पीएम मोदी इस समय तमिलनाडु के दौरे पर हैं। जहां तूतीकोरिन में उन्होंने 4800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद आज वे त्रिची में होटल से एयरपोर्ट तक रोड शो में हिस्सा लेंगे और फिर हेलिकॉप्टर से अरियालुर जाएंगे। अरियालुर में वह गंगईकोंडा चोलपुरम में आदि तिरुवथिरई उत्सव के समापन समारोह में भाग लेंगे। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, अमेरिका में मिशिगन राज्य के ट्रैवर्स सिटी के पास एक वॉलमार्ट में शनिवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज आदि तिरुवथिरई उत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी; राजेन्द्र चोल प्रथम के सम्मान में जारी करेंगे सिक्का
पीएम मोदी इस समय तमिलनाडु के दौरे पर हैं। जहां तूतीकोरिन में उन्होंने 4800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद आज वे त्रिची में होटल से एयरपोर्ट तक रोड शो में हिस्सा लेंगे और फिर हेलिकॉप्टर से अरियालुर जाएंगे। अरियालुर में वह गंगईकोंडा चोलपुरम में आदि तिरुवथिरई उत्सव के समापन समारोह में भाग लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
UPPSC: आरओ-एआरओ परीक्षा आज, ओएमआर शीट से लेकर बारकोड तक... इन बातों का रखें विशेष ध्यान
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका में चाकूबाजी: मिशिगन के वॉलमार्ट की घटना, 11 लोग घायल
अमेरिका में मिशिगन राज्य के ट्रैवर्स सिटी के पास एक वॉलमार्ट में शनिवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। यह जानकारी मिशिगन राज्य पुलिस के हवाले से न्यूयॉर्क टाइम्स ने दी है। पढ़ें पूरी खबर...
Conversion : छांगुर ने देहरादून में फैलाया था धर्मांतरण का बड़ा जाल, दूसरा मुकदमा दर्ज
छांगुर ने देहरादून में धर्मांतरण का बड़ा जाल फैलाया था। रानीपोखरी में दर्ज हुए मुकदमे की तफ्तीश में प्रेमनगर की एक और युवती का नाम सामने आया है जिसे छांगुर के गुर्गों ने अपने प्रभाव में लिया था। मूल रूप से बरेली की इस युवती को इस्लाम में लाने के बाद छांगुर के गुर्गे उसे दुबई भेजने की तैयारी कर रहे थे। उसे इस्लाम की शिक्षा पाकिस्तान के मौलवियों से दिलवाई जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर...
IND vs ENG Day-4: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला, गिल और राहुल ने संभाला मोर्चा
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में चौथे दिन दो विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। मेजबानों से फिलहाल भारत 137 रन पीछे है। इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर समाप्त हुई थी और इंग्लैंड को 311 रन की बढ़त मिली। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे। शनिवार का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 87 और शुभमन गिल 78 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
US: ट्रंप की कंबोडिया-थाईलैंड को चेतावनी, लड़ाई नहीं रुकी तो नहीं करेंगे व्यापार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कंबोडिया और थाईलैंड से सीमा संघर्ष को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने युद्धविराम की घोषणा नहीं की तो अमेरिका उनके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि यह संघर्ष उन्हें भारत और पाकिस्तान की याद दिलाता है, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक रुकवाने का दावा किया था। पढ़ें पूरी खबर...
Thailand-Cambodia: फिर विवादों के केंद्र में प्रीह विहिअर शिव मंदिर
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच दशकों पुराना सीमा विवाद एक बार फिर सतह पर आ गया है और इसका केंद्रबिंदु बना है प्रीह विहिअर मंदिर। एक प्राचीन हिंदू तीर्थ जो कभी खमेर साम्राज्य के वैदिक वैभव का प्रतीक था। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पूरा विवाद एक सदी से भी ज्यादा पुराना है। इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (आईसीसीआर) से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार कंबोडिया के उत्तरी पठार पर खड़ी चट्टानों पर स्थित प्रीह विहिअर मंदिर को 9वीं से 12वीं सदी के बीच खमेर शासकों ने भगवान शिव को समर्पित कर बनवाया था। पढ़ें पूरी खबर...
गाजा में भूख से रोते-रोते मर गई मासूम: जन्म से भी कम रह गया था वजन
गाजा पट्टी में भुखमरी से हालात विकट हो गए हैं। बच्चे भूख से तड़प-तड़प कर मर रहे हैं, और वयस्कों को रोजाना भूख मिटाने के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। ऐसी ही एक कहानी है पांच महीने की बच्ची जैनब अबू हलीब की, जिसने भूख के चलते रो-रोकर दम तोड़ दिया। मां एसरा अबू हलीब ने अपनी पांच महीने की बेटी को आखिरी बार चूमा और रो पड़ी। बच्ची का वजन अब उसके जन्म के समय से भी कम रह गया था। इस बच्ची की मौत ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
Amit Shah: 'पड़ोसियों के चलते बनी रहेंगी भारत की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां'
गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारत के भू-राजनीतिक पड़ोस को देखते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां बनी रहेंगी आठवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन (एनएसएससी) में समापन भाषण देते हुए शाह ने यह भी कहा कि मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर न केवल आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की पुष्टि की है, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिये इसे दुनिया के सामने पेश भी किया है। शाह ने राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से 'सुरक्षा, सजगता और समन्वय' के आदर्श वाक्य को अपनाने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने करगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों और बीएसएफ के प्रयासों को सलाम किया। पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइली हमलों में हिजबुल्ला कमांडर अली अब्द अल-कादर इस्माइल ढेर, IDF ने किया दावा
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच, इस्राइल रक्षा बलों (IDF) ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ कमांडर अली अब्द अल-कादर इस्माइल को मार गिराया है। आईडीएफ ने कहा कि यह हमला लेबनान के बिंट जेबिल सेक्टर में किया गया। आईडीएफ ने यह भी दावा किया कि इस्माइल उन कमांडरों में से एक था जो दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
Asia Cup IND vs PAK: एशिया कप में कब होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत? सामने आईं तारीखें
एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एशिया कप की तारीखों का एलान कर दिया। पुरुष क्रिकेट टीम के बीच होने वाला एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में रविवार (21 सितंबर) को सुपर 4 मैच में फिर से उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...