प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों के हवाई सर्वेक्षण के लिए देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री स्टेट गेस्ट हाउस गए हैं। इसके बाद पीएम को हवाई सर्वेक्षण के लिए जाना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हवाई दौरा रद्द हो गया। वहीं छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मैनपुर के जंगलों में चल रही मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं हुई है। चर्चा है कि इस एनकाउंटर में एक करोड़ के इनामी नक्सली मनोज मोडेम उर्फ बालकृष्ण भी मारा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने खुद को संविधान का संरक्ष बताते हुए गुरुवार को पूछा कि अगर राज्यपाल जैसे कोई सांविधानिक पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करता है, तो क्या अदालत चुप बैठ सकती है? ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए दिया 1200 करोड़ का पैकेज
2 of 16
आपदा प्रभावितों से मिले पीएम मोदी
- फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों के हवाई सर्वेक्षण के लिए देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री स्टेट गेस्ट हाउस गए हैं। इसके बाद पीएम को हवाई सर्वेक्षण के लिए जाना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हवाई दौरा रद्द हो गया। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
गरियाबंद में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़
3 of 16
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : बसित जरगर
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मैनपुर के जंगलों में चल रही मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं हुई है। चर्चा है कि इस एनकाउंटर में एक करोड़ के इनामी नक्सली मनोज मोडेम उर्फ बालकृष्ण भी मारा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
कोर्ट ने पूछा- अगर राज्यपाल अपने कर्तव्य में विफल हो जाएं तो क्या हम चुप बैठें?
4 of 16
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट ने खुद को संविधान का संरक्ष बताते हुए गुरुवार को पूछा कि अगर राज्यपाल जैसे कोई सांविधानिक पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करता है, तो क्या अदालत चुप बैठ सकती है? शीर्ष कोर्ट ने यह बात राष्ट्रपति की ओर से भेजे गए उस संदर्भ पर कही, जिसमें पूछा गया था कि क्या राज्यपाल और राष्ट्रपति किसी विधेयक को मंजूरी देने में अनिश्चितकाल तक देरी कर सकते हैं और क्या अदालत उनके लिए कोई समयसीमा तय कर सता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कांग्रेस ने बताया- बिहार में विपक्षी गठबंधन से सीएम फेस कौन तय करेगा
5 of 16
बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे सवाल को सीधे-सीधे टाल दिया था। उसके पहले भी और बाद में भी, राष्ट्रीय जनता दल तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का निर्विवाद चेहरा मान रहा है। महागठबंधन के दल विकासशील इंसान पार्टी ने भी तेजस्वी के नाम पर मुहर लगा रखी है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट का ऐश्वर्या के व्यक्तिगत अधिकारों पर बड़ा फैसला
6 of 16
ऐश्वर्या राय
- फोटो : एक्स
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी वेबसाइट, यूट्यूब चैनल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उनका नाम, तस्वीर, आवाज या किसी भी प्रकार का एआई-जनरेटेड कंटेंट इस्तेमाल नहीं कर सकता। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
2025 में 11 स्टार्टअप यूनिकॉर्न बने; गेमिंग कानून के बाद ड्रीम11 समेत चार सूची से बाहर
7 of 16
यूनिकॉर्न के बारे में हुरुन की रिपोर्ट
- फोटो : amarujala.com
साल 2025 में भारत के 11 नए स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुए हैं। इससे इनकी कुल संख्या 73 हो गई है। एएसके प्राइवेट वेल्थ हुरुन इंडिया यूनिकॉर्न एंड फ्यूचर यूनिकॉर्न रिपोर्ट 2025 में यह बता कही गई है। देश के नए यूनिकॉर्न में एआई.टेक, नवी टेक्नोलॉजीज, रैपिडो, नेट्राडाइन, जंबोटेल और डार्विनबॉक्स शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में कई निवेशकों की ओर से फंडिंग गतिविधि देखी गई। पीक XV पार्टनर्स 42 स्टार्टअप्स में निवेश के साथ सबसे बड़े निवेशक बनकर उभरे। पढ़ें पूरी खबर...
एशिया कप के भारत-पाकिस्तान मैच का 'सियासी विरोध'
8 of 16
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार यानी 14 सितंबर को महामुकाबला खेला जाएगा, जिसका सियासी गलियारों में विरोध हो रहा है। अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम से खेल पर ध्यान देने की अपील की है। वहीं, शिवसेना शिवसेना (यूबीटी) ने मुकाबले के दिन 'सिंदूर रक्षा' नामक विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर...
रायगढ़ में हत्याकांड से सनसनी: एक परिवार... चार हत्याएं
9 of 16
रायगढ़ में चार लोगों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार टांगी के अलावा अन्य हथियारों से हत्या कर शवों को घर की बाड़ी में दफना दिया गया था। आज सुबह दुर्गन्ध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उक्त पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर..
मणिपुर के भाजपा सदस्यों का सामूहिक इस्तीफा
10 of 16
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
मणिपुर में पिछले दो साल से जारी हिंसा ने राज्यभर की राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह से बदल दिया है। इसी सिलसिले में राज्य में भाजपा को एक बड़ा झटका तब लगा जब 13 सितंबर को पीएम मोदी के संभावित मणिपुर दौरे से पहले उखरुल जिले के फुंग्यार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के 43 पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा के प्रमुख और कई बूथ अध्यक्ष शामिल हैं। फिलहाल मणिपुर भाजपा की ओर से इन इस्तीफों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर..
भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय वार्ता: PM मोदी बोले- दोनों देश सिर्फ पार्टनर नहीं
11 of 16
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम
- फोटो : एजेंसी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम को चागोस समझौता संपन्न होने पर बधाई दी। वहीं मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने काशी में भव्य स्वागत के लिए पीएम को धन्यवाद किया। आइए जानते हैं दोनों देशों के बीच किन मुद्दों पर हुई चर्चा... पढ़ें पूरी खबर..
Who Is Kul Man Ghising: कौन हैं कुलमन घिसिंग? सुशीला कार्की की जगह जिनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
12 of 16
कुलमन घिसिंग।
- फोटो : एक्स/@Kulmanghising2
नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद देश में अंतरिम प्रधानमंत्री की नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पहले अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का नाम सामने आया था। पढ़ें पूरी खबर...
AI के क्षेत्र में सेना ने साबित किया लोहा, हासिल किया स्वदेशी AI बेस्ड डिफेंस तकनीक का पेटेंट
13 of 16
नए पेटेंट से सेना को मिलेगी AI के क्षेत्र में बढ़त
- फोटो : X/@adgpi
भारतीय सेना ने एक एआई आधारित ‘ऑटोमैटिक टारगेट क्लासिफाइंग सिस्टम’ का पेटेंट हासिल किया है। खास बात ये है कि इसकी टेक्नोलॉजी को कर्नल कुलदीप यादव द्वारा इन-हाउस विकसित किया गया है। यह सिस्टम पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित है, जो बिना मानवीय हस्तक्षेप के राडार पर आने वाले टारगेट्स की पहचान और वर्गीकरण कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
केरल में गंभीर रूप लेता जा रहा है 'ब्रेन ईटिंग अमीबा' रोग
14 of 16
अमीबा
- फोटो : istock
हाल के वर्षों में भारत में कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों के मामले तेजी से बढ़े हैं। इन रोगों से जो राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित रहे हैं केरल उनमें शीर्ष पर है। हाल के महीनों में केरल में ब्रेन ईटिंग अमीबा संक्रमण बड़ा खतरा बनकर उभरा है। विशेष रूप से कोझिकोड जिले और इसके आसपास के क्षेत्रों में ये बीमारी काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। पढ़ें पूरी खबर..
आतंकी साजिश नाकाम: दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी
15 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आतंकी
- फोटो : ani
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अखिल भारतीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान असरार दानिश, सूफियान अबुबकर खान, आफताब अंसारी, हुजैफा यमन और कामरान कुरैशी के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तानी सेना ने तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराए 19 आतंकवादी
16 of 16
पाकिस्तान सेना चला रही बचाव अभियान
- फोटो : एएनआई
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 19 आतंकवादियों को तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर..