फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: अग्रीपाड़ा की एक बिल्डिंग में लगी आग, पुणे-अहमदाबाद रोड पर इथाइलीन ऑक्साइड ले जा रहा गैस टैंकर पलटा

Mon, 27 Nov 2023 05:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के पुणे-अहमदाबाद रोड पर सोमवार की सुबह इथाइलीन ऑक्साइड ले जा रही एक गैस टैंकर पलट गई। इस घटना की वजह से यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। 
विज्ञापन
News Updates - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके के चिस्टिया पैलेस बिल्डिंग में आग लग गई। घटना की जानकारी पाकर दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुणे-अहमदाबाद रोड पर गैस टैंकर पलटा

महाराष्ट्र के पुणे-अहमदाबाद रोड पर सोमवार की सुबह इथाइलीन ऑक्साइड ले जा रहा एक गैस टैंकर पलट गया। इस घटना की वजह से यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। घटना की जानकारी पाकर पुणे अग्निशमन विभाग टीम मौके पर पहुंची। टैंक को खाली करने की कोशिश जारी है। विभाग को सहायता करने के लिए रिलायंस पेट्रोकेमिकल्स की टीम भी वहीं मौजूद है।  

बच्चों की तस्करी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बच्चों की तस्करी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। उन्होंने इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार को पथराव किया गया। पूर्वी तटीय रेलवे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पथराव में किसी को कोई चोट नहीं आई है। यह घटना रविवार को मेरामंडली और बुद्धपंक स्टेशनों के बीच घटी। भुवनेश्वर-संबलपुर रेलवे लाइन की ढेंकनाल अंगुल रेलवे सेक्शन में मेरामंडली और बुद्धपंक स्टेशनों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस रेल नंबर 20835 को निशाने पर लेते हुए पथराव किया गया।

पथराव में एक्जीक्यूटिव कोच की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से ट्रेन पुरी 13 मिनट देर से पहुंची। पूर्वी तटीय रेलवे के सुरक्षा बलों ने इस घटना को गंभीरता से लिया और रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी। स्थानीय पुलिस को भी इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। पूर्वी तटीय रेलवे की सुरक्षा शाखा भी आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस से लगातार संपर्क में है। इससे पहले भी देश के विभिन्न हिस्सों से वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के कई मामले सामने आ चुके हैं। 

भाजपा कार्यकर्ताओं का खेजुरी में प्रदर्शन

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदनीपुर जिले के खेजुरी में राज्य राजमार्ग जाम करने के साथ 12 घंटे के बंद को लेकर रैली भी की। दरअसल, भाजपा ने आरोप लगाया कि पुलिस गढ़े हुए मामलों में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। इसका विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जाम लगा दिया। 

पश्चिम बंगाल में विपक्षी पार्टी के नेता और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी शनिवार को मरिश्दा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने वहां पार्टी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए प्रदर्शन भी किया था। 

अश्विनी वैष्णव ने किया यशवंतपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का दौरा

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बंगलूरू के यशवंतपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का निरिक्षण भी किया। 

मीडिया से बात करते हुए रेलवे मंत्री ने कहा, 'बंगलूरू इलाके के लिए यशवंतपुर रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। इसलिए, यशवंतपुर रेलवे स्टेशन को एक विशेष पुनर्विकास कार्यक्रम के तौर लिया जा रहा है, इसके लिए 350 करोड़ रुपये का निवेश भी किया गया है। यह स्टेशन आने वाले 20-30 वर्षों में भारी ट्रैफिक को भी रोकने में अहम भूमिका निभाएगा। हां, कर्नाटक को और भी कई सारे वंदे भारत मिलेंगे।' 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान रेलवे का शेयर घटकर 27 फीसदी हो गया था। वहीं 2014 में पीएम मोदी ने एक साहसिक निर्णय लिया था। उन्होंने रेलवे बजट को आम बजट में मिला दिया। इसके वजह से रेलवे को फंड मिलना शुरू हुआ।' 

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष रेलवे ने 5200 किमी नेटवर्क बढ़ाया। स्वीट्जरलैंड का पूरा नेटवर्क 5000 किमी में फैला हुआ है। वहीं फिलहाल कर्नाटक में 57 रेलवे स्टेशनों पर काम किया जा रहा है। 

हिरासत से भाग रहे आरोपी पर पुलिस ने चलाई गोली

गुवाहटी में जमीन संबंधी अनियमितता मामले के एक आरोपी को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने पर गोली मार दी गई। गुवाहटी पुलिस कमिश्नर दिगांता बराह ने बताया कि आरोपी एक अन्य आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच और बशिष्ठ पुलिस स्टेशन की मदद कर रही था और मौका देखकर वह वहां से फरार हो गया।

उन्होंने मीडिया को बताया, 'बशिष्ठ मंदिर के पास तलाशी के दौरान वह पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी सुरक्षा बलों ने उसके पैर पर निशाना लगाते हुए गोली चला दी। आरोपी के दाहिने पैर पर गोली लगी, जिसके बाद उसे गुवाहटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया।' 

गुवाहटी पुलिस ने हाल ही में जमीन हड़पने वालों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसमें सरकारी अधिकारी समेत अन्य कई लोग शामिल थे। इस दौरान उन्हें कई दस्तावेज भी मिले। 

सड़क पार कर रहे तीन हाथियों को मालगाड़ी ने मारी टक्कर

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के राजाभटख्वा के जंगल से सड़क पार करने के दौरान तीन हाथियों को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों हाथी की मौत हो गई। यह घटना सुबह के साढ़े सात बजे राजाभटख्वा-कालचीनी सेक्शन में घटी, जब ट्रेन अलीपुरद्वार से सिलीगुड़ी जा रही थी। 

इस हादसे में दो युवा हाथी समेत तीन की मौत हो गई। राजाभटख्वा क्षेत्र उत्तरी बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व के पास है। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के चालक और सहचालक का चिकित्सिय जांच कराई गई है। 

 
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक एंबुलेंस पर हमला कर दिया, जिसमें 30 वर्षीय वाहन चालक की मौत हो गई। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। यह घटना रविवार को रात के 8:15 बजे नेहरू इलाके में डी वाई पाटिल अस्पताल के दरवाजे के बाहर घटी। 

हमले के दौरान चालक युवराज अमरेंद्र सिंह और द्यानेश्वर नकाड़े एंबुलेंस के भीतर ही थे। चार संदिग्ध हमलावरों में से एक ने चालक को एंबुलेंस से बाहर निकाला और उसपर बांस के डंडों से हमला कर दिया। वहीं अन्य आरोपी ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। 

इस घटना में द्यानेश्वर नकाड़े भागने में कामयाब रहा। उसने अपने मालिक को इस घटना के बारे में बताया। हमलावरों ने एंबुलेंस चालक के गले पर वार किया था। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें