फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी; यूएस-चीन में फिर ट्रेड वॉर, पढ़ें सुर्खियां

Sat, 11 Oct 2025 07:12 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत करेंगे। वहीं, अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध फिर गरमा गया है, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो एक नवंबर से लागू होगा। बिहार की राजनीति में भी हलचल है; चिराग पासवान अब मांझी को मनाने की कोशिश में हैं, और दिल्ली में बिहार के नेता सीट बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं, जिसकी घोषणा आज हो सकती है। अमेरिका में टेनेसी की सैन्य विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाके की खबर है, जिसमें 19 लोग लापता हैं और सभी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लेकॉर्नू को दोबारा प्रधानमंत्री नियुक्त किया है और उन्हें राजनीतिक गतिरोध तोड़ने की चुनौती सौंपी गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना-दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत आज

पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ शनिवार को करेंगे। कृषि क्षेत्र के लिए इन दोनों महत्वाकांक्षी योजनाओं पर कुल व्यय 35,440 करोड़ रुपये आएगा। इसके साथ ही पीएम कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका-चीन में फिर शुरु हुआ ट्रेड वॉर

ट्रंप औऱ जिनपिंग - फोटो : पीटीआई
ट्रंप ने आक्रामक रुख बताते हुए अब चीनी उत्पादों पर अधिक टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 2025 से अमेरिका चीन से आयातित सभी उत्पादों पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। यह टैरिफ पहले से लागू शुल्क के ऊपर होगा। इसके अलावा, अमेरिका उसी दिन सभी महत्वपूर्ण (critical) सॉफ्टवेयर पर भी निर्यात नियंत्रण लागू करेगा। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली में जुटे बिहार के नेता

बिहार विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

कई दौर की माथापच्ची के बाद भाजपा ने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की गुत्थी को करीब-करीब सुलझा लिया है। सीट बंटवारे के फार्मूले पर लोजपा (आर) को मनाने के बाद अब भाजपा हम के मुखिया जीतनराम मांझी को मनाने में जुटी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो शनिवार को सीट बंटवारे की घोषणा हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

चार दिन बाद आज होगा एडीजीपी वाई पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम

एडीजीपी वाई पूरण कुमार की फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

एडीजीपी वाई पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को पीजीआई में हो सकता है। गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार से बात की और राज्य सरकार के आश्वासन से अवगत कराया। इसके बाद अमनीत पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गईं। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी सैन्य विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका के टेनेसी राज्य में एक सैन्य विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। इस हादसे में 19 लोग लापता हैं और मृत होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि यह अब तक की सबसे भयावह घटनाओं में से एक है। पढ़ें पूरी खबर...

लेकॉर्नू दोबारा बने फ्रांस के PM

सेबेस्टियन लेकोर्नू - फोटो : एक्स/सेबेस्टियन लेकोर्नू
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सेबस्टियन लेकोर्नू को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया। लेकोर्नू ने हाल ही में इस्तीफा दिया था, लेकिन राष्ट्रपति ने उन्हें फिर से सरकार बनाने और बजट तैयार करने की चुनौती दी है। पढ़ें पूरी खबर...

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर मुत्ताकी आज देवबंद पहुंचेंगे

अमीर खान मुत्ताकी, अफगानिस्तानी विदेश मंत्री - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब

उत्तर प्रदेश के देवबंद में अफगानिस्तान में तालिबान शासन के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत दौरे के तहत आज देवबंद पहुंचेंगे। यह भारत में उनका पहला दौरा है। उनके दौरे को लेकर दारुल उलूम प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

सपा मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज किया गया बंद

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे से बंद कर दिया गया है। हालांकि इसके पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक तकनीकी खामी भी हो सकती है।  पढ़ें पूरी खबर...

करवा चौथ पर खरीदारों से गुलजार रहे देशभर के बाजार

करवा चौथ पर खरीदारों से गुलजार रहे देशभर के बाजार - फोटो : AdobeStock

धूमधाम से मनाए जाने वाले करवा चौथ पर देशभर के बाजार और मॉल शुक्रवार को भी खरीदारों से गुलजार रहे। लोगों और खासकर महिलाओं ने दो दिनों में कपड़ों, मिठाइयों, गिफ्ट आइटम, सजावटी और पूजा के सामानों की जमकर खरीदारी की। इससे करवा चौथ पर होने वाले कारोबार में पिछले साल की तुलना में 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, सोने के आभूषणों की खरीद-बिक्री पर कीमतों में रिकॉर्ड तेजी का असर भी देखने को मिला। इस बार हल्के आभूषणों की मांग ज्यादा रही। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

ISI के लिए जासूसी करने वाला मंगत सिंह गिरफ्तार

आईएसआई का जासूस मंगत सिंह गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले अलवर निवासी मंगत सिंह को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें