फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: राष्ट्रपति आज राफेल में भरेंगी उड़ान, मुंबई दौरे पर पीएम मोदी और दक्षिणी राज्यों में मोंथा का कहर

Wed, 29 Oct 2025 07:05 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात ‘मोंथा’ आज ओडिशा तट से टकराएगा, जबकि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसको लेकर स्वास्थ्य और रेलवे मंत्रालय अलर्ट पर हैं। इसी बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राफेल विमान में उड़ान भरेंगी, जिसके लिए वायुसेना के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई दौरे पर रहेंगे, जहां वह ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। खेल जगत की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले में सभी की निगाहें सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर होंगी, जबकि यह देखना दिलचस्प रहेगा कि संजू सैमसन या जितेश शर्मा में किसे मौका मिलता है, साथ ही जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी भी तय मानी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है। वहीं, देश के भीतर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देते हुए घोषणा की है कि वह एक लाख हिंदू सम्मेलन आयोजित करेगा और घर-घर संपर्क अभियान चलाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

आज ओडिशा पहुंचेगा मोंथा

चक्रवात मोंथा - फोटो : पीटीआई

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मंगलवार को शाम को करीब सात बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। इसके बाद मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा से गुजरने के दौरान करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे कई जगहों पर घर और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं जिसमें एक महिला की मौत होने की सूचना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मोंथा के बुधवार सुबह ओडिशा पहुंचने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

राष्ट्रपति मुर्मू आज राफेल में भरेंगी उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एएनआई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान में विशेष उड़ान भरेंगी। राफेल अपनी उन्नत तकनीक, शानदार गति और सटीक मारक क्षमता के लिए प्रसिद्ध है। पढ़ें पूरी खबर...

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मुंबई का दौरा

पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी आज यानी 29 अक्तूबर 2025 को मुंबई का दौरा करेंगे। यहां शाम लगभग 4:00 बजे, वे नेस्को एग्जिबिशन सेंटर, मुंबई में आयोजित इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

सूर्यकुमार की फॉर्म पर रहेगी नजर, सैमसन या जितेश किसे मिलेगा मौका?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम कंगारूओं के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच बुधवार को पहला टी20 मुकाबला कैनबरा में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम सूर्यकुमार यादव की अगुआई में खेलने उतरेगी। सूर्यकुमार पिछले कुछ समय से फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं और उनसे इस सीरीज में बड़ी पारी खेलने की उम्मीद रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...

 

अफगानिस्तान-पाकिस्तान शांति वार्ता रही बेनतीजा

अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष विराम - फोटो : एएनआई
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से जारी तनाव को खत्म करने के लिए इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता बिना किसी ठोस समाधान के समाप्त हो गई है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तारड़ ने बुधवार को बताया कि दोनों देशों के बीच हुई यह बातचीत किसी व्यवहारिक समझौते तक नहीं पहुंच सकी। पढ़ें पूरी खबर...

एक लाख हिंदू सम्मेलन करेगा संघ, घर-घर होगा संपर्क

आरएसएस के लोग - फोटो : संवाद
शताब्दी वर्ष के दौरान संघ खुद के तय किए गए एक लाख मंडलों-बस्तियों में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन करेगा। जबलपुर में बृहस्पतिवार से शुरू हो रही अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शताब्दी वर्ष में तय किए गए अन्य सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप की मध्यस्थता पर खतरा: नेतन्याहू के आदेश के बाद IDF का हमला

गाजा में इस्राइली ठिकानों पर आतंकी हमला - फोटो : ANI

पश्चिम एशिया में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इस्राइली सैनिकों पर गोलीबारी के बाद इस्राइल डिफेंस फोर्सेज ने गाजा में हमास के ठिकानों पर भीषण हमले किए हैं। इनमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। सीएनएन के मुताबिक, आईडीएफ ने ये कार्रवाई तब की जब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को तत्काल और जोरदार कार्रवाई का आदेश दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

'अमेरिकी संविधान में नहीं है कोई राह', ट्रंप के तीसरे कार्यकाल पर जॉनसन की टिप्पणी

माइक जॉनसन - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर संकेत दिए हैं कि वह व्हाइट हाउस में तीसरे कार्यकाल के लिए लौटना चाहते हैं। हालांकि, हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने साफ कहा कि अमेरिकी संविधान इसकी अनुमति नहीं देता। रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता और ट्रंप के करीबी माने जाने वाले जॉनसन ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर ट्रंप से बात की है और ट्रंप संविधान की सीमाओं को समझते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

क्लाउड सीडिंग के बाद भी क्यों नहीं हुई बारिश? दिल्ली सरकार ने बताई यह वजह

क्लाउड सीडिंग का किया गया परीक्षण - फोटो : X @ANI

प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए दिल्ली सरकार ने कृत्रिम बारिश का सफल परीक्षण किया, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस पर दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि आईएमडी द्वारा पूर्वानुमानित नमी की मात्रा 10-15 प्रतिशत कम थी, जो क्लाउड सीडिंग के लिए आदर्श नहीं है। क्लाउड सीडिंग परीक्षण के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वर्षा की दो घटनाएं दर्ज की गईं। पढ़ें पूरी खबर...

 

फाइनल के लिए जोर लगाएंगे इंग्लैंड-द. अफ्रीका

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC
महिला विश्व कप के सेमीफाइनल चरण की शुरुआत बुधवार से होगी। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले नॉकआउट मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। लीग चरण में कुछ करीबी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम को अगर चार बार की चैंपियन इंग्लैंड के सामने कड़ी चुनौती पेश करनी है, तो उसके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। लीग चरण में दक्षिण अफ्रीका को जिन दो मैचों में हार झेलनी पड़ी, दोनों में उसकी बल्लेबाजी बुरी तरह नाकाम रही। पढ़ें पूरी खबर...

 

'भारत-पाकिस्तान युद्ध मैंने रोका'; ट्रंप ने फिर संघर्ष रुकवाने का राग अलापा

डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का राग अलापा है। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुई झड़प में “सात नए खूबसूरत विमान” गिराए गए थे। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यापार के जरिए दोनों देशों के बीच तनाव को खत्म कराया था। पढ़ें पूरी खबर...

केंद्रीय कर्मियों के लिए खुशखबरी: 8वें वेतन आयोग का खाका तय, जानिए सबकुछ

आठवां वेतन आयोग - फोटो : amarujala.com

सरकारी कर्मचारियों के वेतन में एक बार फिर बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को आठवें वेतन आयोग की टर्म और रेफरेंस को मंजूरी दे दी है। वेतन आयोग की सिफारिशों से लगभग 50 लाख केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। आयोग में एक अध्यक्ष, एक सदस्य (अंशकालिक) और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे। यह अपने गठन की तिथि से 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें देगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

जमैका के 174 साल के इतिहास का सबसे भीषण तूफान, मेलिसा ने दी दस्तक

तूफान और भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

कैटेगरी-5 का भीषण तूफान मेलिसा मंगलवार को जमैका के दक्षिण-पश्चिमी तट न्यू होप के पास टकराया। अमेरिकी नेशनल ह्यूरिकेन सेंटर के मुताबिक, तूफान के समय हवाओं की रफ्तार करीब 295 किलोमीटर प्रति घंटा (185 मील प्रति घंटा) थी। प्रशासन ने इसे जमैका के 174 साल के इतिहास का सबसे शक्तिशाली तूफान बताया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें