वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रिकॉर्ड आठवां लगातार बजट पेश करेंगी। बजट के राजकोषीय रूप से विवेकपूर्ण होने के साथ-साथ इसमें कमजोर पड़ती आर्थिक वृद्धि को सहारा देने, उच्च कीमतों और स्थिर वेतनवृद्धि से जूझ रहे मध्यम वर्ग पर बोझ कम करने के उपाय शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, प्रगति मैदान के हॉल 2-6 में शनिवार से नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 शुरू होगा। इसका उद्घाटन मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। वैश्विक भागीदारी के साथ मेले की इस बार की थीम 'रिपब्लिक@75' रखी गई है। इस दौरान दुनिया भर के 50 देशों के भाग लेने के साथ लिखित शब्द के प्रति जुनून का जश्न मनाया जाएगा। साथ ही मेले में 2,000 से अधिक प्रकाशक और प्रदर्शक और विभिन्न राष्ट्रीयताओं व भाषाओं के 1,000 से अधिक वक्ता शामिल होंगे। फ्रांस, कतर, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कोलंबिया समेत अन्य दूसरे देशों के लेखक व वक्ताओं के इसमें नाम हैं। पुस्तक मेले में रूस को फोकस राष्ट्र के रूप में नामित किया गया है। इसके अलावा, हरियाणा में गांव सरदारेवाला के पास धुंध के चलते अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें से एक मौके पर ही कूद गया और बाकी बह गए। घटना की सूचना मिलते ही रतिया क्षेत्र की पुलिस और आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। नहर में बहे लोगों की तलाश की जा रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
दिल्ली में आज से विश्व पुस्तक मेला; 50 देशों के लोग होंगे शामिल
प्रगति मैदान के हॉल 2-6 में शनिवार से नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 शुरू होगा। इसका उद्घाटन मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। वैश्विक भागीदारी के साथ मेले की इस बार की थीम 'रिपब्लिक@75' रखी गई है। इस दौरान दुनिया भर के 50 देशों के भाग लेने के साथ लिखित शब्द के प्रति जुनून का जश्न मनाया जाएगा। साथ ही मेले में 2,000 से अधिक प्रकाशक और प्रदर्शक और विभिन्न राष्ट्रीयताओं व भाषाओं के 1,000 से अधिक वक्ता शामिल होंगे। फ्रांस, कतर, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कोलंबिया समेत अन्य दूसरे देशों के लेखक व वक्ताओं के इसमें नाम हैं। पुस्तक मेले में रूस को फोकस राष्ट्र के रूप में नामित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा में सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी नहर में गिरी, 12 लोग बहे
गांव सरदारेवाला के पास धुंध के चलते अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें से एक मौके पर ही कूद गया और बाकी बह गए। घटना की सूचना मिलते ही रतिया क्षेत्र की पुलिस और आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। नहर में बहे लोगों की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
अब मैक्सिको-कनाडा पर 25% और चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगेगा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक फरवरी से मैक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी और चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगाएंगे, जिसका उन्होंने वादा किया था। इस बारे में प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ये टैरिफ इसलिए है, क्योंकि चीन अवैध फेंटेनाइल का स्रोत बना है और इसे हमारे देश में फैलाने की अनुमति दी है, जिससे लाखों अमेरिकी मारे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
आठ विधायकों के साथ छोड़ने पर आया AAP का बयान, बताया इसके पीछे भाजपा-कांग्रेस का हाथ
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को केवल पांच दिन शेष बचे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के आठ विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर सियासी घमासान मचा दिया। वहीं एक अन्य विधायक के इस्तीफे को लेकर भी चर्चा चल रही है। सभी ने पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। जबकि आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि इन विधायकों पर भाजपा और कांग्रेस ने दबाव बनाया है। इन सभी विधायकों को चुनाव में टिकट नहीं मिली। ऐसे ही अन्य दो विधायकों ने पार्टी के साथ खड़े रहने का दावा किया। पढ़ें पूरी खबर...
महाकुंभ में बन रहे हैं महारिकॉर्ड : इंडोनेशिया-पाकिस्तान के बाद अब अमेरिका की बारी
13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 30 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। दुनिया के 195 में से 192 देश ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या 30 करोड़ से कम है। जनसंख्या के लिहाज से विश्व के चौथे व पांचवें सबसे बड़े देश इंडोनेशिया और पाकिस्तान की आबादी भी 30 करोड़ से कम है। ऐसे में 19 दिनों में ही पाकिस्तान और इंडोनेशिया की जनसंख्या से कहीं ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति भवन में पहली बार बजेगी शहनाई, पीएसओ पूनम बनेंगी दुल्हन
राष्ट्रपति भवन में पहली बार किसी अफसर की शादी की शहनाई गूंजेगी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता की राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में 12 फरवरी को शादी होने वाली है। पूनम केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की असिस्टेंट कमांडेंट हैं और राष्ट्रपति भवन में पीएसओ के पद पर तैनात हैं। पढ़ें पूरी खबर...
तेज दर्द में गैर-ओपिओइड एनाल्जेसिक को मंजूरी, जर्नवैक्स दवा एफडीए से मंजूर
अमेरिका में खाद्य व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने विकोडिन और ऑक्सीकॉन्टिन जैसी दवाओं से जुड़ी लत व ओवरडोज के खतरे खत्म करने के लिहाज डिजाइन की गई एक नई प्रकार की दर्द निवारक गोली को मंजूरी दे दी है। इसके बाजार में आने से सर्जरी व चोटों के बाद होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकेगा। एफडीए ने कहा, उसने अल्पकालिक दर्द के लिए वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स के जर्नवैक्स को मंजूरी दे दी है। पढ़ें पूरी खबर...
ट्रंप के टैरिफ से तिलमिलाए ट्रूडो बोले- जवाब देने को तैयार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल में सख्त फैसलों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यह मामला कनाडा और मैक्सिको पर लगाए जाने वाले टैरिफ का है। अमेरिका की सख्ती पर कनाडा के प्रधानमंत्री (इस्तीफा दे चुके) जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि वे अमेरिका की दमनकारी नीतियों का माकूल जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 25 फीसदी टैरिफ के जवाब में कनाडा 'बलपूर्वक और उचित प्रतिक्रिया' देगा। द ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रूडो ने शनिवार से लागू होने वाले टैरिफ से ठीक पहले शुक्रवार को कनाडा-अमेरिका संबंधों पर सलाहकार परिषद की बैठक की। पढ़ें पूरी खबर...