फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: संसद के बजट सत्र की शुरुआत, राहुल गांधी से जुड़े दोहरी नागरिकता मामले पर सुनवाई

Wed, 28 Jan 2026 06:03 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 28 जनवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 28 जनवरी 2026 को माघ माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। बुधवार को संसद के बजट सत्र का शुरुआत होगी। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी से जुड़े दोहरी नागरिकता मामले पर सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

बजट सत्र का आगाज
शुरुआत संसद से। संसद के बजट सत्र की शुरुआत बुधवार से होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इसके बाद निर्धारित अवधि में सदन के विधायी कामकाज का निपटारा किया जाएगा। वहीं, एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी 2026 को समाप्त होगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विंग्स इंडिया 2026 कार्यक्रम 
एशिया के सबसे बड़े नागरिक उड्डयन आयोजन विंग्स इंडिया 2026 की शुरुआत बुधवार से होगी। यह कार्यक्रम हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में भारतीय उड्डयन क्षेत्र की उपलब्धियों और वैश्विक क्षेत्र के भविष्य को दर्शाया जाएगा। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे। 

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का पश्चिम बंगाल दौरा
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। बुधवार को वे दुर्गापुर में राज्य कोर टीम की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें संगठनात्मक रणनीति, राजनीतिक रोडमैप और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। इसके बाद वे पूर्वी बर्धमान के चित्रालय मेला मैदान में आयोजित बर्धमान विभाग कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। दोपहर बाद वे रानीगंज में आसनसोल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
 

साइक्लोथॉन का दूसरा संस्करण 
बुधवार को साइक्लोथॉन के दूसरे संस्करण का आगाज होगा। इसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम  28 जनवरी से 22 फरवरी तक होगा। इसमें भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटों के 6,500 किलोमीटर के इलाके को कवर किया जाएगा और किनारों पर सुरक्षा बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा। साइक्लोथॉन का पहला संस्करण मार्च 2025 को हुआ था, जब सीआईएसएफ के जवानों ने समुद्र तट के किनारे लगभग 6,500 किलोमीटर की दूरी तय की थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

राहुल गांधी के दोहरी नागरिकता मामले पर सुनवाई
बुधवार को राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता के मामले पर लखनऊ की अदालत में सुनवाई होगी। यह मामला भाजपा कार्यकर्ता की याचिका पर लखनऊ ट्रांसफर किया गया था। कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उनके खिलाफ विस्तृत जांच की मांग की याचिका दायर की थी। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, शासकीय गोपनीयता अधिनियम, विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए थे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)  

विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला
बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 7:00 बजे से होगा। भारत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें