फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: भारत में निवेश के लिए पीएम मोदी ने किया दुनिया का स्वागत; नासिक में कार-ट्रक की टक्कर में पांच की मौत

Sun, 26 Nov 2023 11:37 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओडिशा के गंजम जिले के एक गांव में आपसी रंजिश के चलते दो लोगों पर देसी बम फेंका गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की धरपकड़ जारी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के गंजम में देसी बम से हमला किया गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को हरिपुर गांव स्थित दो लोग अपने घर के आंगन में बैठे थे, तभी अचानक उन पर देसी बम फेंका गया, जिसमें वे घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, यह घटना दो समूहों के बीच एक लंबे संघर्ष का परिणाम था, जिसके कारण यहां हिंसक झड़पें होती रहती हैं। हालांकि, पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दावा किया कि घटना के पीछे के लोगों की पहचान की गई है और उनकी तलाश जारी है। 

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक, गांव में तलाशी के दौरान देशी बम बनाने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली विस्फोटक वस्तुएं बरामद की गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस अधिकारी ने कहा, हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही किसी भी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र: पालघर में तीन नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
पालघर जिले से तीन नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 55.92 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर तुलिंज पुलिस ने शनिवार रात जाल बिछाया और नाला सोपारा इलाके के प्रगति नगर में एक कमरे से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें कहा गया है कि उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 30 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। तुलिंज पुलिस ने दो दिन पहले एक महिला सहित दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 1,05,485 रुपये मूल्य की प्रतिबंधित वस्तुएं जब्त की थीं।

पश्चिम बंगाल: संगीत बजाने को लेकर कैंची से हमला, मौत
कोलकाता के चिंगरीघाटा इलाके के पूर्वी हिस्से में जगधरती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान संगीत बजाने को लेकर एक युवक पर कथित तौर पर कैंची से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार देर रात को हुई। इसके बाद रविवार सुबह भीड़ ने आरोपी को पुलिस के कब्जे से निकालकर उसकी पिटाई की और फिर चिंगरीघाटा क्रॉसिंग के पास ईएम बाईपास पर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय विधायक और राज्य अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को बचाने के लिए वहां पहुंची पुलिस टीम पर भी भीड़ ने पत्थर फेंके। बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह घटना शनिवार देर रात की है जब जगधरती पूजा विसर्जन के दौरान संगीत बजाने को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी ने साहेब अली सरदार (22 वर्षीय) की गर्दन पर कैंची से वार कर दिया। हमने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक जांच जारी है। हथियार को जब्त कर लिया गया है।

नागपुर: ईडी कर्मियों को ड्यूटी करने से रोका, वकील के खिलाफ मामला दर्ज
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कर्मियों को ड्यूटी करने से रोकने के लिए वकील सतीश उके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर शनिवार को आईपीसी की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, अदालत ने ईडी की हिरासत में मौजूद वकील सतीश उके और उनके भाई प्रदीप को 26 नवंबर तक अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए घर जाने और रहने की अनुमति दी थी। 

इस दौरान ईडी के उप-क्षेत्रीय सहायक निदेशक पंकज गोयत के लिखित आदेश के अनुसार चपरासी शिवराम हल्दनकर और वरिष्ठ चपरासी टी थर्माराज गार्ड की ड्यूटी के लिए उके के घर आए थे। वकील ने उनकी उपस्थिति पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी और उन पर चिल्लाया भी। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2023 में जमीन हड़पने के एक मामले में उके, उनके भाई और उनके सहयोगियों पर कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

भारत में निवेश के लिए पीएम मोदी ने किया दुनिया का स्वागत
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश में निवेश करने के लिए दुनिया का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नवप्रवर्तन के मामले में भारत के लोग अग्रणी हैं।

एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में मोदी ने भारत को एक प्राचीन सभ्यता कहा, जो एक स्टार्टअप देश की तरह है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, मुझे आपका आशावाद पसंद आया। मैं यह भी कहूंगा कि जब नवप्रवर्तन की बात आती है तो भारत के लोग ट्रेंडसेटर और अग्रणी हैं। हम अपने देश में निवेश करने के लिए दुनिया का स्वागत करते हैं। भारत निराश नहीं करेगा।

नासिक में कार-ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत
महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मनमाड-येओला रोड पर एक कार के कंटेनर ट्रक से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। सभी पीड़ित नासिक शहर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, नासिक शहर से लगभग 100 किलोमीटर दूर नंदगांव तालुका में दुर्घटनास्थल पर भारी बारिश और अंधेरे के कारण बचाव कार्य में बाधा आई। पुलिस ने कहा कि येओला की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार शाम को मनमाड की ओर जा रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ललित सोनावणे, रोहित धनवते, आदित्य धनवते, गणेश सोनावणे और प्रतीक नाइक के रूप में की गई है, जो नासिक शहर के न्यू पंडित कॉलोनी के निवासी थे। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति के खिलाफ वोट करेंगे तेलंगाना के लोग: भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को हैदराबाद में एक चुनावी सभा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास है। इस बार वे बीआरएस सरकार के खिलाफ वोट करेंगे। उन्होंने एक्स पर कहा कि कुक्कटपल्ली में ऊर्जावान माहौल कहता है कि तेलंगाना ने भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति को वोट देने का फैसला किया है। तेलंगाना के लोगों का दृढ़ विश्वास है कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही उनका कल्याण, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और किसानों का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसकी एनडीए सहयोगी जन सेना पार्टी तेलंगाना को बेहतर भविष्य देने के अपने संकल्प पर दृढ़ हैं। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

आईआईटी, आईआईएम को दी बहु-विषयक बनने की सलाह: प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि केंद्र ने आईआईटी और आईआईएम को विशेषज्ञता के अपने संबंधित क्षेत्रों से ऊपर उठकर बहु-विषयक बनने की सलाह दी है। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन और प्रधान ने संयुक्त रूप से ओडिशा अनुसंधान केंद्र (ओआरसी) का उद्घाटन किया। केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर प्रधान ने कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत केंद्र को बहु-विषयक शिक्षा प्रणाली को प्राथमिकता दी गई है, यहां तक कि आईआईटी, आईआईएम भी इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए कहा गया है। केंद्र का उद्देश्य ओडिशा के इतिहास, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और समाज के विविध और सूक्ष्म आयामों का पता लगाना है।

निजी क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों का हिस्सा बढ़कर 53.58 प्रतिशत
निजी क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर 53.58 प्रतिशत कर ली है। पिछले साल की समान अवधि में यह 50.81 प्रतिशत थी। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) के आंकड़ों के अनुसार, गैर-जीवन बीमा उद्योग की 31 कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 1.43 लाख करोड़ रुपये का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम हासिल किया। एक साल पहले समान अवधि में यह 1.25 लाख करोड़ रुपये था। सालाना आधार पर इन्होंने 14.86 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। सरकारी साधारण बीमा कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी 12.16 प्रतिशत वृद्धि के साथ 31.99 प्रतिशत रही। एक साल पहले समान अवधि में 6.43% की वृद्धि दर के साथ 32.76% थी। न्यू इंडिया एश्योरेंस 13.09% की बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस (8.67%) और बजाज अलायंज जनरल इंश्योरेंस (7.69%) हैं।

जगधात्री पूजा विसर्जन के दौरान युवक की हत्या
कोलकाता में जगधात्री पूजा विसर्जन के दौरान संगीत बजाने को लेकर हुई झड़प में एक व्यक्ति ने कैंची से हमला कर दिया, जिससे साहेब अली सरदार (22) की मौत हो गई। शनिवार देर रात हुई इस वारदात के बाद रविवार सुबह भीड़ ने आरोपी को पुलिस के कब्जे से छीनकर उसे धुन दिया और पुलिस टीम पर भी ईंट-पत्थर फेंके, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

बंगलूरू में एनआईयूएम का अधिकारी घूस लेते गिरफ्तार
कैंटीन विक्रेता से उसके लंबित बिलों को मंजूरी देने के लिए 1.10 लाख की रिश्वत मांगने में सीबीआई ने बंगलूरू स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन (एनआईयूएम) के प्रशासनिक अधिकारी नदीम ए सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। सिद्दीकी को रिश्वत के आंशिक भुगतान के रूप में 50,000 रुपये लेते समय गिरफ्तार किया गया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें