बिहार की पटना पुलिस ने सोमवार तड़के जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया। वे बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जम्मू रेलवे डिवीजन की आधारशिला और तेलंगाना में एक टर्मिनल स्टेशन समेत कई रेलवे परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी तेलंगाना में चार्लापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और पूर्वी तट रेलवे के रायगडा रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, पंजाब में सोमवार से बसों के पहिए थम जाएंगे। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को मोगा में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल बताया कि 6, 7, 8 जनवरी को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का चक्का जाम रहेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पटना पुलिस ने भूख हड़ताल पर बैठे प्रशांत किशोर को हिरासत में लिया
बिहार की पटना पुलिस ने सोमवार तड़के जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया। वे बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। बता दें कि प्रशांत किशोर 2 जनवरी से बीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ अनशन कर रहे थे और बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में थे। इसको लेकर पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस में बैठाया और हिरासत में लिया। हिरासत में लेने से पहले किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी 7 जनवरी को हाईकोर्ट में इस मामले पर याचिका दायर करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी आज जम्मू रेल मंडल, तेलंगाना में टर्मिनल स्टेशन का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जम्मू रेलवे डिवीजन की आधारशिला और तेलंगाना में एक टर्मिनल स्टेशन समेत कई रेलवे परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी तेलंगाना में चार्लापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और पूर्वी तट रेलवे के रायगडा रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब में आज से चक्का जाम : थम जाएंगे रोडवेज बसों के पहिए
पंजाब में सोमवार से बसों के पहिए थम जाएंगे। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को मोगा में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल बताया कि 6,7,8 जनवरी को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का चक्का जाम रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
Hemant Soren Govt: आज अकाउंट में आएंगे मैया सम्मान योजना के पांच हजार रुपये
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को मैया सम्मान योजना के तहत 56 लाख महिलाओं के खाते में एक साथ दो माह की किस्त के रूप में पांच-पांच हजार रुपये हस्तांतरित करेंगे। इस योजना के तहत राज्य सरकार 18 से 50 वर्ष की हर महिला को अब प्रति माह 2,500 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
ठिठुरा उत्तर भारत: पहाड़ से मैदान तक बढ़ा सर्दी का सितम
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश के साथ बर्फबारी हुई। ठंडी हवाएं भी चलीं, जिसके चलते पर्वतीय राज्यों से लेकर पंजाब, हरियाणा और मध्य व पूर्वोत्तर भारत तक सर्दी का सितम बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अगले दो दिनों तक पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फ गिरने की संभावना है और इसकी वजह से सर्दी के कम होने की उम्मीद नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में पीएम मोदी की रैली से भाजपा को मिली बूस्टर डोज
राजधानी में दो दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और विकास के वादों ने प्रदेश भाजपा को बूस्टर डोज दे दी है। उत्साह से भरपूर भाजपा अब पूरी तैयारी के साथ चुनाव अभियान में उतरेगी। पीएम ने एक तरह से रोप मैप भी पेश कर दिया है जिसपर भाजपाई चुनावी सभा करेंगे। सबसे बड़ी बात की अपने भाषण में आप-दा को नहीं सहेंगे बदलकर रहेंगे नारा भी दे दिया है। इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा नेता आम आदमी पार्टी को घेरेंगे। युवाओं और महिलाओं को कैसे साधना है, इसका भी संकेत अपने भाषण में पीएम ने दे दिया। पढ़ें पूरी खबर...
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पर केस
महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ मंत्री धनंजय मुंडे पर अपमानजनक टिप्पणी करने और समाज के दो वर्गों के बीच दरार पैदा करने का आरोप है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरांगे के खिलाफ तुकाराम अघव नाम व्यक्ति ने शिकायत की, जिसके आधार पर परली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
New Orleans: हमले से पहले जब्बार ने दो बार किया था फ्रेंच क्वार्टर का दौरा, वीडियो भी बनाया
अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुए आतंकी हमले में संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने नया खुलासा किया है। एफबीआई ने बताया कि ट्रक हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी शम्सुद्दीन जब्बार ने पहले भी दो बार न्यू ऑर्लियंस का दौरा किया था। उसने हैंड्स-फ्री चश्मे से फ्रेंच क्वार्टर का वीडियो रिकॉर्ड किया था। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi : संगम विहार में गैंगवार, एक घंटे तक चला खूनी खेल
दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में रविवार रात को हुए खूनी खेल ने दिल्ली पुलिस को हिला कर रख दिया। संगम विहार में सरेराह हुई गैंगवार में नासिर नामक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसकी गर्दन में लगी। आरोपी जब नासिर के दूसरे साथी को मारने जा रहे थे तो नासिर के परिजनों ने दोनों को घेर लिया। परिजन व अन्य लोगों ने आरोपी साहिल व राहुल से पिस्तौल छीन ली और दोनों पर पत्थर व पत्थर की पटिया से हमला कर दिया। पिटाई में साहिल अधमरा हो गया तो राहुल को पैर व अन्य जगह पर फैक्टर आए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद संगम विहार इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिले व रेंज के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पढ़ें पूरी खबर...
बर्फबारी...कड़ाके की ठंड और तूफान, अमेरिका में टूट सकता है एक दशक का रिकॉर्ड
अमेरिका में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और जबरदस्त शीतकालीन तूफान को लेकर अधिकांश हिस्सों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अनुमानत: आने वाला ये तूफान अमेरिका के एक दसक में आए सबसे बड़े तूफान होने की संभावना है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह तूफान संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य हिस्से से शुरू होकर अगले कुछ दिनों में पूर्वी हिस्से तक पहुंचेगा। पढ़ें पूरी खबर...