फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: 79वां स्वतंत्रता दिवस आज; दिल्ली में सुरक्षा सख्त और ओडिशा में फिर एक महिला ने खुद को लगाई आग

Fri, 15 Aug 2025 06:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान वे लालकिले की प्रचीर से देश को संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली में 10 हजार ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए करीब तीन हजार जवानों को फील्ड में उतारा गया है। 15 अगस्त को लाल किला पर कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान भी जारी है। दिल्ली में भारी वाहनों पर प्रवेश बंद रहेगा। इसके अलावा, ओडिशा के पुरी जिले में एक 37 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर कर्ज के बोझ से तंग आकर खुद को आग लगा ली। यह राज्य में पिछले एक महीने में महिलाओं और लड़कियों की तरफ से खुद को आग लगाने की छठी घटना है। इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। कई जगहों पर कल रात से ही कई सड़कें बंद कर दी गई हैं जबकि कुछ जगहों पर शुक्रवार सुबह 6 बजे से डायवर्जन लागू होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस 2025 - फोटो : अमर उजाला
79वां स्वतंत्रता दिवस आज, PM मोदी लगातार 12वीं बार फहराएंगे तिरंगा
भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान वे लालकिले की प्रचीर से देश को संबोधित भी करेंगे। इस बार पीएम मोदी के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और अपने कार्यकाल में कल्याणकारी मॉडल के विस्तार पर भारत के अडिग रुख शामिल हो सकते हैं। साथ ही वह व्यापार पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के प्रति प्रतिकूल रुख से उत्पन्न आर्थिक और विदेशी संबंधों की अनिश्चितता के माहौल पर भी बोल सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलर्ट - फोटो : PTI

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के चलते सुरक्षा चौक-चौबंद, बॉर्डर सील
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली में 10 हजार ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए करीब तीन हजार जवानों को फील्ड में उतारा गया है। 15 अगस्त को लाल किला पर कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान भी जारी है। दिल्ली में भारी वाहनों पर प्रवेश बंद रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

फिर शर्मसार हुआ ओडिशा: महिला ने खुद को लगाई आग, एक महीने में छठी घटना से मचा हाहाकार
ओडिशा के पुरी जिले में एक 37 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर कर्ज के बोझ से तंग आकर खुद को आग लगा ली। यह राज्य में पिछले एक महीने में महिलाओं और लड़कियों की तरफ से खुद को आग लगाने की छठी घटना है। बता दें कि बुधवार को पिपिली कस्बे में किराए के मकान में महिला ने यह कदम तब उठाया जब उसका पति और बेटी घर पर नहीं थे। पुलिस के अनुसार, महिला को गंभीर हालत में पहले पिपिली अस्पताल और फिर एम्स भुवनेश्वर भेजा गया, जहां वह 70 से 80 फीसदी तक जल चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Delhi Traffic - फोटो : PTI

Independence Day: दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद... आज ये मार्ग रहेंगे बंद
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसको लेकर दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। कई जगहों पर कल रात से ही कई सड़कें बंद कर दी गई हैं जबकि कुछ जगहों पर शुक्रवार सुबह 6 बजे से डायवर्जन लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर...

किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद मची तबाही - फोटो : PTI

किश्तवाड़ में तबाही के पीछे ये सब : पहले 40 KM पैदल चलते थे, अब केवल 8.5 KM का ट्रैक
मचैल यात्रियों तक सुविधाएं पहुंचाने की होड़ में मौत करीब आई है। पहले यात्री 40 किलोमीटर पैदल चलते थे। अब केवल साढ़े आठ किलोमीटर का पैदल ट्रैक रह गया है। सड़क बनाने की होड़ में पहाड़ों में विस्फोट किए गए। पेड़ों को काटा गया। इससे जलवायु परिवर्तन हुआ। नतीजा यह हुआ कि कम समय में ज्यादा बारिश हो रही है। बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

शशि थरूर, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI

अन्याय के आगे झुकने और स्वीकार करने से अड़ियल होना बेहतर: शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि अन्याय के आगे झुकने और उसे स्वीकार करने से अड़ियल रुख अपनाना कहीं बेहतर है। थरूर का यह कटाक्ष अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बयान पर आया है, जिन्होंने कहा था कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में थोड़ा अड़ियल रुख अपना रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

रूस यूक्रेन युद्ध (फाइल) - फोटो : पीटीआई

Russia-Ukraine: रूस और यूक्रेन ने रिहा किए 84-84 कैदी
रूस और यूक्रेन ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को आपस में 84-84 कैदियों की अदला-बदली की। दोनों पक्षों ने बताया कि यह अदला-बदली की शृंखला में नवीनतम है। इस साल अदला-बदली के तहत अब तक सैकड़ों युद्धबंदियों को रिहा किया जा चुका है। बंदियों की यह अदला-बदली रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अलास्का में शुक्रवार को होने वाली मुलाकात से ठीक एक दिन पहले हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

जन्माष्टमी - फोटो : Instagram/divine_flutee

जन्माष्टमी पर 190 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग
आगरा के बाह में जन्माष्टमी पर शनिवार को 190 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि जन्माष्टमी तिथि शुक्रवार रात 11:49 बजे से शनिवार रात 9:34 बजे तक है। शुक्रवार को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में, सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में, गुरु मिथुन राशि में और मंगल कन्या राशि में होगा। ऐसे में 190 साल के बाद जन्माष्टमी पर गौरी, बुध आदित्य, वेशी, अमृत सिद्धि, गजलक्ष्मी और राजराजेश्वर योग बन रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप ने फिर दोहराए भारत-पाकिस्तान तनाव को खत्म करने के दावे
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को खत्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे खत्म होने के नाम नहीं ले रहे है। जहां एक बार फिर ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के तनाव को खत्म करने के अपने दावे को दोहराया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले छह महीनों में छह युद्ध खत्म किए हैं और वे इसके लिए बहुत गर्व महसूस करते हैं। इस दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को खत्म करने के अपने दावे को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को खत्म किया था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर और कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल - फोटो : ANI

'राहुल को नोटिस तो अनुराग ठाकुर को छूट क्यों?' कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पूछा तीखा सवाल
मतदाता सूची में फर्जी वोटर के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद ने देशभर की राजनीति को गर्म कर रखा है। इसी बीच कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि यह चुनाव फर्जी मतदाता सूची के आधार पर कराए गए थे, इसलिए इन्हें नकली और अवैध घोषित किया जाना चाहिए। पार्टी ने चुनाव आयोग (ईसीआई) पर भाजपा के साथ साठगांठ का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अगर विपक्षी नेता राहुल गांधी को उनके बयान पर चुनाव आयोग ने तुरंत नोटिस भेजा था, तो भाजपा नेता अनुराग ठाकुर को अब तक नोटिस क्यों नहीं भेजा गया? पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें