संसद का बजट सत्र 2026 का आगाज आज से होगा, जिसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। रविवार को आम बजट पेश किया जाएगा। मौसम में बदलाव के चलते पहाड़ों में बर्फबारी हुई है और मैदानी इलाके ठिठुरने लगे हैं; दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओले गिरे और अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू ने आशा जताई और कहा कि फ्री ट्रेड समझौता दोनों पक्षों के संबंधों को और मजबूत करेगा। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा सरकार के गिरने की संभावना को लेकर उत्साह व्यक्त किया। दिल्ली नगर निगम में आज बजट पेश होगा, जिसमें सफाई और पर्यावरण को प्राथमिकता दी जा सकती है। वैश्विक सैन्य शक्ति की ताजा रैंकिंग में भारत चौथी बड़ी सैन्य शक्ति बना हुआ है, जबकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान 14वें स्थान पर आ गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
संसद का बजट सत्र
- फोटो : Amar Ujala
आज से संसद का बजट सत्र
संसद के बजट सत्र की शुरुआत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधन के साथ होगी। देश के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब आम बजट को रविवार को पेश किया जाएगा। 1 फरवरी (रविवार) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
अलग-अलग जगहों में हुई बर्फबारी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाके ठिठुरे
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में फिर बदलाव आया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहले से ही जारी बर्फबारी और तेज हुई है। चोटियां बर्फ की सफेद चादर में ढंक गई हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई रास्तों को बर्फ की मोटी परत जमने के कारण बंद करना पड़ा है। रेड अलर्ट के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हुई और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में ओले भी गिरे।
पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति मुर्मू, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष
- फोटो : ANI
भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताई आशा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच हाल ही में हुए महत्वपूर्ण समझौतों की सराहना करते हुए कहा कि ये भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। राष्ट्रपति ने यह बात राष्ट्रपति भवन में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के सम्मान में आयोजित भोज में कही। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए साझा प्रयासों के महत्व पर जोर दिया।
पढ़ें पूरी खबर...
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
क्यूबा पर ट्रंप की तिरछी निगाह
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि 'क्यूबा बहुत जल्दी असफल होने वाला है।' उन्होंने यह बयान इसलिए दिया क्योंकि वेनेजुएला- जो क्यूबा को तेल और धन देता था- अब मदद नहीं कर रहा है। जनवरी की शुरुआत में अमेरिका ने वेनेजुएला में एक सैन्य अभियान चलाया और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को एक ऑपरेशन में पकड़ लिया। ट्रंप का कहना है कि इसके बाद वेनेजुएला अब क्यूबा को तेल और पैसा नहीं भेज रहा है- और यही क्यूबा की अर्थव्यवस्था का बड़ा सहारा था। उन्होंने कहा कि क्यूबा 'असल में एक ऐसा देश है जो लगभग फेल होने वाला है।'
पढ़ें पूरी खबर...
एमसीडी मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली नगर निगम में आज पेश होगा बजट
एमसीडी का आगामी वर्ष का बजट बुधवार को सदन की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा सदन की विशेष बैठक में बजट पेश करेंगी। उनकी ओर से एमसीडी को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में कई अहम प्रावधानों की घोषणा किए जाने की संभावना है। साथ ही दिल्लीवासियों के साथ-साथ एमसीडी के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कई सौगातें दी जा सकती हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
ट्रंप प्रशासन की प्रवासन नीति को लगा झटका
अमेरिका में एक फेडरल जज ने एक बहुत ही अहम आदेश दिया है जिसमें एक पांच साल के इक्वेडोर बच्चे और उसके पिता को निर्वासित करने से रोक दिया गया है। यह फैसला अमेरिका के दक्षिणी टेक्सास के सत्र न्यायालय में सुनाया गया।
पढ़ें एक क्लिक पर...
बीटिंग रिट्रीट समारोह
- फोटो : ANI
दिल्ली में आज बीटिंग रिट्रीट की रिहर्सल
राजधानी में बुधवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विजय चौक और उसके आस-पास बीटिंग रिट्रीट की रिहर्सल के लिए ट्रैफिक के खास इंतजाम किए हैं। पुलिस अधिकारियों की लोगों से अपील है कि रूट देखकर सफर करें। आज दिन में 4 से 6 बजे तक रिहर्सल के दौरान निम्नलिखित ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। विजय चौक आम ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर...
भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत
- फोटो : Amar Ujala Graphics
भारत चौथी बड़ी सैन्य शक्ति; रैंकिंग जारी
दुनिया में 52 सक्रिय सैन्य संघर्षों के बीच ग्लोबल फायरपावर ने साल 2026 की सैन्य शक्ति रैंकिंग जारी कर दी है। कुल 145 देशों की पारंपरिक युद्ध क्षमता का विश्लेषण करने वाले इस दस्तावेज में भारत ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। भारत 0.1346 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है। अपनी विशाल सैन्य शक्ति, रक्षा क्षेत्र में बढ़ते स्वदेशीकरण और रसद क्षमताओं के कारण भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है।
पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
IND vs NZ T20: लय बरकरार रखने उतरेगा भारत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। भारत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है, लेकिन सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की फॉर्म उसके लिए लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। अब तक खेल के हर विभाग में अपना दबदबा बनाने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भी किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। पढ़ें पूरी खबर...
अरिजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा
मौजूदा वक्त के सबसे बड़े गायकों में शुमार अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया से रिटायरमेंट ले लिया है। अरिजीत सिंह ने एक पोस्ट के माध्यम से ये बताया कि अब वो प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने अपने इस सफर को एक खूबसूरत यात्रा बताया। अरिजीत सिंह के इस फैसले से फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई हैरान रह गया है।
पढ़ें पूरी खबर...