फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से लागू हो रहे नए आपराधिक कानून; 19 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी

Mon, 01 Jul 2024 07:29 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

एक जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। इसके पहले आईपीसी में आतंकवाद को लेकर कोई बात नहीं की गई थी। 19 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू हो गए। इसके बाद आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) को लागू कर दिया जाएगा। यह तीनों ही पिछले साल संसद में पास होकर कानून का रूप ले चुके हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश में पहुंच गया है। देश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, बिजली गिरने से यूपी में पांच लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र और सहायक नदियों में उफान आने से बाढ़ के हालात बिगड़ गए। दो लोगों की जान भी चली गई। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार से शुरू हो रहे लोकसभा सत्र में फिर टकराव के आसार हैं। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, नीट और अग्निपथ जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरेगा। भारत दुनिया का सबसे बड़ा विवाह स्थल है। यहां हर साल 80 लाख से एक करोड़ शादियां होती हैं।

विज्ञापन

एक जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू - फोटो : iStock

किस जुर्म के लिए कौन-सी धारा?: एकता, अखंडता, संप्रभुता, सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करना, अब होगा आतंकवाद
आईपीसी की बात करें तो इसमें आतंकवाद को लेकर कोई परिभाषा नहीं दी गई थी। कौन सा अपराध आतंकवाद की श्रेणी में आएगा इसका भी जिक्र नहीं किया गया था। नए कानून के तहत आतंकवाद को विस्तार से परिभाषित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

दिल्ली में बारिश ने खड़ी की मुश्किलें - फोटो : भूपिंदर सिंह

Weather Update: 19 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी; केदारनाथ में हिमस्खलन

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़,बिहार, उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तीन जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही दिल्ली, ओडिशा, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर...

क्रेडिट कार्ड - फोटो : ANI

काम की खबर: आज से बदल रहे हैं मोबाइल पोर्ट और एनपीएस समेत पांच नियम; पहले से हो जाएं सतर्क

एक जुलाई से सिम बदलने के बाद मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए अब सात दिन इंतजार करना होगा। दूरसंचार नियामक ट्राई ने मोबाइल फोन नंबर के जरिये होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। पढ़ें पूरी खबर...


 

बीआरएस नेता के. कविता - फोटो : एएनआई

Delhi : के कविता की जमानत अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, ट्रायल कोर्ट के आदेश को दी है चुनौती

दिल्ली हाईकोर्ट कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार व धनशोधन के मामलों में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता की जमानत अर्जी पर फैसला सोमवार को सुना सकता है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कविता की जमानत संबंधी दोनों अर्जियों पर अपना आदेश 28 मई को सुरक्षित रख लिया था। जानकारी के मुताबिक, वह सोमवार को दोपहर ढाई बजे अपना फैसला सुना सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

संसद का सत्र - फोटो : Amar Ujala
संसद सत्र: केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग-नीट और अग्निपथ पर संसद में टकराव के आसार; विपक्ष करेगा धरना प्रदर्शन
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार से शुरू हो रहे लोकसभा सत्र में फिर टकराव के आसार हैं। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, नीट और अग्निपथ जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरेगा। विपक्ष ने जहां सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग मामले में संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है, वहीं सरकार ने साफ कर दिया है कि वह विपक्ष की नीट में अनियमितता मामले में पहले चर्चा कराने की मांग स्वीकार नहीं करेगी।  पढ़ें पूरी खबर...

जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय - फोटो : संवाद

Jammu Kashmir : शिव मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन... धर्म सभा की बैठक, आज बंद रहेगा रियासी

धर्माडी इलाके में शनिवार को शिव मंदिर में मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की घटना से इलाके के लोगों में काफी रोष है। इसके विरोध में लोगों ने रविवार को भी रोष रैली निकाली और कई स्थानों पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किए गए। साथ ही घटना के विरोध में सनातन धर्म सभा की तरफ से सोमवार को रियासी और आसपास के सभी इलाकों की दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

Report: भारत सबसे बड़ा विवाह स्थल, हर साल होती हैं एक करोड़ तक शादियां; जेफरीज की रिपोर्ट में दावा
भारत दुनिया का सबसे बड़ा विवाह स्थल है। यहां हर साल 80 लाख से एक करोड़ शादियां होती हैं, जबकि चीन में 70-80 लाख और अमेरिका में 20-25 लाख विवाह होते हैं। खास बात है कि आम देशवासी शिक्षा (स्नातक तक) की तुलना में विवाह समारोह पर दोगुना खर्च करते हैं। अमेरिकी जैसे देशों में यह खर्च शिक्षा की तुलना में आधे से भी कम है। पढ़ें पूरी खबर...

रामलला का किया गया अलौकिक शृंगार - फोटो : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
Ayodhya : रामलला को लगया जा रहा है रत्नजड़ित चंदन का तिलक, लेकिन इस व्यवस्था से पुजारी नाखुश
राममंदिर में विराजमान बालक राम की सेवा रामानंदीय पद्धति से पूरे वैभव के साथ की जा रही है। रामलला का श्रृंगार रोजाना सोने-चांदी से जड़ित आभूषणों से किया जाता है। इसी क्रम में रामलला के माथे पर रत्नजडि़त चंदन का तिलक लगाया जा रहा है। यह तिलक अलग से बनवाया गया है, रोजाना इसे रामलला के माथे पर लगाया जाता है। हालांकि इस व्यवस्था से पुजारी खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि चंदन घिसकर माथे पर तिलक लगाने की परंपरा ज्यादा उचित है। पढ़ें पूरी खबर...

बारिश लाई आफत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड: मसूरी में भारी बारिश से सड़क पर मलबा, यातायात बाधित; हरिद्वार में गंगा से निकाली गईं 'तैरती कारें'

पहाड़ो की रानी मसूरी में भारी बारिश से सड़क पर कई जगह मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। मसूरी -देहरादून मार्ग किंगरेग के नीचे सड़क पर मलबा आने से एनएच 707 A बन्द हो गया जिससे कई दर्जन पर्यटक और स्थानीय लोगो के वाहन फंस गए।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

संजय सिंह - फोटो : ANI

संजय सिंह का आरोप- सुप्रीम कोर्ट को गुमराह कर रहीं जांच एजेंसियां, आज संसद परिसर में इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन
आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आप ने जांच एजेंसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सर्वोच्च अदालत को जांच एजेंसियां गुमराह कर रही हैं। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी, लेकिन ईडी ने हाईकोर्ट जाकर इस पर स्टे ले लिया।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें