फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी का आज नार्को टेस्ट, मोरबी हादसे पर SC में होगी अहम सुनवाई

Mon, 21 Nov 2022 06:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट आज करवा सकती है। रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में आरोपी का नार्को टेस्ट कराया जाएगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट गुजरात में मोरबी पुल हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई करेगा। हादसे में 130 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी आज गुजरात में भाजपा के विजय संकल्प सम्मेलन की तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस आज करा सकती है आफताब का नार्को टेस्ट
श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट पुलिस आज करवा सकती है। रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में आरोपी का नार्को टेस्ट कराया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने नार्को कराने के लिए रोहिणी स्थित एफएसएल को निवेदन पत्र भेज दिया है। साकेत कोर्ट ने आरोपी का पांच दिन में नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया था।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : ANI

Supreme Court: मोरबी पुल हादसे पर जांच की मांग को लेकर सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट गुजरात में मोरबी पुल हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई करेगा। हादसे में 130 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ अधिवक्ता विशाल तिवारी की जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी।     पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

Gujarat polls: पीएम मोदी आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित
गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी का आज काफी व्यस्त कार्यक्रम है। वह गुजरात में भाजपा के विजय संकल्प सम्मेलन की तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की पहली रैली सुबह 11 बजे सुरेंद्रनगर में होगी इसके बाद दोपहर करीब एक बजे जंबूसर और फिर तीन बजे नवसारी में चुनावी सभा करेंगे।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : ट्विटर/कांग्रेस
गुजरात में आज गरजेंगे राहुल गांधी
गुजरात में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार आज पार्टी की दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इस चुनाव में अभी तक उन्होंने राज्य में पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया है। भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त गांधी राहुल ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार से भी दूरी बनाए रखी थी। आज पहली रैली वह दोपहर एक बजे सूरत जिले में संबोधित करेंगे। उसके बाद वह तीन बजे राजकोट के शास्त्री मैदान पर एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे।      पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
पुणे-बंगलूरू हाईवे पर हादसा। - फोटो : ANI

Accident in Pune: पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर हुआ भीषण हादसा
मुंबई-बंगलूरू राजमार्ग पर एक पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से 48 वाहन टकरा गए। इस हादसे में ये वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 50 से अधिक घायल हो गए। इनमें से कई गंभीर बताए जा रहे हैं। रविवार देर शाम तब हुई, जब पुल के पास ढलान से उतरते वक्त कंटेनर ने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ियों को टक्कर मार दी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर: आज से बढ़ेगी दिल्ली-एनसीआर में ठंड
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में बढ़ना शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री लुढ़क कर 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है इस सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार कमी होगी व सर्दी की ठिठुरन बढ़ेगी।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
महरौली के जंगल में मौजूद पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला

Shraddha Murder: जंगल से जबड़ा मिला
बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। महरौली के जंगल से पुलिस को एक खोपड़ी और जबड़े का हिस्सा मिला है। कई अन्य हडि्डयां भी बरामद हुई हैं। हालांकि पुलिस को अब तक श्रद्धा के सिर और धड़ नहीं मिले हैं। पुलिस महरौली के जंगलों में अब भी तलाश कर रही है। हडि्डयां मानव की हैं या किसी और की, यह पता लगाने के लिए उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अगर ये बरामद हड्डियां श्रद्धा वालकर की निकलती हैं, तो पुलिस को मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिल सकती है।     पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
एम्स। - फोटो : Social media

AIIMS Delhi : अब महज कुछ सेकंड में बन जाएगी ओपीडी की पर्ची
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली की बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में उपचार के लिए आने वालों मरीजों की पर्ची चेहरे और अंगूठे के निशान से महज 10 सेकेंड में बन जाएगी। एम्स ने आज से नए व अनुवर्ती मरीजों की पर्ची आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) से बनाने का फैसला किया है।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा : दूसरे चरण में 27 शहरों के 28 केंद्रों पर हुई परीक्षा
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2022 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को 27 शहरों के 28 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के 18 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।     पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
मोहम्मद शरीक। - फोटो : सोशल मीडिया

Autorickshaw Explodes: मंगलूरू ब्लास्ट के संदिग्ध की हुई पहचान
कर्नाटक के मंगलूरू में शनिवार को एक चलते ऑटोरिक्शा में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई और भारी धुआं होने लगा। हादसे में ऑटो चालक और एक यात्री जलने से घायल हो गए। पुलिस जांच में पता चला कि विस्फोट की यह घटना आकस्मिक नहीं थी, बल्कि गंभीर नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई आतंकवादी साजिश थी। घटना के एक दिन बाद पुलिस ने जांच में तेजी लाई और विस्फोट के संदिग्ध की पहचान कर ली। विस्फोट के संदिग्ध की पहचान मोहम्मद शरीक के रूप में की गई है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यूएन प्रमुख, फीफा अध्यक्ष और आईओसी अध्यक्ष के साथ बातचीत करते हुए। - फोटो : ANI

FIFA World Cup 2022: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने यूएन प्रमुख गुटेरेस समेत विश्व के कई बड़े नेताओं के साथ की मुलाकात
कतर में फुटबॉल का महाकुंभ शुरू हो गया है। इसके उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। वह 20 और 21 नवंबर को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर कतर में हैं। कतर के अल बायत स्टेडियम में फीफा विश्व कप 2022 का रविवार (20 नवंबर) को शुभारंभ हुआ। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने फीफा विश्व कप 2022 के मौके पर कतर में दुनिया के बड़े नेताओं से मुलाकात की।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें