देशभर में नौतपा की शुरुआत के साथ भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर भारत से मध्य भारत तक अगले पांच दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के संवर्धित यूरेनियम को खत्म करने की चेतावनी देकर नई हलचल पैदा कर दी है। दूसरी ओर कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर के दिल्ली पहुंचने से नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं। अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी के बाद ट्रंप प्रशासन ने नए बॉलरूम प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। जम्मू-कश्मीर के राजोरी में ऑपरेशन शेरूवाली के तहत सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है और दो लश्कर कमांडरों के घिरे होने की आशंका जताई जा रही है। उधर ईरान के बंदर अब्बास और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास धमाकों की आवाज सुनाई देने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पंजाब में 103 नगर निकायों के चुनाव के लिए 35 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान कर रहे हैं, जहां 32 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बांग्लादेश में एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि महिला पत्रकारों के साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। मनोरंजन जगत में एक समय सुपरहिट रहीं अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि के संघर्ष की चर्चा हो रही है। वहीं आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। आईए, एक ही क्लिक में देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं...
Weather Alert: नौतपा के कारण प्रचंड गर्मी और उमस की दोहरी मार...रातें भी गर्म; अगले पांच दिन के लिए चेतावनी
भीषण गर्मी
- फोटो : पीटीआई/अमर उजाला ग्राफिक
नौतपा के पहले दिन सोमवार को उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक प्रचंड गर्मी के साथ उमस से लोग बेहाल रहे। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चिलचिलाती धूप के साथ गर्म लू चलती रही। दिन के साथ रातें भी गर्म रहीं। अभी 4-5 दिन झुलसा देने वाली गर्मी के आसार हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
ईरान के परमाणु भंडार पर ट्रंप सख्त: बोले- यूरेनियम खत्म करना जरूरी, अमेरिकी राष्ट्रपति की चेतावनी से बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के संवर्धित यूरेनियम को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि इस परमाणु सामग्री, जिसे उन्होंने 'न्यूक्लियर डस्ट' कहा, को या तो तुरंत अमेरिका को सौंप दिया जाएगा ताकि उसे वहां ले जाकर पूरी तरह नष्ट किया जा सके, या फिर बेहतर विकल्प के तौर पर ईरान के साथ मिलकर उसी जगह पर नष्ट किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...
Karnataka: दिल्ली पहुंचे CM सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और गृह मंत्री परमेश्वर, कांग्रेस आलाकमान पर टिकी नजरें
क्या डीके शिवकुमार को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर दिल्ली पहुंच गए हैं। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान के साथ होने वाली बैठकों पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगले दो से तीन दिनों में मुख्यमंत्री पद को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से अभी तक किसी बड़े फैसले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
QUAD Meet: आज नई दिल्ली में क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक, जयशंकर करेंगे मेजबानी
संयुक्तर राष्ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : एक्स/डॉ. एस जयशंकर
नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक मंगलवार को आयोजित होगी। इसमें विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए क्वाड के दृष्टिकोण के अनुरूप क्वाड विदेश मंत्री प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे। विदेश मंत्री क्वाड के अंतर्गत की गई पहलों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
Trump: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी के बाद ट्रंप की सुरक्षा बढ़ी, बॉलरूम प्रोजेक्ट को बताया राष्ट्रीय जरूरत
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास हुई ताजा गोलीबारी के बाद ट्रंप प्रशासन ने राष्ट्रपति आवास परिसर में बनाए जा रहे नए बॉलरूम प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बेहद जरूरी कदम बताया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने अदालत में दाखिल दस्तावेज में कहा कि 23 मई की रात हुई घटना ने यह साफ कर दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनके परिवार और स्टाफ की सुरक्षा के लिए हाईटेक और मजबूत सुरक्षा ढांचे की जरूरत है। प्रशासन ने अदालत से बॉलरूम निर्माण के खिलाफ चल रहे मामले को खत्म करने की मांग की है। सरकार का कहना है कि यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि व्हाइट हाउस सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है।
पढ़ें पूरी खबर...
