भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। वहीं नेतृत्व संकट से जूझ रही लिबरल पार्टी ने मार्क कार्नी को कनाडा का अगला नेता और प्रधानमंत्री घोषित किया गया है। पार्टी ने सोमवार को अपने एलान में कहा कि कार्नी पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे। लिबरल पार्टी के अध्यक्ष सचित मेहरा ने लिबरल नेतृत्व की दौड़ में ब्रिटेन और कनाडा के पूर्व केंद्रीय बैंक प्रमुख मार्क कार्नी की जीत की घोषणा की। एक तरफ मौसम के बदलते चक्र ने पहाड़ों से लेकर तटीय क्षेत्रों तक में प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। अगले तीन-चार दिन पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और आंधी भी आ सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दूसरी ओर संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। चार अप्रैल तक चलने वाले इस चरण के दौरान वित्त विधेयक (बजट) को मंजूरी दी जाएगी। हालांकि, सबकी निगाहें वक्फ संशोधन विधेयक पर होंगी, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। वक्फ विधेयक को इस चरण में पास कराने के लिए सरकार ने सहयोगी दलों से बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज दिन की बड़ी खबरें
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। चार अप्रैल तक चलने वाले इस चरण के दौरान वित्त विधेयक (बजट) को मंजूरी दी जाएगी। हालांकि, सबकी निगाहें वक्फ संशोधन विधेयक पर होंगी, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। वक्फ विधेयक को इस चरण में पास कराने के लिए सरकार ने सहयोगी दलों से बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा सरकार की योजना पिछले चरण में पेश किए आयकर विधेयक को भी कानूनी रूप देने की है। पढ़ें पूरी खबर..
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार सुबह कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की जाएगी। तत्पश्चात योगी मंत्रिमंडल की बैठक करेंगेज, जिसमें मंत्रियों को आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक चुनावाें के दृष्टिगत अहम दिशा-निर्देश दिया जाएगा। वहीं देर शाम सीएम जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा भी करेंगे, ताकि जल्द पीएम मोदी से लोकार्पण कराया जा सके। पढ़ें पूरी खबर..
रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के सराय काले खां स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में न्यू अशोक नगर से सराय काले खां के बीच नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन जल्द शुरू होगा। इसके सफल होने के बाद जून अंत तक इसे जनता के लिए शुरू करने की योजना है। इससे सराय काले खां से मेरठ की कम समय में पूरी हो जाएगी। अभी नमो भारत ट्रेन का परिचालन दिल्ली में मेरठ से आनंद विहार और न्यू अशोक नगर तक है। पढ़ें पूरी खबर...
हिंडन एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान पर पाबंदी हटने के बाद से अलग-अलग शहरों व राज्यों के लिए उड़ान शुरू हो रही हैं। इस क्रम में गोवा, कोलकाता और बंगलूरू के बाद आज से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से ही मुंबई की उड़ान होगी । सोमवार से ही बंगलूरू के लिए भी दूसरी फ्लाइट शुरू की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
चारधाम यात्रा पर आने वाले वीआईपी अतिथियों से इस बार दर्शन करने पर शुल्क नहीं लिया जाएगा। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने 2023 में वीआईपी दर्शन करने पर 300 रुपये शुल्क की व्यवस्था लागू की थी। इससे बीकेटीसी को लाखों रुपये की आय प्राप्त हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित घर के पास एक बार फिर हवाई उल्लंघन हुआ। जहां रविवार को वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप के घर के पास अस्थायी प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में उड़ रहे एक नागरिक विमान को रोक लिया। इस घटना के साथ, ट्रंप के राष्ट्रपति पदभार संभालने के बाद से ऐसे उल्लंघनों की संख्या 20 से अधिक हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...