरी खबर...
राष्ट्रपति को तीन महीने में विधेयकों पर फैसला करना चाहिए- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : PTI
पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने अपनी एक टिप्पणी में सलाह दी है कि राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर राज्यपालों द्वारा भेजे गए लंबित विधेयकों पर फैसला ले लेना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की याचिका पर दिए गए अपने फैसले में यह टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के पास लंबित 10 विधेयकों को पारित करने का आदेश दिया। ये विधेयक राज्यपाल ने राष्ट्रपति के पास विचारार्थ भेजने के चलते लंबित किए हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को यह फैसला दिया था और फैसले की कॉपी बीती रात सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड हुई है।
पढ़ें पूरी खबर...
Khabaron Ke Khiladi: कन्हैया से प्रशांत किशोर तक चर्चा में
खबरों के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में चुनाव की आहट के साथ राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ी हुई है। एक तरफ कांग्रेस के कन्हैया कुमार यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रशांत किशोर द्वारा उठाए जा रहे मुद्दे भी चर्चा में हैं। नीतीश कुमार को लेकर भी हर रोज नई-नई तरह की खबरें आती रहती हैं। कभी उनके बयान सुर्खियां बटोरते हैं तो कभी उन्हें डिप्टी पीएम बनाने की चर्चा चल पड़ती है। लालू और तेजस्वी यादव भी चर्चा में बने हुए हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
एक बार फिर ठप हुआ यूपीआई का सर्वर
UPI
- फोटो : Adobe Stock
शनिवार को देशभर में यूपीआई (Unified Payments Interface) यूजर्स को एक बार फिर से डिजिटल पेमेंट में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी की वजह से यूपीआई सर्विस अस्थायी रूप से ठप हो गई, जिससे लाखों यूजर्स की ट्रांजैक्शन फेल हो गईं। यह लगातार तीसरी बार है जब बीते दो हफ्तों में यूपीआई में ऐसी बड़ी तकनीकी समस्या आई है। इससे पहले 26 मार्च और 2 अप्रैल को भी इसी तरह की परेशानी रिपोर्ट की गई थी। Downdetector एक ऐसा प्लेटफॉर्म जो यूज़र्स की शिकायतों के आधार पर सर्विस में आई रुकावटों पर नजर रखता है, उसके मुताबिक शनिवार सुबह 11:30 बजे के बाद से यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल होने की शिकायतें लगातार आने लगीं। पढ़ें पूरी खबर..
फिर अकाली दल के प्रधान बने सुखबीर
सुखबीर बादल बने शिअद के प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान चुन लिए गए हैं। किसी और नाम की अनुपस्थिति में सर्वसम्मति से सुखबीर के नाम पर मुहर लग गई।
पढ़ें पूरी खबर..
चूरू में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान पंडाल गिरा
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
जिले में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल मौसम के अचानक बदल जाने से तेज हवाओं तथा धूल भरी आंधी के चलते कथा स्थल पर लगा विशाल पंडाल गिर गया और वहां मौजूद लगभग 15 हजार लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा घायल हो गए। तीनों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर..