प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तराखंड को राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में 8260 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। वह 28,000 किसानों के खाते में फसल बीमा योजना की 62 करोड़ रुपये की रकम भी जारी करेंगे। वहीं उत्तर भारत में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। हिमाचल और राजस्थान में तापमान लगातार गिर रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल में भी अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। हिमाचल के ताबो में -2.0 और कुकुमसेरी में -2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। एक तरफ भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने राजकीय दौरे पर शनिवार रात अफ्रीकी देश अंगोला पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की अंगोला की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, यह ऐतिहासिक दौरा भारत की अफ्रीका और ग्लोबल साउथ के साथ संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं दूसरी ओर बिहार में अंतिम चरण के मतदान के लिए सियासी सरगर्मी चरम पर है। गयाजी जिले के हर नुक्कड़, चौपाल और खेत-खलिहान में एक ही चर्चा है कि क्या जीतन राम मांझी अपनी साख बचा पाएंगे? क्या कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष को जीत दिलाकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब होगी? गयाजी, मगध और औरंगाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मांझी की साख और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज रजत जयंती... पीएम मोदी देंगे 8260 करोड़ की सौगात
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तराखंड को राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में 8260 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। वह 28,000 किसानों के खाते में फसल बीमा योजना की 62 करोड़ रुपये की रकम भी जारी करेंगे। पीएम मोदी रविवार को सुबह करीब 11:30 बजे वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर..
हिमाचल के ताबो में माइनस 2 पर पहुंचा पारा, राजस्थान में सात डिग्री तक गिरा
कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फ की चादर। यहां का तापमान लगातार गिर रहा है।
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
उत्तर भारत में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। हिमाचल और राजस्थान में तापमान लगातार गिर रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल में भी अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। हिमाचल के ताबो में -2.0 और कुकुमसेरी में -2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से आने वाले हफ्ते में पहाड़ी राज्यों समेत राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में ठंड और बढ़ सकती है।
पढ़ें पूरी खबर...
ऐतिहासिक दौरे पर अंगोला पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू
अंगोला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : एक्स@ANI
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने राजकीय दौरे पर शनिवार रात अफ्रीकी देश अंगोला पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की अंगोला की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, यह ऐतिहासिक दौरा भारत की अफ्रीका और ग्लोबल साउथ के साथ संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रपति मुर्मू 8 से 11 नवंबर तक अंगोला में रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू को अंगोला आने का निमंत्रण वहां के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको ने दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
गयाजी-मगध में जीतन राम मांझी की साख और कांग्रेस की दांव पर प्रतिष्ठा
जीतनराम मांझी मंच से भाषण देते हुए
बिहार में अंतिम चरण के मतदान के लिए सियासी सरगर्मी चरम पर है। गयाजी जिले के हर नुक्कड़, चौपाल और खेत-खलिहान में एक ही चर्चा है कि क्या जीतन राम मांझी अपनी साख बचा पाएंगे? क्या कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष को जीत दिलाकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब होगी? गयाजी, मगध और औरंगाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मांझी की साख और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं, औरंगाबाद शहर से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शंकर और भाजपा के उम्मीदवार त्रिविक्रम सिंह में कांटे की टक्कर है।
पढ़ें पूरी खबर..
पड़ोस में उथल-पुथल: आर्थिक मजबूती के चलते स्थिर है भारत
पड़ोस में उथल-पुथल के बीच भारत मजबूती से स्थिर (एआई से बनाई गई तस्वीर)
- फोटो : Google Gemini
बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, असमानता और आर्थिक संकट ने पड़ोसी देशों श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में ऐसा आक्रोश पैदा किया, जिससे हिंसा भड़क उठी। सत्ता परिवर्तन तक हुआ। पड़ोसी देशों में सियासी उथलपुथल, अस्थिरता से पैदा हालातों के बावजूद तीव्र आर्थिक विकास, विदेशी मुद्रा भंडार और सुदृढ़ सरकार के चलते भारत शांत और स्थिर है। पढ़ें पूरी खबर..
इटली-पुर्तगाल समेत कई देशों में संघर्ष कर रही अमेरिकी सेना
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई
अमेरिका में 39 दिन से चल रहे सरकारी शटडाउन के चलते पूरे अमेरिका भर में हलचल तेज है। सबसे लंबे सरकारी शटडाउन के चलते सरकारी कर्मचारियों को उसकी सैलरी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में अब इसका असर यूरोप में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर काम करने वाले स्थानीय कर्मचारियों पर भी पड़ रहा है। कारण है कि लगभग छह हफ्तों से कई देशों में अमेरिकी बेसों पर काम करने वाले स्थानीय लोगों को वेतन नहीं मिला है। पढ़ें पूरी खबर..
संकटों से घिरी दुनिया में किसानों का कमाल
सांकेतिक तस्वीर
संकटों से जूझ रही दुनिया में किसान अपना काम चुपचाप करते रहे। इसी का असर है कि इस साल वैश्विक अनाज उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की संभावना है। अनुमान है कि कुल उत्पादन 4.4 फीसदी बढ़कर 299 करोड़ टन तक पहुंच सकता है, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर होगा। यह वृद्धि उस समय हो रही है जब दुनिया के कई हिस्सों में खाद्य मुद्रास्फीति, जलवायु संकट और आपूर्ति व्यवधानों से लोग जूझ रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
कभी पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचकर कमाए थे 30 रुपये, अब उनके नाम हैं 5 नेशनल अवॉर्ड
शबाना आजमी
- फोटो : फेसबुक@cinemaazi
बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो भारत की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल हैं। आज वह लगभग 200 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। उनका ताल्लुक रचनात्मक घराने से रहा है। अपने संघर्ष के दिनों में उन्होंने कभी पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचकर 30 रुपये कमाए थे। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ अहम बातें।
पढ़ें पूरी खबर..
सुनील छेत्री ने फिर कहा फुटबॉल को अलविदा?
सुनील छेत्री
- फोटो : ANI
भारतीय फुटबॉल के महान खिलाड़ी सुनील छेत्री एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी टीम बेंगलुरु एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) नहीं जीत पाती और एशियाई टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं करती है तो वह 2025-26 के सीजन के अंत में संन्यास ले सकते हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सुनील छेत्री को लेकर सनसनीखेज पोस्ट किया है।
पढ़ें पूरी खबर...