फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज शुभांशु करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात; अमर उजाला शब्द सम्मान-2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

Mon, 18 Aug 2025 07:16 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में जाकर इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला रविवार सुबह भारत लौट आए। वतन वापसी पर उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो प्रमुख वी नारायणन समेत बड़ी संख्या में लोग शुभांशु का स्वागत करने पहुंचे थे। शुभांशु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और अंतरिक्ष की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के अनुभव साझा करेंगे। वहीं सरकार छोटे-मोटे अपराधों को अपराध-मुक्त करने वाला यानी सजा के दायरे से बाहर रखने वाला जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2025 सोमवार को लोकसभा में पेश करेगी। लोकसभा की वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, जीवन और कारोबार सुगमता के उद्देश्य से लाए जा रहे इस विधेयक को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सदन में पेश करेंगे। एक तरफ भारतीय भाषाओं के सामूहिक स्वप्न के सम्मान में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित अमर उजाला शब्द सम्मान की सातवीं कड़ी के लिए नामांकन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है। शब्द सम्मान-2025 के लिए आवेदन व नामांकन 30 सितंबर, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर बीते कुछ समय में लगातार रूप से एअर इंडिया की विमान में तकनीकी खराबी या फिर किसी अन्य कारणों से रद्द होने की खबर सामने आती रही है। ऐसी ही एक खबर रविवार को भी सामने आई। जब रविवार शाम को कोच्चि से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 504 को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने से ठीक पहले रद्द कर दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों और एअर इंडिया ने इसकी पुष्टि की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

आज शुभांशु करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

2 of 11
शुभांशु शुक्ला - फोटो : PTI

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में जाकर इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला रविवार सुबह भारत लौट आए। वतन वापसी पर उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो प्रमुख वी नारायणन समेत बड़ी संख्या में लोग शुभांशु का स्वागत करने पहुंचे थे। शुभांशु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और अंतरिक्ष की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के अनुभव साझा करेंगे। सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एक विशेष चर्चा का प्रस्ताव रखा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

छोटे अपराधों को सजा से बाहर करने वाला विधेयक लोकसभा में होगा पेश

3 of 11
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा - फोटो : ANI

सरकार छोटे-मोटे अपराधों को अपराध-मुक्त करने वाला यानी सजा के दायरे से बाहर रखने वाला जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2025 सोमवार को लोकसभा में पेश करेगी। लोकसभा की वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, जीवन और कारोबार सुगमता के उद्देश्य से लाए जा रहे इस विधेयक को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सदन में पेश करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

शब्द सम्मान-2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

4 of 11
अमर उजाला शब्द सम्मान - फोटो : Amar Ujala

भारतीय भाषाओं के सामूहिक स्वप्न के सम्मान में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित अमर उजाला शब्द सम्मान की सातवीं कड़ी के लिए नामांकन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है। शब्द सम्मान-2025 के लिए आवेदन व नामांकन 30 सितंबर, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

कोच्चि-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रद्द

5 of 11
एअर इंडिया की फ्लाइट रद्द, कांग्रेस सांसद हिबी ईडन भी सवार थे - फोटो : ANI
बीते कुछ समय में लगातार रूप से एअर इंडिया की विमान में तकनीकी खराबी या फिर किसी अन्य कारणों से रद्द होने की खबर सामने आती रही है। ऐसी ही एक खबर रविवार को भी सामने आई। जब रविवार शाम को कोच्चि से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 504 को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने से ठीक पहले रद्द कर दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों और एअर इंडिया ने इसकी पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

'सुपरमैन' फिल्मों के एक्टर का हुआ निधन

6 of 11
टेरेंस स्टैंप - फोटो : एक्स
ब्रिटिश सिनेमा के दिग्गज अभिनेता टेरेंस स्टैम्प का निधन हो गया है। अपने छह दशकों के करियर में एक्टर ने कई यादगार किरदारों को पर्दे पर जीवंत किया। 87 वर्षीय अभिनेता का निधन रविवार को हुआ, जिसकी पुष्टि उनके परिवार द्वारा प्रकाशित एक ऑनलाइन नोटिस से हुई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

किश्तवाड़ के चिशोती में दो और शव मिले, एक की शिनाख्त

7 of 11
किश्तवाड़ आपदा - फोटो : अमर उजाला

चिशोती में रविवार सुबह दो और शव मिले। इसके साथ ही वीरवार को आई आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। रविवार को भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ और पुलिस की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी रहीं। पढ़ें पूरी खबर..

राजनाथ सिंह की देखरेख में उपराष्ट्रपति चुनाव

8 of 11
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति चुनाव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की देखरेख में होगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को चुनाव एजेंट बनाया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उपराष्ट्रपति पद के एनडीए की ओर से उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगने के लिए विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फोन किया। गौरतलब है कि लंबी चली समीक्षा के बाद एनडीए उम्मीदवार के रूप में सीपी राधाकृष्णन के नाम का एलान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

जम्मू कश्मीर के लिए 72 घंटे चुनौतीपूर्ण, भारी बारिश के साथ बादल फटने का अंदेशा

9 of 11
Kishtwar cloudburst news - फोटो : PTI

मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी 72 घंटे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। जम्मू संभाग के सात जिलों में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इन इलाकों में लोगों को एहतियात बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने बेवजह यात्रा न करने और मौसम की संभावना को देखते हुए ही घर से निकलने की हिदायत दी है। पढ़ें पूरी खबर...

कैसा रहा है सीपी राधाकृष्णन का सफरनामा

10 of 11
सीपी राधाकृष्णन बने एनडीए के उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी औपचारिक घोषणा की। इसके साथ ही जीतन राम माझी ने भी एक्स पर पोस्ट करके इस बात जानकारी दी। राधाकृष्णन चार दशक से अधिक समय से राजनीति और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहे हैं और उन्हें तमिलनाडु की राजनीति का सम्मानित चेहरा माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान पर प्रतिदिन नजर रख रहा अमेरिका

11 of 11
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो - फोटो : X / @SecRubio
विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका हर दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हालात पर नजर रख रहा है, क्योंकि दोनों देशों के बीच हुआ संघर्षविराम कभी भी टूट सकता है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें