फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी आज करेंगे चुनाव प्रचार; पैरालंपिक 2024 में भारत ने 20 पदक जीते

Wed, 04 Sep 2024 07:02 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बुधवार से स्टार प्रचार शुरू होगा। पार्टी ने पहले चरण में प्रतिपक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को उतारा है। पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारतीय एथलीट्स ने कमाल करते हुए छह पदक जीते।
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बुधवार से स्टार प्रचार शुरू होगा। पार्टी ने पहले चरण में प्रतिपक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को उतारा है। पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारतीय एथलीट्स ने कमाल करते हुए छह पदक जीते। पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा समाप्त करने और स्थायी शांति लाने के लिए बुधवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में केंद्र, त्रिपुरा सरकार और राज्य के दो उग्रवादी समूहों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। केंद्र ने दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली विद्युत नियामक आयोग जैसे किसी भी प्राधिकरण, बोर्ड और आयोग गठित करने के पूर्ण अधिकार दिल्ली के उपराज्यपाल को दे दिए हैं।
विज्ञापन


ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
 

राहुल गांधी - फोटो : ANI

Jammu Kashmir Elections : कांग्रेस का स्टार प्रचार आज से, राहुल गांधी होंगे शामिल
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बुधवार से स्टार प्रचार शुरू होगा। पार्टी ने पहले चरण में प्रतिपक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को उतारा है। पढ़ें पूरी खबर...

मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार। - फोटो : getty/ani

पैरालंपिक 2024: ऊंची कूद में शरद, भाला फेंक में अजीत की चांदी 
पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारतीय एथलीट्स ने कमाल करते हुए छह पदक जीते। इनमें दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। पढे़ं पूरी खबर...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Peace: त्रिपुरा के दो उग्रवादी समूहों के साथ शांति समझौते पर आज होंगे हस्ताक्षर 
पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा समाप्त करने और स्थायी शांति लाने के लिए बुधवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में केंद्र, त्रिपुरा सरकार और राज्य के दो उग्रवादी समूहों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

वीके सक्सेना - फोटो : एएनआई

Delhi : राष्ट्रपति ने दिल्ली के उपराज्यपाल को प्राधिकरण या वैधानिक निकाय बनाने की शक्ति दी 
केंद्र ने दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली विद्युत नियामक आयोग जैसे किसी भी प्राधिकरण, बोर्ड और आयोग गठित करने के पूर्ण अधिकार दिल्ली के उपराज्यपाल को दे दिए हैं। पढे़ं पूरी खबर...

एलजी वीके सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

MCD Elections : 12 वार्ड समितियों के चुनाव आज 
केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद एमसीडी की 12 वार्ड समितियों के चुनाव बुधवार को ही होंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर एमसीडी के आयुक्त अश्वनी कुमार ने सभी वार्ड समितियों के चुनाव कराने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिए। पढ़ें पूरी खबर...
 

इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : ANI

Israel: गाजा में IDF के हमले में 35 फलस्तीनी मारे गए 
इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग को एक साल होने वाला है, लेकिन ये जंग थमने की जगह बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में हमास ने सात अक्तूबर 2023 को बंधक बनाए गए लोगों में से छह की हत्या कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर...

नौसेना। - फोटो : ANI
Defence Sector: रक्षा क्षेत्र में देश ने हासिल की दो बड़ी उपलब्धियां 
नौसेना अब और ताकतवर होने जा रही है। उसे दुश्मन के ड्रोन झुंडों (स्वार्म) के हमले को बेअसर करने के लिए आधुनिकतम एचईपीएफ फायरिंग शेल मिलने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

शिमला के रिज मैदान पर बारिश के दौरान छाता लिए घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Himachal Weather Update : आज भी प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में यलो अलर्ट के बीच मंगलवार दोपहर को भारी बारिश हुई। राजधानी शिमला और सोलन में करीब तीन घंटों तक भारी बारिश हुई। सोलन के बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। पढ़ें पूरी खबर...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : अमर उजाला

Samvad : अमर उजाला संवाद में बोले गडकरी- ग्रामीण समृद्धि से ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी 
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गांवों में समृद्धि आने से ही देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और भारत आत्मनिर्भर बनेगा। इसके लिए ग्रामीण व कृषि अर्थव्यवस्था में निवेश जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल - फोटो : ANI

R G Kar Case: 'आर जी कर' मामले पर बंगाल के कलाकारों ने उठाया बड़ा कदम 
आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में लोग लगातार पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले कई सितारों ने अब तक इस मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें