फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: US फेड ने ब्याज दरें नहीं बदलीं; आज से सावन मास की शुरुआत; नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज

Thu, 30 Jul 2026 05:35 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज बृहस्पतिवार, 30 जुलाई 2026 को देश-दुनिया की कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, हालांकि तीन अधिकारियों ने दरें बढ़ाने के पक्ष में राय दी। उधर, 'रामायण' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें रावण के किरदार में यश और भगवान राम-लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे व साई पल्लवी की पहली झलक चर्चा का केंद्र बनी हुई है। वहीं, कांवड़ यात्रा की शुरुआत के साथ दिल्ली में 11 अगस्त तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी गई है। किसानों ने एमपी सरकार के 60% उपज खरीदने के फैसले के बाद अपना आंदोलन समाप्त करने का एलान कर दिया है। खेल जगत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगाई, जबकि उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिर धीमी पड़ गई है और मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक उमस और गर्मी बने रहने का अनुमान जताया है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन

2 of 12
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, तीन अधिकारियों ने वृद्धि का विरोध किया
फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक तीन अधिकारियों ने वृद्धि का विरोध किया था, लेकिन बैठक के बाद जो अंतिम फैसला हुआ इसके मुताबिक नीतिगत दरों को फिलहाल नहीं बदला जाएगा। हाल ही में फेड अध्यक्ष नियुक्त किए गए केविन वॉर्श ट्रंप के विश्वासपात्र माने जाते हैं, ऐसे में उनके नेतृत्व में फेड की मौद्रिक नीति में क्या बदलाव हो सकते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
'रामायण' ट्रेलर रिलीज - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ट्रेलर
फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर में यश को रावण के रूप में देखने के लिए फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने इस मौके को बखूबी भुनाया और आखिरकार 30 जुलाई की तड़के सुबह ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया। लगभग चार मिनट के इस ट्रेलर में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय समेत अधिकतर कलाकार नजर आए। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 12
राजधानी में स्थापित 1,828 कांवड़ शिविरों के आसपास यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा आरंभ: दिल्ली में आज से 11 अगस्त तक विशेष यातायात व्यवस्था
दिल्ली में सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने 30 जुलाई से 11 अगस्त तक विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। लाखों कांवड़ियों के राजधानी से गुजरने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था आम लोगों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई है। यात्रा के दौरान 308 ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है और 306 ट्रैफिक रेगुलेशन प्वाॅइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा राजधानी में स्थापित 1,828 कांवड़ शिविरों के आसपास यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
भोपाल में किसान आंदोलन समाप्त हो गया है। किसान घरों की ओर लौटने लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने खत्म किया आंदोलन, घरों की ओर लौटे
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सरकार मूंग की खरीद को जारी रखे। इधर सरकार ने भी 60 प्रतिशत उपज खरीदने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद देर रात किसानों की ओर से आंदोलन खत्म कर दिया गया। इधर, राजभवन, रोशनपुरा, बाणगंगा और पॉलिटेक्निक चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात है। सीएम हाउस जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

6 of 12
राष्ट्रमंडल खेल - फोटो : IANS
पैरा एथलीट्स ने जीते स्वर्ण-रजत पदक
स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल का अभियान जारी है। खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। भारतीय पैरा एथलीट्स ने स्वर्ण और रजत पदक जीते, जबकि एथलेटिक्स में भारत के मुरली श्रीशंकर ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की। इनके अलावा मुक्केबाजों ने भी अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
काला सागर से 13 भारतीय नाविक कब लौटेंगे?
यूक्रेन के काला सागर स्थित चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर खड़े एमवी अमीर1 जहाज में सवार 13 भारतीय नाविक अब भी फंसे हुए हैं। यूक्रेनी दूतावास ने कहा है कि रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे के बीच उनकी सुरक्षा के लिए हरसंभव सहायता दी जा रही है। वहीं, भारतीय दूतावास भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। पढ़ें एक क्लिक पर...
 

8 of 12
पश्चिम एशिया में तनाव - फोटो : @PTI/अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका-ईरान टकराव ने लिया नया मोड़? सऊदी की एंट्री से बढ़ा तनाव
पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक नए चरण में पहुंचता दिख रहा है। सऊदी अरब के सार्वजनिक रूप से ईरान समर्थित गुटों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल होने और कूटनीतिक प्रयासों के फिर ठप पड़ने से क्षेत्र में हालात एक बार फिर गंभीर हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में दोनों पक्षों की सैन्य गतिविधियों ने व्यापक संघर्ष की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
यूपी में मानसून। - फोटो : अमर उजाला।
UP: अब तीन अगस्त तक पड़ सकती है बेचैन करने वाली उमस-गर्मी
उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का दायरा कुछ दिनों के लिए एक बार फिर सिमटने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से बारिश मुख्य रूप से पश्चिमी तराई के जिलों तक सीमित रहेगी। यह स्थिति तीन अगस्त तक बनी रह सकती है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में केवल हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार से दो दिन तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवाई चल सकती है। सहारनपुर और बिजनौर समेत तराई के जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं, दक्षिणी जिलों, मध्य प्रदेश से सटे इलाकों और कुछ अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी: परमाणु व रासायनिक हमलों के खतरों पर लखनऊ में होगा शोध
रासायनिक, परमाणु व रेडियोलाॅजिकल हमलों से पैदा होने वाले खतरों पर अध्ययन एवं शोध लखनऊ में होगा। छावनी स्थित मध्य कमान के कमांड अस्पताल में देश का पहला मिलिट्री मेडिसिन विभाग बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुरू किया गया है। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से यह शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप को देखते हुए यह विभाग रासायनिक, जैविक, विकिरण और परमाणु संबंधी खतरों(सीबीआरएन) के अध्ययन और शोध का अहम केंद्र बनेगा। रक्षामंत्री ने कहा कि आज युद्ध केवल पारंपरिक हथियारों तक सीमित नहीं रह गया है। आज के दौर में पारंपरिक हथियारों के साथ-साथ व्यापक विनाश के हथियारों का खतरा भी लगातार बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
भारतीय दूतावास - फोटो : Amar Ujala Graphics
PoK: अमेरिकी अखबार की हेडलाइन पर भारत ने जताई आपत्ति
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर के शीर्षक पर कड़ी आपत्ति जताई है। दूतावास ने स्पष्ट कहा कि 'पाकिस्तानी कश्मीर' जैसा कोई क्षेत्र नहीं है, केवल 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK)' है। भारत ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से हैं। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स की हेडलाइन भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत है। दूतावास ने कहा कि 'पाकिस्तानी कश्मीर' जैसी कोई इकाई मौजूद नहीं है, केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

12 of 12
राजा रघुवंशी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम ने किया आत्मसमर्पण
राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी ने मंगलवार को मेघालय की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। वर्ष 2025 में हनीमून के दौरान सोनम ने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी। हाल ही में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मंगलवार को मेघालय की एक ट्रायल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को सोनम को दी गई जमानत रद्द करते हुए उसे तीन सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें