फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम में महिला को जलाकर मौत के घाट उतारा, कथित तौर पर जादू टोना करने के लिए वारदात को दिया अंजाम

Tue, 26 Dec 2023 07:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली/गुवाहाटी

सार

पुलिस के मुताबिक, महिला और पड़ोसी के बीच कई मुद्दों को लेकर लंबे अरसे से विवाद था। बघवार ने महिला पर जादू टोना करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के सोनितपुर जिले में 30 साल की एक महिला पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इसके बाद उसे जलाकर मार दिया गया। कथित तौर पर जादू-टोना करने के दावे के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुरिमा दास ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दो लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। दोनों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान संगीता काटी के रूप में हुई है। महिला पर उसके एक पड़ोसी ने ही हमला किया। पड़ोसी की पहचान सूरज बघवार के रूप में हुई है। आरोपी कुछ बाहरी लोगों को अपने गांव निज बाहबरी लेकर आया था। हमलावर कथित तौर पर नशे में थे और उन्होंने महिला के पति को बांधने के बाद महिला को जला दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला और पड़ोसी के बीच कई मुद्दों को लेकर लंबे अरसे से विवाद था। बघवार ने महिला पर जादू टोना करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें