फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: सिर्फ 11 सेकेंड के अंदर फोटो में खोजना है लिपस्टिक, यह तस्वीर घूमा देगी आपका सिर

Sun, 20 Nov 2022 06:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिर्फ 11 सेकेंड के अंदर फोटो में खोजना है लिपस्टिक - फोटो : Twitter
Viral Optical Illusion Brain Test: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें खूब देखने को मिलती हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें आपके दिमाग की परीक्षा लेती हैं जबकि कई आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बता देती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज का मतलब होता है आंखों का धोखा देने वाली तस्वीरें। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूजन तसवीर वायरल (optical illusion viral) हो रही है जिसे देखने के बाद आप कन्फ्यूज हो सकते हैं। 

ऑप्टिकल इल्यूजन गेम खेलना लोगों को काफी पसंद आता है। इस तरह के गेम में किसी भी ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपी पहेली को हल करना होता है। इन तस्वीरों में चीजों को इस तरह से छिपाया जाता है कि एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी अच्छे-अच्छे लोगों को तस्वीर में छिपी चीजों को खोजने में सफलता नहीं मिलती है। आज हम आपके लिए जो तस्वीर लेकर आए हैं उसमें आपको रखी लिपस्टिक को खोजना है। लिपस्टिक को खोजने के लिए आपको 11 सेकेंड का समय दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सिर्फ 11 सेकेंड के अंदर फोटो में खोजना है लिपस्टिक - फोटो : Twitter
अगर आप 11 सेकेंड के अंदर तस्वीर में रखी लिपस्टिक को खोजने में सफल हो जाते हैं तो मान लिया जाएगा कि आप सुपर जीनियस हैं। अगर आप तस्वीर में बहुत कोशिश करने के बाद भी आप इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी नजर को तस्वीर में दिख रहे वार्डरोब में इधर-उधर दौड़ाएंगे तो आपको लिपस्टिक आसानी से दिख जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
सिर्फ 11 सेकेंड के अंदर फोटो में खोजना है लिपस्टिक - फोटो : Twitter
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। इस वायरल तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही मामला है जिसको देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो गए हैं और उनको कहीं भी लिपस्टिक नहीं दिख रही है। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। 

Mysterious Places: ये हैं दुनिया की रहस्यमयी जगहें, रात में आती हैं चीखने की आवाजें, जानें इनकी खौफनाक कहानी

4 of 5
सिर्फ 11 सेकेंड के अंदर फोटो में खोजना है लिपस्टिक - फोटो : Twitter
अगर मानते हैं आपका दिमाग बेहद तेज है, तो 11 सेकेंड के अंदर इस पहेली को सुलझाकर दिखाइए। इस तस्वीर में लिपस्टिक को इस तरह से छिपाया गया है कि सिर्फ तेज दिमाग वाले लोग ही इससे आसानी से खोज सकते हैं। अगर आप अभी भी लिपस्टिक को खोज नहीं पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमनें तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से लिपस्टिक को देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिर्फ 11 सेकेंड के अंदर फोटो में खोजना है लिपस्टिक - फोटो : Twitter

सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में कमरे रखा हुआ वार्डरोब दिखाई दे रहा है जिसमें बहुत सारे सामान रखे हुए हैं। इन सामानों के बीच लिपस्टिक को रखा गया है। आप ध्यान से देखिए आपको आसानी से लिपस्टिक नजर आ जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें