प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से एक दिन पहले अपने फेसबुक और एक्स आईडी पर इसे एनसीआर की कनेक्टिविटी और व्यापार के लिए बड़ा बढ़ावा बताया है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। वहीं पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 29वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि ईरान बातचीत के लिए मजबूर है। देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। जम्मू क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी राज्यों में आंधी, तेज हवाएं और बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। 28 से 30 मार्च के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन
नोएडा एयरपोर्ट
- फोटो : X @AwasthiAwanishK
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से एक दिन पहले अपने फेसबुक और एक्स आईडी पर इसे एनसीआर की कनेक्टिविटी और व्यापार के लिए बड़ा बढ़ावा बताया है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
आईपीएल 2026 की शुरुआत आज
आईपीएल 2026 के सभी कप्तान
- फोटो : IPL/BCCI
दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। 10 टीमें करीब दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए जोर लगाएंगी। सबसे ज्यादा चुनौती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आईपीएल) के लिए होगी क्योंकि उसके सामने खिताब बचाने की जिम्मेदारी है। क्या आरसीबी की टीम ऐसा कर सकेगी जिसने पिछले साल 18 सीजन का खिताबी सूखा समाप्त किया था। वहीं, आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस भी ट्रॉफी के लिए जोर लगाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...
'ईरान अब बातचीत के लिए मजबूर', पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका ने पश्चिम एशिया में ईरान के खतरे को खत्म कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली है। हमारे पास ऐसे हथियार हैं जिन्हें दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा।
पढ़ें पूरी खबर...
पहाड़ पर बर्फबारी, मैदान में बारिश; पूर्वोत्तर में तेज हवा के साथ पड़ेंगे ओले
देश में मौसम का अलर्ट
- फोटो : ANI
देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। जम्मू क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी राज्यों में आंधी, तेज हवाएं और बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
ईरान के खिलाफ अमेरिका की खास रणनीति
मार्को रुबियो, अमेरिका के विदेश मंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका अपने लक्ष्य हफ्तों में पूरा कर सकता है, महीनों में नहीं और इसके लिए जमीनी सेना भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...
लद्दाख दौरे पर भारत के मुख्य न्यायाधीश, आज करेंगे नए अदालत परिसर का उद्घाटन
सूर्यकांत, भारत के मुख्य न्यायाधीश
- फोटो : पीटीआई
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत शुक्रवार को लद्दाख की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद किसी भी मौजूदा सीजेआई का यह पहला लद्दाख दौरा है। लेह पहुंचने पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरफोर्स स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
सीएम ममता के CRPF को कथित धमकी वाले वीडियो पर बवाल
मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग और ममता सरकार के बीच विवाद
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। ऐसे में जारी आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और बढ़ते सियासी गर्माहट के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से एक रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट उस वीडियो पर आधारित है जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मचारियों को कथित रूप से धमकी देते हुए दिखाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
फिर विवादों में टाइगर वुड्स, फ्लोरिडा में इस आरोप में गिरफ्तार
टाइगर वुड्स, अमेरिकी गोल्फ खिलाड़ी
- फोटो : ANI
अमेरिका के मशहूर गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स एक बार फिर कानूनी परेशानी में फंस गए हैं। फ्लोरिडा में उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने (डीयूआई) के शक में गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे यह हादसा हुआ, जब वुड्स की कार ने एक दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी और उनकी लैंड रोवर पलट गई। यह दुर्घटना उनके घर के पास जुपिटर आइलैंड इलाके में हुई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में वुड्स को कोई चोट नहीं आई।
पढ़ें पूरी खबर...
सरकार का दावा- 2025 में बेरोजगारी घटकर 3.1 फीसदी हुई
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : FreePik
देश में बेरोजगारी दर 2025 में थोड़ी घटकर 3.1% हो गई है। यह आंकड़ा 2024 में 3.2% था, यानी मामूली सुधार जरूर हुआ है। यह जानकारी सरकार के आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) 2025 में सामने आई है, जिसे सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने जारी किया है। रिपोर्ट बताती है कि रोजगार के मामले में देश में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और यह सुधार लगभग हर सेक्टर और पुरुष-महिला दोनों में देखने को मिला है। पुरुषों की बेरोजगारी दर 3.3% से घटकर 3.1% हो गई, जबकि महिलाओं की बेरोजगारी दर 3.1% पर ही स्थिर रही।
पढ़ें पूरी खबर..
रामनवमी पर 'धुरंधर 2' की रही चांदी; नौवें दिन 700 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म
धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' झमाझम नोट कमा रही है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और हर दिन अपने कलेक्शन से चौंका रही है। पहले ही दिन 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने वाली यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है। जानिए आज शुक्रवार को रामनवमी पर इसने कैसा प्रदर्शन किया है? पढ़ें पूरी खबर..