ऑपरेशन शेरूवाली: गंभीर मुगला में खून के निशान मिले, लश्कर के दो कमांडरों के घिरने की आशंका, सेना ने दागे गोले
ऑपरेशन शेरूवाली जारी
- फोटो : अमर उजाला
राजोरी जिले के गंभीर मुगला में मुठभेड़ के बाद से चल रहा ऑपरेशन शेरूवाली तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। जंगल में छिपे आतंकियों को ढेर करने या उन्हें बाहर निकलने पर मजबूर करने के लिए सेना ने संदिग्ध ठिकानों पर गोले दागे। बीच-बीच में गोलीबारी भी की। इस बीच सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर बैग, खाने-पीने का सामान और अन्य उपयोगी सामग्री बरामद की है।
पढ़ें पूरी खबर...
Iran: होर्मुज के पास सुनी गई धमाकों की आवाज, ईरान बोला- बंदर अब्बास में हालात काबू में; सुरक्षा एजेंसी सतर्क
धमाकों के बाद ईरानी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान के बंदर अब्बास शहर और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास सोमवार को कई धमाकों की आवाज सुनाई देने के बाद पूरे इलाके में हलचल बढ़ गई। धमाकों की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है, लेकिन घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। ईरानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक धमाके बंदर अब्बास के पूर्वी हिस्से और तटीय इलाकों में सुने गए। हालांकि ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पढ़ें पूरी खबर...
निकाय चुनाव : पंजाब में आज 35 लाख मतदाता 7555 उम्मीदवारों का लिखेंगे भाग्य, 32 हजार पुलिस कर्मी तैनात
पंजाब निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंजाब में आज (26 मई) 103 नगर निकायों के लिए वोट डाले जाएंगे। 35 लाख से ज्यादा मतदाता 7555 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 29 मई को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। आठ नगर निगम, 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों के लिए भारी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जिसके लिए 32 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
Bangladesh: बांग्लादेश में काम वाली जगह पर महिला पत्रकारों का हो रहा यौन उत्पीड़न; नई इंटरनेशनल स्टडी में दावा
बांग्लादेश में काम की जगह पर सुरक्षा को लेकर काफी चिंताएं बनी हुई हैं। एक नई इंटरनेशनल स्टडी से पता चला है कि देश भर में महिला पत्रकारों के साथ यौन उत्पीड़न होने की संभावना उनके पुरुष साथियों की तुलना में लगभग छह गुना ज्यादा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, ज्यादातर घटनाएं करियर पर असर पड़ने के डर से रिपोर्ट नहीं की जाती है। बांग्लादेश में 339 मीडिया पेशेवरों को कवर करते हुए सर्वे में पाया गया कि 60 प्रतिशत महिला जवाब देने वालों को मौखिक यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जबकि नौ प्रतिशत पुरुष जवाब देने वालों को।
पढ़ें पूरी खबर...
जिसके नाम पर बजती थीं सीटियां, आज वही एक्ट्रेस मांग रहीं काम! जानें मीनाक्षी शेषाद्रि के सफर के बारे में
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक का एक सिनेमा घर है। लोग शांति से फिल्म देख रहे हैं। तभी एक गाना चलता है- ‘तू मेरा जानू है, तू मेरा दिलबर है, मेरी प्रेम कहानी का तू हीरो है।’ गाना शुरू होते ही थिएटर की सारी शांति जैसे गायब हो जाती है। लोग सीटियां बजाने लगते हैं, कुछ खड़े होकर नाचने लगते हैं, और चारों तरफ सिक्कों की बौछार होने लगती है।
पढ़ें पूरी खबर...
RCB vs GT Playing 11: वेंकटेश या सॉल्ट, आरसीबी प्लेइंग-11 में किसे देगी मौका? गुजरात के सामने भी चयन की चुनौती
गुजरात बनाम आरसीबी
- फोटो : ANI
गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है। आरसीबी का सामना क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस है जो अपने दूसरे खिताब के लिए उतरी है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो फाइनल का टिकट का कटा लेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 के जरिये फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिलेगा।
पढ़ें पूरी खबर...