विवाद के बीच एसआईआर की समयसीमा बढ़ा दी गई है, जिसके तहत अब दिल्ली समेत छह राज्यों में अंतिम मतदाता सूची आने की नई तारीखों का एलान कर दिया गया है। राजधानी के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से ऐतिहासिक खबर आई है, जहां पूरे 18 दिन चले लंबे आंदोलन और भूख हड़ताल के बाद आखिरकार प्रशासन झुक गया है और दो दशक के बाद अब जामिया में छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे। दिल्ली में सुरक्षा का चक्रव्यूह बेहद कड़ा कर दिया गया है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सड़कों पर सीएपीएफ की 270 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं, ताकि विपक्ष के बड़े प्रदर्शन से पहले कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे। मौसम के मिजाज और कुदरती कहर की बात करें तो चक्रवात 'अर्नब' ने ओडिशा में भारी तबाही मचा दी है, जिस पर राहुल गांधी ने गहरी चिंता जताई है तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है; दूसरी ओर इसका असर दिल्ली-एनसीआर तक दिखा जहां गर्ज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश से पारे में 6.4 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है और बर्फीली हवाओं ने ठंड का अहसास करा दिया है। देश की सामरिक ताकत को बढ़ाने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 40,000 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है, जिसके तहत भारतीय नौसेना को 8 अत्याधुनिक युद्धपोत मिलने जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय गलियारों से खबर है कि इस्राइल के चुनावों में बेंजामिन नेतन्याहू की 'लिकुड' पार्टी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है, लेकिन किसी को भी स्पष्ट बहुमत न मिलने से सियासी समीकरण उलझ गए हैं, और अब विपक्षी खेमा नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल करने के लिए अब्बास पर नजरें टिकाए नई रणनीति बुन रहा है। मिशन 2027 के तहत गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ के दौरे पर हैं, जहां यूपी की सत्ता का किला दोबारा फतह करने के लिए भाजपा के तमाम सहयोगियों के साथ महामंथन शुरू हो चुका है। पश्चिम एशिया में तनाव की सभी हदें पार हो चुकी हैं क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य में एक टैंकर के बारूदी सुरंग से टकराने के बाद ईरान ने अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का एलान कर दिया है। आर्थिक जगत में 53 हजार करोड़ रुपये के आईडीबीआई बैंक सौदे पर उठे सवालों के बाद डीईआईपीएम ने सफाई दी है कि न तो कीमत बदली है और न ही पूरी प्रक्रिया में कोई घालमेल हुआ है। हॉलीवुड से एक बेहद गमगीन खबर आई है, जहां दिग्गज और चहेते कलाकार पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जो लंबे समय से अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। और अंत में क्रिकेट के गलियारों से बड़ी सनसनी फैली है, जहां मुंबई इंडियंस के खेमे में भूचाल आया हुआ है और हार्दिक पंड्या की विदाई की पक्की अटकलों के बीच कमान संभालने के लिए दो नए धुरंधरों के नामों पर चर्चा तेज हो गई है।
देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें...
एसआईआर की समयसीमा बढ़ी: दिल्ली समेत छह राज्यों में कब आएगी अंतिम मतदाता सूची? जानें नई तारीखें
एसआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना और नगालैंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्यक्रम बदल दिया है। आयोग ने 29 अक्तूबर 2026 को आदेश जारी कर संशोधित समयसीमा की जानकारी दी। नए कार्यक्रम में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन और दावे-आपत्तियों के निपटारे की तारीखें तय की गई हैं। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को नई समयसीमा का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया है।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली: जामिया में दो दशक बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, 18 दिन चला आंदोलन; छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल
1
- फोटो : अमर उजाला
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो दशक बाद अगले साल छात्र संघ चुनाव होंगे। जामिया में चुनाव सहित विभिन्न मांगों को लेकर 12 अक्तूबर से जारी आंदोलन को बृहस्पतिवार रात को छात्रों ने खत्म करने का एलान किया। इस आंदोलन में कई पड़ाव देखने को मिले थे। आंदोलन के बड़ा होने की शुरुआत 17 अक्तूबर से हुई थी। जब छात्रों को गुलिस्तान गालिब लॉन से हटावा दिया गया था। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। छात्र दुबारा से आंदोलन स्थल पर आकर बैठ गए थे। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में सुरक्षा का घेरा बढ़ा: सीएपीएफ की 270 कंपनियां रहेंगी तैनात, विपक्ष के प्रदर्शन से पहले अलर्ट क्यों?
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला GFX
कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की रैली से पहले केंद्र सरकार ने दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 270 कंपनियों की तैनाती 16 नवंबर तक बढ़ा दी है। गुरुवार को लिए गए इस फैसले के तहत जवान 31 अक्तूबर के बाद भी दिल्ली पुलिस के साथ तैनात रहेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली रैली, कुछ संगठनों की ओर से अचानक प्रदर्शन किए जाने की आशंका और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
चक्रवात अर्नब से तबाही पर राहुल गांधी चिंतित: अमित शाह ने दिया मदद का भरोसा; ओडिशा में कैसे हैं हालात?
चक्रवात अर्नब
- फोटो : Amar Ujala
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चक्रवात अर्नब के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर दुख जताया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश में चक्रवात से हुई तबाही और ओडिशा में भारी बारिश व बाढ़ से पैदा हुए हालात पर चिंता व्यक्त की। राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार से जल्द राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करने की अपील की। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
मौसम: एनसीआर में गरज-चमक के साथ कल से बारिश जारी, दिल्ली के अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट; बढ़ी ठंडक
पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में कल से ही बारिश-बिजली का सिलसिला जारी है। बादल गरज रहे हैं और साथ ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। दिन भर बादल घिरे रहने के बाद शाम से शुरू हुई बारिश अभी जारी है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला: 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी, नौसेना को मिलेंगे 8 नए युद्धपोत
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय नौसेना की मारक क्षमता को मजबूत करने के लिए सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने आठ नेक्स्ट-जेनरेशन कार्वेट (एनजीसी) के निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना को हरी झंडी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक के इस सौदे को मंजूरी प्रदान की गई। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइल चुनाव: नेतन्याहू के नेतृत्व वाली 'लिकुड' सबसे बड़ी पार्टी, किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं; समीकरण कैसे?
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : Amar Ujala Graphics
इस्राइल में चुनाव के बाद रोचक समीकरण सामने आ रहे हैं। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले दल- 'लिकुड' को सर्वाधिक वोट मिले हैं। हालांकि, सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद लिकुड स्पष्ट बहुमत के आंकड़े से दूर है। इस चुनाव में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। अरब देशों के समर्थन वाले खेमे को किंगमेकर की तरह देखा जा रहा है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
नेतन्याहू को सत्ता से उखाड़ फेंकने की तैयारी: इस्राइल में कैसी रणनीति बना रहा विरोधी खेमा? अब्बास पर नजरें
इस्राइल में चुनाव के नतीजे आने के बाद भी नई सरकार की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 27 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन उनका गठबंधन बहुमत से दूर रह गया। दूसरी ओर, नेतन्याहू को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहा विपक्ष भी अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। इस्राइल की 120 सदस्यीय संसद में बहुमत के लिए 61 सीटें जरूरी हैं। ऐसे में सरकार बनाने का पूरा गणित अरब दलों के समर्थन पर आकर टिक गया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
मिशन इलेक्शन: गृह मंत्री अमित शाह का लखनऊ दौरा आज, बनेगी 2027 जीतने की रणनीति; सहयोगी दलों से भी होगी बातचीत?
अमित शाह का लखनऊ दौरा।
- फोटो : अमर उजाला।
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच भाजपा शुक्रवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन की ताकत, सरकार के कामकाज और आगामी चुनावी एजेंडे को धार देगी। बैठक में पेश किए जाने वाले राजनीतिक एजेंडे के जरिये पार्टी तीसरी बार जीत दर्ज करने की रणनीति का खाका प्रस्तुत करेगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
होर्मुज में टैंकर से टकराई बारूदी सुरंग: ईरान का समुद्री मार्ग बंद करने का एलान; क्या बोले सैन्य अधिकारी?
होर्मुज में तेल टैंकर में धमाका (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
ईरान के सैन्य बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरा नियंत्रण होने का दावा किया है। उसने इस अहम समुद्री मार्ग को उन व्यावसायिक जहाजों के लिए बंद कर दिया है, जो उसके निर्देशों का पालन नहीं करते। यह घोषणा एक टैंकर के क्षतिग्रस्त होने और उसमें आग लगने के बाद की गई। बताया जा रहा है कि टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग से टकरा गया था।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
आईडीबीआई बैंक: न कीमत बदली, न प्रक्रिया; फिर क्यों उठे सवाल? 53 हजार करोड़ के सौदे पर डीईआईपीएम की सफाई
कौन खरीद रहा आईडीबीआई बैंक में सरकार की हिस्सेदारी।
- फोटो : amarujala.com
आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश को लेकर उठ रहे सवालों के बीच निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) ने पूरी प्रक्रिया पर सफाई दी है। विभाग का कहना है कि बैंक की बिक्री के लिए दूसरे दौर की बोली तय प्रक्रिया के तहत कराई गई और आरक्षित मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया। कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 53,000 करोड़ रुपये में बेचने की योजना को 14 अक्तूबर को मंजूरी दी गई थी। ऐसे में सवाल है कि बैंक की कीमत कैसे तय हुई और बोली प्रक्रिया में किन नियमों का पालन किया गया?
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
हॉलीवुड: दिग्गज कलाकार पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की आयु में निधन, अल्जाइमर और डिमेंशिया से जूझ रहे थे अभिनेता
बड़ी खबर
- फोटो : अमर उजाला
ब्रिटेन में जन्मे दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट अब हमारे बीच नहीं रहे। एक्स-मेन सीरीज में अपने किरदार प्रोफेसर चार्लस जेवियर अलावा स्टार ट्रेक और मार्वल वर्ल्ड से जुड़ी कई कृतियों में यादगार अभिनय करने वाले अभिनेता पैट्रिक का निधन अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुआ। 86 साल की आयु में अंतिम सांस लेने वाले पैट्रिक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
मुंबई इंडियंस को नए कप्तान की तलाश!: हार्दिक की विदाई की अटकलों के बीच किसे मिलेगी कमान? ये दो नाम चर्चा में
तिलक-हार्दिक-रोहित
- फोटो : ANI
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के सामने कप्तानी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव के बाद अब फ्रेंचाइजी को तय करना है कि टीम की कमान अनुभवी रोहित शर्मा को सौंपी जाए या भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा को भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार किया जाए। मुंबई इंडियंस के पास कप्तानी के लिए सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, लेकिन टीम प्रबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती अगले सीजन के साथ-साथ भविष्य की योजना को ध्यान में रखकर फैसला लेने की है। पिछले तीन सीजन से टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या के अगले सीजन में इस भूमिका में बने रहने की संभावना भी कम मानी जा रही है।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...