फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: गिरफ्तारी के बाद रिहा हुए डोनाल्ड ट्रंप, सप्ताह के अंत में तीन राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी

Wed, 05 Apr 2023 07:39 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रिहा कर दिया गया है। पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े आपराधिक मामले में मंगलवार को मैनहैटन की अदालत में पेश होने पहुंचे ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह के अंतिम दो दिनों में दक्षिण भारत के तीन राज्यों तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक का दौरा करेंगे। साथ ही तेलंगाना के करीमनगर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय को उनके आवास से हिरासत में लेने पर भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
Donald Trump and Stormy Daniels - फोटो : Agency (File Photo)
गिरफ्तारी के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप रिहा, अदालत ने लगाया 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रिहा कर दिया गया है। पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े आपराधिक मामले में मंगलवार को मैनहैटन की अदालत में पेश होने पहुंचे ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया था। ट्रंप के खिलाफ 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पॉर्न स्टार को मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने और उसे छिपाने के लिए आर्थिक रिकॉर्ड में हेराफेरी समेत 34 आरोप लगे हैं। कोर्ट में पेशी के दौरान ट्रंप ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए खुद को बेकसूर बताया।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
सप्ताह के अंत में तीन राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह के अंतिम दो दिनों में दक्षिण भारत के तीन राज्यों तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम तेलंगाना और तमिलनाडु को वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई तोहफा देंगे, जबकि कर्नाटक में बांदीपुर टाइगर रिजर्व के दौरे के बाद इसके 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : ANI
पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया, पार्टी ने दी आंदोलन करने की चेतावनी
तेलंगाना के करीमनगर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को उनके आवास से हिरासत में लेने पर भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हुई है। भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रमेंद्र रेड्डी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोदी के कार्यक्रम में बाधा डालने के लिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
मुकेश अंबानी। - फोटो : एएनआई
फोर्ब्स वर्ल्ड बिलेनियर सूची-2023: मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के अमीरों में वह 9वें स्थान पर हैं। वहीं, गौतम अदाणी 47.2 अरब डॉलर की दौलत के साथ अमीरों की वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर खिसक गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान भाग सकता है अमृतपाल, सीमावर्ती इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह लगातार ठिकाना बदल रहा है। सूत्रों के अनुसार वह पाकिस्तान भागने की फिराक में है। हालांकि, उसकी अंतिम लोकेशन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मिली थी। वहां भी सर्च अभियान चल रहा है। इसके साथ पंजाब में भी पुलिस ने अमृतपाल और उसके साथी पपलप्रीत सिंह की तलाश में अभियान चलाया। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : PTI
मोदी सरकार की नौवीं वर्षगांठ: बड़े जश्न की हो रही तैयारी
अगले महीने नौवें वर्ष में प्रवेश करने जा रही मोदी सरकार इस जश्न को मनाने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार कर रही है। अगले साल आम चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की गई अपनी योजनाओं के दीर्घकालिक परिणामों के बारे में लोगों को बताने के लिए प्रचार-प्रसार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम की निगरानी में मुस्लिम नेताओं की नई टीम तैयार कर रही भाजपा
एएमयू के वीसी प्रो तारिक मंसूर को यूपी विधान परिषद सदस्य के रूप में मनोनीत करने के फैसले की बड़ी चर्चा है। दरअसल, भाजपा मुसलमानों के पिछड़े वर्ग में पैठ बनाने और बौद्धिक वर्ग में पार्टी के खिलाफ बनी धारणा तोड़ने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
बॉम्बे हाईकोर्ट। - फोटो : ANI
महज इसलिए दुष्कर्म का आरोप नहीं लगाया जा सकता कि संबंध शादी तक नहीं पहुंचा, हाईकोर्ट ने की टिप्पणी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि दो वयस्कों के बीच संबंध में खटास पैदा हो जाने या शादी में परिणत न होने मात्र से से उनमें से एक बाद में दुष्कर्म का आरोप नहीं लगा सकता।न्यायमूर्ति भारती डांगरे ने 2016 में उपनगरीय वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक महिला द्वारा उसके खिलाफ दर्ज कराए गए दुष्कर्म के एक मामले से एक व्यक्ति को बरी करते हुए 29 मार्च को फैसला सुनाया था। 
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
Earthquake : भूकंप। - फोटो : Amar Ujala
Earthquake: कोस्टा रिका और पनामा में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका और पनामा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, कोस्टा रिका की राजधानी सैन जोस में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। जिसका केंद्र 31 किमी की गहराई में था। फिलहाल भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
पिघलते ग्लेशियर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
चिंताजनक: अंदर ही अंदर खोखले हुए हिमालयी ग्लेशियर, बने झील
अंदर ही अंदर बर्फ के पिघलने से हिमालयी ग्लेशियर झीलों में तब्दील हो चुके हैं, जबकि ऊपर बर्फ की पतली चादर बची है। सैटेलाइट इसका पता नहीं लगा सके कि ग्लेशियर नीचे से खोखले हो चुके हैं। इसकी वजह से अब तक यही माना जाता रहा कि ये अक्षुण्ण बचे हैं। सैटेलाइट डाटा से सतह पर मौजूद बर्फ को मापा सकता, सतह के नीचे कितनी बर्फ और पानी है इसका अंदाजा नहीं लगता।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें