फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: संसद से चुनाव आयोग तक इंडिया ब्लॉक का मार्च; तुर्किए में भूकंप और अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 11 Aug 2025 07:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

वोटों की हेराफेरी के आरोपों के बीच इंडिया ब्लॉक के लोकसभा और राज्यसभा के करीब 300 सांसद आज संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च करेंगे। विपक्षी सांसद सुबह 11:30 बजे संसद भवन स्थित मकर द्वार से परिवहन भवन होते हुए निर्वाचन सदन (चुनाव आयोग) तक मार्च करेंगे। इसके अलावा, तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। भूकंप के चलते लगभग 12 इमारतें ढह गईं। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा, कम से कम 29 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, मानसूनी बारिश से उत्तराखंड के साथ ही देश के अन्य भागों में भी हलचल मची है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मूसलाधार बारिश के बीच पहाड़ से पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। किन्नौर कैलाश यात्रा गए एक श्रद्धालु का शव भी मिला है। मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड से लेकर देश के अन्य भागों में अगले पांच से सात दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह - फोटो : एएनआई

Politics: इंडिया ब्लॉक का आज संसद से चुनाव आयोग तक मार्च
वोटों की हेराफेरी के आरोपों के बीच इंडिया ब्लॉक के लोकसभा और राज्यसभा के करीब 300 सांसद आज संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च करेंगे। विपक्षी सांसद सुबह 11:30 बजे संसद भवन स्थित मकर द्वार से परिवहन भवन होते हुए निर्वाचन सदन (चुनाव आयोग) तक मार्च करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

earthquake भूकंप - फोटो : Amar Ujala

तुर्किये में 6.1 का भूकंप; 12 इमारतें ढहीं, एक की मौत
तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। भूकंप के चलते लगभग 12 इमारतें ढह गईं। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा, कम से कम 29 लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अगले पांच से सात दिन भारी बारिश का अलर्ट
मानसूनी बारिश से उत्तराखंड के साथ ही देश के अन्य भागों में भी हलचल मची है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मूसलाधार बारिश के बीच पहाड़ से पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। किन्नौर कैलाश यात्रा गए एक श्रद्धालु का शव भी मिला है। पहाड़ से मलबा आने से नालागढ़ के कुमारहट्टी के समीप एक कृत्रिम झील बन गई है, जो कभी भी बड़े खतरे का कारण बन सकती है। खासतौर पर यह देखते हुए कि मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड से लेकर देश के अन्य भागों में अगले पांच से सात दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

MP Flats Delhi: आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए नए फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर बने 184 नए टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे। उद्धाटन कार्यक्रम सुबह 10 बजे होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री इस अवसर पर सिंदूर का पौधा रोपेंगे, श्रमिकों से बातचीत करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

नया आयकर विधेयक 2025 - फोटो : amarujala.com

Income Tax Bill: लोकसभा में आज पेश होगा नया आयकर विधेयक
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को लोकसभा में प्रवर समिति की ओर से अनुमोदित नया आयकर विधेयक पेश करेंगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि नया विधेयक प्रवर समिति के सुझाए  सभी 285 संशोधनों को शामिल करेगा। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली प्रवर समिति ने इन संशोधनों को मंजूरी दी थी। रिजिजू ने कहा कि पिछले छह महीने की मेहनत बेकार नहीं जाएगी और सभी सुझाव नए बिल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, जब किसी बिल में बहुत अधिक संशोधन होते हैं तो यह सामान्य संसदीय प्रक्रिया है कि पुराने बिल को वापस लेकर नया बिल पेश किया जाए। पढ़ें पूरी खबर...

संसद भवन - फोटो : ANI

ONOE: एक देश एक चुनाव पर जेपीसी की बैठक आज
एक देश एक चुनाव विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की आज संसदीय सौध के मुख्य समिति कक्ष (एमसीआर) में बैठक होगी। यह बैठक दोपहर तीन बजे शुरू होगी। इसमें विशेषज्ञों के एक पैनल से बातचीत की जाएगी। जिन विशेषज्ञों को अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है, उनमें दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस के प्रो. जी गोपाल रेड्डी, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रो. सुषमा यादव, पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद की प्रो. शीला राय, और गुवाहाटी विश्वविद्यालय के प्रो. ननी गोपाल महंत शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

एअर इंडिया विमान (सांकेतिक) - फोटो : एअर इंडिया

एअर इंडिया के विमान की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में मौजूद वेणुगोपाल बोले- बाल-बाल बच गए
तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहे एअर इंडिया के विमान संख्या AI2455 की रविवार को चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मौसम खराब होने और तकनीकी समस्या के चलते विमान की चेन्नई में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एयरबस A320 विमान से संचालित उड़ान AI2455 दो घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही। वहीं, कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल ने बताया कि एअर इंडिया के विमान में वह और कई सांसदों के साथ सैकड़ों यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि विमान एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बच गया। पढ़ें पूरी खबर...

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 - फोटो : Amar Ujala

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 का एलान जल्द: ऑनलाइन ही भरे जाएंगे फॉर्म
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 की घोषणा जल्द होने वाली है। इस परीक्षा के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 75-75 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 में सफल होने वाले 46 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

धराली में खीर गंगा के पास स्थाई पुलिया बनाते आर्मी और आईटीबीपी के जवान - फोटो : जागरूक पाठक

धराली आपदा : खराब मौसम फिर बना बचाव में बाधा, अब तक 1273 लोगों का रेस्क्यू
आपदाग्रस्त धराली में पुलिस ने खोज और बचाव अभियान का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। इसके लिए आईजी एसडीआरएफ अरुण मोहन जोशी को इंसीडेंट कमांडर और कमांडेंट एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी को डिप्टी कमांडर बनाया गया है। धराली में फंसे 1273 लोगों को अब तक सुरक्षित निकाल लिया गया है। अब लापता लोगों की तलाश की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फ्रीपिक।

शर्मनाक: पाकिस्तान में हिंदू बच्चों को जबरन धर्मांतरण का बना रहे शिकार
पाकिस्तान में हिंदू समेत अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों को जबरन धर्मांतरण का शिकार बनाया जा रहा है। मासूमों का व्यवस्थित व संस्थागत तरीके से शोषण किया जा रहा है। धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया जाता है और ऐसा नहीं करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। इसका खुलासा पाकिस्तान के ही राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग (एनसीआरसी) की हालिया रिपोर्ट में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें