India Sugar Export Ban: भारत ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई, फैसला सितंबर तक रहेगा प्रभावी
चीनी उत्पादन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
भारत सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। निर्यात पर यह रोक 30 सितंबर या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। सरकार ने यह कदम देश में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और इसकी कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उठाया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
UP Weather: उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, अलग-अलग जिलों में 96 की मौत; कई घायल
तेज-आंधी बारिश के चलते गुल बिजली। संवाद
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अलग-अलग जिलों में 96 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। सबसे ज्यादा वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल में लोगों की मौत हुई है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
₹900 करोड़ की दौलत, राष्ट्रपति ट्रंप के बेहद करीबी: कौन हैं केविन वार्श, जो बने फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष?
केविन वार्श, फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका की तिजोरी की चाबी अब एक ऐसे शख्स के हाथ में है, जिसके पास न सिर्फ रसूख है, बल्कि बेहिसाब दौलत भी। अमेरिकी सीनेट ने केविन वार्श के नाम पर मुहर लगाकर उन्हें दुनिया के सबसे ताकतवर केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का नया अध्यक्ष चुन लिया है। 56 साल के वार्श सिर्फ एक बैंकर नहीं, बल्कि वॉल स्ट्रीट के वो 'गोल्डन बॉय' हैं जिनकी जड़ें सत्ता के गलियारों से लेकर अरबों डॉलर के बिजनेस साम्राज्यों तक फैली हैं। वे महज 35 साल की उम्र में फेड के सबसे युवा गवर्नर बने थे। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था महंगाई और युद्ध के साये में है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
WhatsApp Incognito Mode: मेटा ने व्हाट्सएप पर एआई चैटबॉट के लिए 'इन्कॉग्निटो मोड' शुरू किया, बढ़ेगी गोपनीयता
व्हाट्सएप ला रहा धमाकेदार प्राइवेसी फीचर।
- फोटो : adobe stock
मेटा प्लेटफॉर्म्स ने व्हाट्सएप यूजर्स के लिए 'इन्कॉग्निटो मोड' शुरू करने की घोषणा की है। यह मोड यूजर्स को अपने एआई चैटबॉट के साथ निजी बातचीत करने की सुविधा देगा। इस कदम का उद्देश्य यूजर्स द्वारा चैट में साझा की जाने वाली संवेदनशील जानकारी के बारे में गोपनीयता संबंधी चिंताओं को कम करना है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
US से जंग के 75 दिन बाद दिल्ली पहुंचे अराघची: भारत-ईरान संबंध पर हुकूमत की सोच क्या? BRICS समिट पर नजरें
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची
- फोटो : ANI
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची दिल्ली पहुंच चुके हैं। लगभग 75 दिनों से जारी क्षेत्रीय संघर्ष के बाद अराघची की यह यात्रा कूटनीतिक हलकों में बड़ी हलचल पैदा कर रही है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर रहा है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह इस महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर एकजुटता का प्रदर्शन चाहता है।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
मैक्रों थप्पड़ विवाद: पत्रकार का दावा- ईरानी अभिनेत्री से चैट देख भड़कीं थीं फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी
पत्नी ब्रिजिट मैरी-क्लाउड मैक्रों के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति (फाइल)
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला
2025 में वियतनाम में विमान से उतरते समय ब्रिगिट मैक्रों ने अपने पति इमैनुएल मैक्रों को धक्का दिया था। एक नई किताब के अनुसार, यह घटना इमैनुएल द्वारा एक ईरानी अभिनेत्री को भेजे गए संदेशों के कारण हुई थी। इस घटना ने 2025 में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दंपती ने इसे मजाक बताकर खारिज कर दिया था। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा में लंगरों के लिए पहली सूची जारी, देशभर के 27 संस्था-संगठनों को मिली अनुमति
श्री अमरनाथ यात्रा (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने बाबा बर्फानी की वार्षिक तीर्थयात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं की पहली आधिकारिक सूची बुधवार को की गई है। प्रथम चरण में देश भर के कुल 27 लंगर संगठनों को अनुमति मिली है। इनमें दिल्ली-पंजाब और हरियाणा के सेवादारों का दबदबा बना हुआ है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
नेतन्याहू की गुप्त यूएई यात्रा: कूटनीतिक बदलाव का संकेत, ऑपरेशन रोरिंग लायन के बीच बड़ी सुरक्षा डील की उम्मीद
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : @IANS
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त अरब अमीरात की एक अत्यंत गोपनीय यात्रा की है। यह दौरा उस समय हुआ है जब क्षेत्र में ऑपरेशन रोरिंग लायन के कारण तनाव चरम पर है। नेतन्याहू ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की। इस्राइली अधिकारियों ने इस मुलाकात को द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक सफलता करार दिया है।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
शांति की उम्मीद धराशायी: रूस ने यूक्रेन पर दागे 800 ड्रोन, कई क्षेत्रों में मची तबाही; छह लोगों की मौत
रूस ने यूक्रेन में किया हमला
- फोटो : Adobe Stock
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में बुधवार का दिन बेहद खौफनाक रहा। एक तरफ मॉस्को में शांति की चर्चाएं हो रही हैं, तो दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन पर करीब 800 ड्रोन्स से हमला बोल दिया। इस भीषण हमले में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इसे युद्ध के सबसे बड़े हमलों में से एक बताया है।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
KKR vs RCB: विराट कोहली के रिकॉर्ड शतक से टेबल टॉपर बनी आरसीबी, लगातार चार जीत के बाद चित्त हुई कोलकाता
विराट कोहली
- फोटो : IANS
विराट कोहली की तूफानी शतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर में बारिश के कारण लगभग एक घंटे से ज्यादा समय की देरी से शुरू हुए आईपीएल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का नौवां शतक पूरा किया। वह 105 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने तीन विकेट लिए जबकि सुनील नरेन को एक सफलता मिली।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
Crime Capital: दिल्ली के पॉश इलाके में दिन ढले बुजुर्ग सीए के घर में घुसकर लूट, मारपीट कर अगवा; मांगे 50 लाख
एसओजी ने तीन संदिग्ध पकड़े (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके सैनिक फार्म में 72 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट करने के बाद उन्हें अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने रास्ते में 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। जब आरोपी पीड़ित से 50 लाख रुपये की उगाही करने में विफल रहे तो उन्होंने पीड़ित और उनकी कार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर छोड़ दिया। दक्षिण जिला पुलिस ने इस मामलेे को 36 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
CBSE 12th Result: नतीजों पर साफ दिखाई दिया डिजिटल पढ़ाई का असर, मोबाइल सहारा बना तो चुनौती भी
डिजिटल सिग्नेचर
- फोटो : Adobe Stock
12वीं के परीक्षा परिणामों में इस बार डिजिटल पढ़ाई का असर साफ दिखाई दिया। कई छात्रों ने ऑनलाइन नोट्स, यूट्यूब लेक्चर और मोबाइल एप्स की मदद से बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, मोबाइल फोन पढ़ाई में सहायक होने के साथ-साथ ध्यान भटकाने और सोशल मीडिया की लत का कारण भी बन रहा है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...