फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली-NCR में बारिश; BLA अब विदेशी आतंकी संगठन; रूस-यूक्रेन शांति संधि पर ट्रंप का बयान; सुर्खियां

Tue, 12 Aug 2025 06:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

सोमवार देर रात दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। जहां एक तरफ इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, दूसरी तरफ कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। इसके अलावा अमेरिका ने सोमवार को पाकिस्तान स्थित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया। अमेरिका ने कहा कि बीएलए को उपनाम द मजीद ब्रिगेड से भी जाना जाता है और वह उग्रवादी समूह है। विदेश विभाग ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए ट्रंप प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके अलावा, अलास्का में प्रस्तावित रूस के राष्ट्रपति पुतिन और ट्रंप की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। इस बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों के सवालों पर रोचक जवाब दिए। ट्रंप ने सोमवार को कहा, पुतिन से होने वाली उनकी मुलाकात के शुरुआती दो मिनट में ही उन्हें अंदाजा हो जाएगा कि यूक्रेन और रूस का युद्ध रोकने के लिए कोई समझौता संभव है या नहीं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

दिल्ली में बारिश - फोटो : ani

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश: देर रात जमकर बरसे बदरा, सड़कें बनी तालाब
सोमवार देर रात दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। जहां एक तरफ इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, दूसरी तरफ कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। इससे पहले शनिवार को तेज बारिश हुए थी। मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार और रविवार को हल्की बारिश का अनुमान लगाया था। दिल्ली-एनसीआर में 9 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश के बाद मानसून धीमा पड़ गया था। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

BLA Terrorist Org: अमेरिका की घोषणा- बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी विदेशी आतंकी संगठन
अमेरिका ने सोमवार को पाकिस्तान स्थित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया। अमेरिका ने कहा कि बीएलए को उपनाम द मजीद ब्रिगेड से भी जाना जाता है और वह उग्रवादी समूह है। विदेश विभाग ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए ट्रंप प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विदेश विभाग के अनुसार, बीएलए को वर्ष 2019 में विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) घोषित किया गया था। उसने तब पाकिस्तान में हुए कई आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली थी। पढ़ें पूरी खबर...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी समकक्ष पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (फाइल) - फोटो : एएनआई

रूस-यूक्रेन शांति संधि पर ट्रंप का बड़ा बयान
अलास्का में प्रस्तावित रूस के राष्ट्रपति पुतिन और ट्रंप की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। इस बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों के सवालों पर रोचक जवाब दिए। ट्रंप ने सोमवार को कहा, पुतिन से होने वाली उनकी मुलाकात के शुरुआती दो मिनट में ही उन्हें अंदाजा हो जाएगा कि यूक्रेन और रूस का युद्ध रोकने के लिए कोई समझौता संभव है या नहीं। पढ़ें पूरी खबर...

कोलकाता के होटल में बरामद हुआ बीएसएफ जवान का शव (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

Constable Death: कोलकाता में मृत मिला पंजाब का बीएसएफ जवान; होटल के कमरे में मिला शव
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बीएसएफ जवान की मौत हुई है। मृतक पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। मामला कोलकाता के चिनार पार्क स्थित होटल का है। पुलिस ने सोमवार को बीएसएफ कॉन्स्टेबल का शव बरामद किया। मृतक की पहचान मंगल ढिल्लों के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दो दिनों से उनके कमरे से कोई आवाज नहीं आ रही थी। शक होने पर होटल के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पश्चिम बंगाल पुलिस की एयरपोर्ट थाने की टीम ने होटल के कमरे का दरवाजा खोलकर शव बरामद किया। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

Trump Army Use Case: अमेरिकी सेना तैनाती मामले में ट्रंप पर मुकदमा शुरू
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अपने निर्वासन प्रयासों का समर्थन करने और लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनों को दबाने के लिए नेशनल गार्ड बलों के इस्तेमाल को लेकर सोमवार को ऐतिहासिक मुकदमा शुरू हुआ। यह अमेरिकी सड़कों पर सैनिकों की तैनाती के खिलाफ लंबे समय से चले आ रहे मानदंडों को तोड़ने के फैसले को कानूनी चुनौती है। पढ़ें पूरी खबर...

फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala

फतेहपुर बवाल: भीड़ को रोकने में बेबस दिखी पुलिस, हालात भांपने में देर…
फतेहपुर जिले में पुलिस-प्रशासन को जरा भी अंदाजा नहीं था कि विवादित स्थल पर पूजा पाठ का मामला हिंसक रूप ले सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भीड़ एकाएक आक्रोशित हो गई। प्रवेश मार्ग की बैरिकेडिंग स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी कम होने के कारण भीड़ के सामने आने पर रोकने के बजाए बचाव की मुद्रा में दिखे। कुछ देर बाद बीजेपी नेताओं के कहने पर भीड़ उठी। इनकी संख्या 300 से अधिक थी। इन्हें मकबरे पर मौजूद फोर्स रोकने में नाकाम साबित हुई। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर - फोटो : एएनआई

मुनीर के बिगड़े बोल पर भारत की दो टूक: PAK तिलमिलाया
पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की परमाणु धमकी पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि भारत परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा। भारत की इस प्रतिक्रिया से पाकिस्तान तिलमिला गया। पाकिस्तान ने सोमवार को भारतीय विदेश मंत्रालय की आलोचना की। साथ ही सेना प्रमुख मुनीर के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर...

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, केरल - फोटो : एएनआई

विभाजन पर केरल के राज्यपाल की टिप्पणी से उपजा विवाद, विश्वविद्यालयों को निर्देश का मामला
केरल में सोमवार को राजनीतिक विवाद तब शुरू हो गया, जब राजभवन ने विश्वविद्यालयों को 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका दिवस' के रूप में मनाने का निर्देश दिया। सरकार और विपक्ष दोनों ने इस कदम की कड़ी निंदा की। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस कदम को आपत्तिजनक बताया और कहा, 'संघ परिवार के विभाजनकारी राजनीतिक एजेंडे से जुड़ी कार्ययोजनाओं को राजभवन से जारी करना असांविधानिक है।' इस पर राजभवन के एक सूत्र ने कहा कि 'विभाजन विभीषिका दिवस' पर परिपत्र जून में जारी किया गया था और यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर आधारित था। पढ़ें पूरी खबर...

राम मंदिर - फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra Whatsapp Channel

Janmashtami 2025: डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग, 50 किलो पंचामृत से होगा अभिषेक
रामनगरी में सावन झूलनोत्सव के बाद अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 16 अगस्त को जब घड़ी आधी रात के शून्य क्षण में ठहरेगी, तब कान्हा के जन्म की मंगल ध्वनि रामलला के आंगन में भी गूंज उठेगी। राम जन्मभूमि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूरे मंदिर की अलौकिक सजावट की जाएगी। रामलला को डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग अर्पित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन। - फोटो : अमर उजाला

US Tariffs: ट्रंप का दावा- भारत में रूसी तेल आयात पर टैरिफ से मॉस्को को तगड़ा झटका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी आर्थिक नीतियों और टैरिफ वसूले जाने के फैसलों के कारण लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने दावा किया है कि भारत में रूसी तेल आयात पर टैरिफ लगाए जाने से मॉस्को को तगड़ा झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक टैरिफ के फैसले से रूस की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि रूस की अर्थव्यवस्था पहले से ही वैश्विक दबावों और विभिन्न देशों पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ से बुरी तरह प्रभावित है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत-बांग्लादेश फ्लैग - फोटो : एएनआई

India-Bangladesh: बीएसएफ-बीजीबी के बीच महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता जल्द
भारत और बांग्लादेश के बीच 56वीं महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता इस महीने 25 से 28 अगस्त के बीच होने की उम्मीद है। यह वार्ता ढाका के पिलखाना स्थित बीजीबी मुख्यालय में होगी। पिछले साल शेख हसीना सरकार के पतन के बाद यह पहली बार होगा जब भारतीय प्रतिनिधिमंडल ढाका की यात्रा करेगा। पढ़ें पूरी खबर...

जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

Asia Cup: क्या एशिया कप में खेलते नजर आएंगे बुमराह, अक्षर-गिल उपकप्तानी के दावेदार
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद अब सभी की नजरें अगले महीने होने वाले एशिया कप पर टिकी हुई हैं। इंग्लैंड दौरे पर कार्यभार प्रबंध चलते तीन टेस्ट खेलने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर संशय चल रहा है, लेकिन ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वह एशिया कप में खेल सकते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बुमराह को इस बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया जाएगा, लेकिन वह अक्तूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले शुरुआती टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

अमित राय - फोटो : एएनआई

 'ओएमजी 3' पर निर्देशक ने दी बड़ी अपडेट, फिल्म में अक्षय कुमार के अभिनय करने पर कही ये बात
फिल्म 'ओएमजी: ओ माय गॉड' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसके बाद 'ओएमजी 2' आई। इसे भी लोगों ने खूब सराहा। दर्शकों को अब 'ओएमजी 3' का इंतजार है। ऐसे में 'ओएमजी 2' के निर्देशक अमित राय ने अक्षय कुमार की फिल्म की अगली कड़ी के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म पिछली फिल्म से काफी बड़ी होने वाली है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

Income Tax Bill: 63 साल पुराने कानून को बदलने के लिए लाया गया बिल महज तीन मिनट में पारित
63 साल पुराने आयकर कानून को बदलने के लिए लाया गया नया आयकर विधेयक (संख्या 2) 2025 सोमवार को लोकसभा में बिना किसी बहस के केवल तीन मिनट में पारित हो गया। यह बिल एक व्यक्तियों और कंपनियों के लिए आयकर कानून में बदलाव से जुड़ा प्रमुख विधायी कदम है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें