फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट विश्व कप मैच के फर्जी टिकट बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार; पढ़ें अहम खबरें

Wed, 11 Oct 2023 07:39 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त चैतन्य मांडलिक के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला कि आरोपियों ने पहले मैच का एक टिकट खरीदा। फिर एक आरोपी की दुकान पर फोटोशॉप सॉफ्टवेयर का उपयोग करके उस टिकट की स्कैन की गई कॉपी को संपादित करने के बाद लगभग 200 फर्जी टिकट प्रिंट किए।
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान मैच के जाली टिकट के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद शहर में पुलिस ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट विश्व कप मैच के 50 नकली टिकट छापने और लोगों को तीन लाख रुपये में बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों में से तीन 18 वर्ष के हैं, जबकि चौथा 21 वर्ष का है। भारत बनाम पाकिस्तान विश्व कप 2023 का मैच 14 अक्तूबर को अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

विज्ञापन


अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त चैतन्य मांडलिक के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला कि आरोपियों ने पहले मैच का एक टिकट खरीदा। फिर एक आरोपी की दुकान पर फोटोशॉप सॉफ्टवेयर का उपयोग करके उस टिकट की स्कैन की गई कॉपी को संपादित करने के बाद लगभग 200 फर्जी टिकट प्रिंट किए।

पुलिस उपायुक्त चैतन्य मांडलिक ने बताया कि पुलिस ने सभी 200 टिकट बरामद कर लिए हैं, जिनमें वे 50 टिकट भी शामिल हैं, जो युवकों ने सोशल मीडिया पर अपने संपर्कों का उपयोग करके बेचे थे। आरोपियों की पहचान जयमीन प्रजापति (18), ध्रुमिल ठाकोर (18), राजवीर ठाकोर (18) और कुश मीणा (21) के रूप में हुई है। ये सभी अहमदाबाद अथवा गांधीनगर के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी 16 तक बढ़ी
मणिपुर सरकार ने राज्य में मोबाइल इंटरनेटर सेवाओं पर पाबंदी 16 अक्तूबर की शाम तक के लिए बढ़ा दी है। इस संदर्भ में बुधवार को जारी आदेश में कहा गया कि यह निर्णय राष्ट्र विरोधी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को विफल करने तथा शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने, जीवन के नुकसान को रोकने के लिए लिया गया है। पाबंदी की अवधि बुधवार को खत्म हो रही थी। राज्य में 3 मई से ही मोबाइल इंटरनेट पर रोक है। हालांकि 23 सितंबर को मोबाइल इंटरनेट को बहाल किया गया था लेकिन हिंसा को देखते हुए 26 सितंबर को फिर से लागू कर दिया गया था।
विज्ञापन

वायुसेना के हेलिकॉप्टर की असम में दो बार आपात लैंडिंग हुई
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक हेलीकॉप्टर को बुधवार को असम के धुबरी जिले में और फिर कुछ देर बाद बारपेटा में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।  एक रक्षा अधिकारी के अनुसार, कुछ कर्मियों को लेकर हेलिकॉप्टर कुछ काम के लिए धुबरी गया था। हेलिकॉप्टर में दो पायलट थे और वे दोनों ठीक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें