फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: बांग्लादेश चुनाव में एक साथ आए भारत विरोधी दल; कोहरा और कड़ाके की ठंड जारी; 60 के हुए अभिनेता सलमान

Sat, 27 Dec 2025 06:47 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तर भारत में आईएमडी ने घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है और नए साल तक राहत के आसार कम बताए जा रहे हैं। कर्नाटक में नेतृत्व संकट के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं दिल्ली में जहरीली हवा को लेकर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बढ़ता प्रदूषण अब सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट का रूप ले रहा है। पड़ोसी बांग्लादेश में चुनावी राजनीति गरमा गई है, जहां भारत विरोधी एनसीपी और जमात के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे पर चर्चा चल रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशें तेज हुई हैं और राष्ट्रपति जेलेंस्की की अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फ्लोरिडा में मुलाकात तय है। उधर सलमान खान ने पैपराजी के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया, फॉर्महाउस पर हुए जश्न में महेंद्र सिंह धोनी समेत कई खास मेहमान शामिल हुए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
उत्तर भारत में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड। - फोटो : amar ujala

उत्तर भारत में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का कहर
नए साल के आगमन से पहले उत्तर से लेकर पूरब और पूर्वोत्तर भारत तक मौसम का मिजाज सख्त होते जा रहा है। पश्चिमी हिमालय की चोटियों पर बर्फबारी, मैदानों में घना कोहरा, शीत दिवस और कहीं-कहीं शीत लहर से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम के इस मिजाज का असर यातायात के साथ ही स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। मौसम के बदले मिजाज से अभी राहत भी नहीं मिलने वाली। नए साल तक ज्यादातर इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा बने रहने और ठंड का असर बढ़ने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
बांग्लादेश में फरवरी 2026 होंगे चुनाव - फोटो : ANI Photos

बांग्लादेश: चुनावों में साथ आए भारत विरोधी एनसीपी व जमात
बांग्लादेश में फरवरी 2026 में होने वाले 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनावों से पहले देश के राजनीतिक परिदृश्य में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इनके मद्देनजर, जुलाई विद्रोह के बाद गठित छात्र-नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के साथ चुनावी गठबंधन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। ये दोनों ही पार्टियां भारत विरोधी रुख के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल दोनों में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं जारी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : PTI

नेतृत्व संकट के बीच CWC बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सीएम सिद्धारमैया
कर्नाटक की राजनीति में चल रहे नेतृत्व संकट के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का दिल्ली दौरा सियासी हलकों में खासा चर्चा में है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 27 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की अहम बैठक में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंचे, जहां पार्टी की शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
डोनाल्ड ट्रंप और वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : PTI

Zelenskyy Meet Trump: जेलेंस्की-ट्रंप की फ्लोरिडा में रविवार को होगी मुलाकात
रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फ्लोरिडा में मुलाकात करने जा रहे हैं। इस बैठक को शांति वार्ता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। जेलेंस्की ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस मुलाकात का मकसद युद्ध समाधान से जुड़े लंबित मुद्दों को आगे बढ़ाना है, हालांकि उन्होंने साफ किया कि किसी अंतिम समझौते की उम्मीद फिलहाल नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बातचीत में जितने अधिक मुद्दों पर सहमति बन सकेगी, उस पर फोकस रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग - फोटो : ANI
ताइवान को हथियार देने पर चीन सख्त
ताइवान को बड़े पैमाने पर हथियार बेचने के अमेरिकी फैसले पर चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजिंग ने साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी ताइवान को हथियार देगा, उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। इसी कड़ी में चीन ने 20 अमेरिकी रक्षा कंपनियों और 10 वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह कार्रवाई चीन के एंटी-फॉरेन सैंक्शंस लॉ के तहत की गई है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सलमान खान ने पैपराजी संग काटा केक, धोनी और संजय दत्त पार्टी में शामिल हुए - फोटो : X

60 के हुए अभिनेता सलमान खान, फॉर्महाउस में मनाया जन्मदिन
सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। परिवार और दोस्त मिलकर भाईजान के फॉर्महाउस पर उनके 60वें बर्थडे का जश्न मनाने पहुंचे हैं। यहां सलमान के पिता राइटर सलीम खान और उनके भतीजे निर्वाण और अरहान खान समेत परिवार के कई सदस्य देखे गए। देर रात तक महेंद्र सिंह धोनी, संजय दत्त, रकुल प्रीत सिंह और जेनेलिया देशमुख समेत कई सेलेब्स भी इस पार्टी में शामिल हुए। डालें एक नजर...

8 of 11
हवा हुई जहरीली - फोटो : अमर उजाला

Toxic Air: दिल्लीवालों के फेफड़ों में जम रही है जहरीली हवा
दिल्ली की प्रदूषित हवा अब सिर्फ मौसमी समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह लोगों के फेफड़ों और दिल के लिए गंभीर और लंबे समय तक रहने वाला खतरा बन चुकी है। प्रदूषण में मौजूद पीएम 2.5 शरीर के लिए घातक है। ऐसे में, राजधानी की हवा में मौजूद पीएम 2.5 विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक से कई गुना ज्यादा है, जो कई शारीरिक बीमारियों व समस्याओं के मामलों में स्थायी भी साबित हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में मौजूद पीएम 2.5 बहुत छोटे कण है, जो सांस के साथ फेफड़ों की गहराई तक पहुंच जाते हैं और वहां जमा हो जाते हैं। शरीर इनको पूरी तरह बाहर नहीं निकाल पाता और एक बार हुआ नुकसान ठीक भी नहीं होता। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

चिंताजनक: टीकाकरण में भारत की रफ्तार बढ़ी
टीकाकरण के मामले में भारत ने ऊंची छलांग लगाई है लेकिन देश में लाखों बच्चे ऐसे हैं जिन्हें एक भी टीका नहीं मिल पाया है। इन्हें ‘जीरो-डोज बच्चे’ कहा जाता है और विशेषज्ञों के अनुसार यही समूह भारत के टीकाकरण मिशन की सबसे बड़ी बाधा है। यह चिंता एक नए विशेषज्ञ परामर्श दस्तावेज में सामने आई है, जिसे महिला समूहों और आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा है कि जीरो-डोज बच्चों का मुद्दा केवल स्वास्थ्य नहीं, बल्कि सामाजिक और प्रशासनिक असमानताओं का भी संकेत है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women-x

IND W vs SL W: भारत ने आठ विकेट से जीता तीसरा टी20 मैच
शेफाली वर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 मैच में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में क्रमश: आठ और सात विकेट से हराया था। अब दोनों टीमें चौथे मुकाबले के लिए 28 दिसंबर को आमने-सामने होंगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
भारत में बढ़ती गंभीर बीमारियों का खतरा - फोटो : Amarujala.com

भारत में गंभीर स्वास्थ्य संकट बनकर उभर रही है ये समस्या
साल 2019 के आखिरी के महीनों में दुनियाभर में कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी। देखते ही देखते ये संक्रामक रोग वैश्विक स्वास्थ्य जोखिम बन गया। करोड़ों लोग इस वायरस की चपेट में आए और बड़ी संख्या में लोगों की जान गई। मसलन करीब तीन दशकों में कोरोना को दुनियाभर के लिए सबसे गंभीर स्वास्थ्य संकट कहा जा सकता है। समय के साथ कोरोना का असर तो कम हो गया है, हालांकि एक नई संकट को लेकर वैज्ञानिकों के बीच गंभीर चिंता देखी जा रही है। विशेषकर भारतीय आबादी के बीच बढ़ते इस स्वास्थ्य जोखिम को लेकर विशेषज्ञ अलर्ट कर रहे हैं।

यूके-स्थित भारतीय मूल के श्वसन रोग विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कोरोना महामारी के बाद वायु प्रदूषण शायद भारत के सामने आया सबसे बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट है। अगर तुरंत इसे कंट्रोल करने की दिशा में कार्रवाई नहीं की गई तो यह हर साल और गंभीर संकट बढ़ाता जाएगा। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में अगर भारत ने प्रभावी कदम न उठाए तो आने वाले वर्षों में इसके गंभीर दुष्प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें