फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें, पढ़िए बस एक क्लिक में

Sun, 31 Jul 2016 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : Getty
विज्ञापन
# हाईवे पर मां-बेटी गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी की हुई पहचान, 15 अन्य गिरफ्तार
विज्ञापन


# BREAKING: अमेरिका में बंदूकधारी ने कई लोगों को मौत के घाट उतारा

# इमारत गिरने से 5 की मौत, 30 से ज्यादा के दबे होने की आशंका

# रक्षा मंत्री बोले- उग्रवादियों पर गोली ही चलेगी, लाठी से नहीं होगी बात

# मुस्लिम नेता कल्बे जव्वाद का ऐलान, सपा को छोड़ किसी को भी देंगे समर्थन


हाईवे पर मां-बेटी गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी की हुई पहचान, 15 अन्य गिरफ्तार
कानपुर हाईवे ( एनएच-91)  पर  मां-बेटी गैंगरेप मामले के गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15 लोगों को हिरासत में लिया है। गैंगरेप के मुख्य आरोपी की पहचान का भी दावा किया जा रहा है। इस मामले में हुई चूक की गाज सीओ सिटी हिमांशु गौरव पर भी गिरी है। तत्काल प्रभाव से उनका ट्रांसफर कर दिया गया है। बता दें कि पहले ही इस मामले से जुड़े दो पुलिसवालों को सस्पेंड किय गया था। मालूम हो कि साइकिल की फ्रीव्हील फेंककर कार रुकवाने के बाद बदमाशों ने नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे परिवार को बंधक बनाकर 11 हजार नगदी और जेवर लूट लिए। साथ ही मां और बेटी को खेत में खींचकर उनके साथ गैंगरेप किया।

अमेरिका में बंदूकधारी ने कई लोगों को मौत के घाट उतारा
अमेरिका के टेक्सास में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। वारदात की जानकारी अमेरिकी पुलिस सोशल साइट ट्विटर के जरिए दी है। पुलिस के मुताबिक शूटर ने डाउनटाउन इलाके में लोगों पर गोलियां बरसाईं। इस वारदात में कितने लोग मारे गए हैं, अभी इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। हाल ही में अमेरिका के ओरलैंडो और सिआटेल में भी ऐसे ही हमले हो चुके हैं, जब बंदूकधारी ने कई लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इमारत गिरने से 5 की मौत, 30 से ज्यादा के दबे होने की आशंका
मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश जानलेवा साबित हो रही है। भिवंडी में दो मंजिला इमारत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से 35 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। एबीपी की खबर के मुताबिक हादसा रात के समय हुआ है, जब इमारत में लोग सो रहे थे। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

रक्षा मंत्री बोले- उग्रवादियों पर गोली ही चलेगी, लाठी से नहीं होगी बात
उग्रवादियों और देश में माहौल बिगाड़ने वालों को समझ लेना चाहिए की उनकी करतूतों का जवाब उन्हें लाठी से नहीं बल्कि गोली से ही मिलेगा। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सख्त लहजे में कहा है कि सेना अगर हालात पर काबू करने के लिए लगाई जाएगी तो वह लाठियां नहीं भांजेगी, गोलियां ही चलाएगी। रक्षा मंत्री का यह बयान सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि नॉर्थ-ईस्ट में लगातार स्पेशल आर्म्ड फोर्सेस का लगा रहना सरकार और प्रशासन की नाकामयाबी है।
विज्ञापन


मुस्लिम नेता कल्बे जव्वाद का ऐलान, सपा को छोड़ किसी को भी देंगे समर्थन
विधानसभा चुनाव में शिया समुदाय सपा के अलावा किसी का भी समर्थन कर सकता है। सपा सरकार गुंडागर्दी की पर्याय बनी हुई है। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने यह कहते हुए शनिवार को सपा पर निशाना साधा। वह शहान-ए-अवध ट्रस्ट की ओर से वक्फ संपत्तियों की बर्बादी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान  के तहत आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। इस बीच, वक्फ सम्पत्तियों के संरक्षण के लिए जव्वाद के समर्थन में रॉयल फैमिली के लोग भी उतर आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें